Placeholder canvas

IPL 2022 के लिए BCCI ने तैयार किया प्लान B, UAE में नहीं अब इन 2 देशों में है आयोजन की तैयारी

by POONAM NISHAD
IPL

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 की शुरुआत में महज कुछ महीने का वक्त शेष है। लेकिन उससे पहले आईपीएल पर विराम लगाने के लिए Covid की तीसरी लहर शुरू हो गई है। हालांकि बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा था इस साल का आईपीएल भारत में ही खेला जाएगा। लेकिन परिस्थितियों को देखकर ऐसा लगता नही है। इसी बीच एक और खबर सामने आई है कि आईपीएल का ये सीजन भारत यूएई के अलावा इस स्थान पर भी कराया जा सकता है।

IPL के लिए UAE के अलावा विकल्प तलाशना जरूरी

IPL

बीसीसीआई की ओर से IPL के लिए की जा रही मशक्कत को देखकर साफ तौर पर कहा जा सकता है कि आईपीएल के15वा सीजन जरूर होगा। इसके किए बीसीसीआई ने अभी से विकल्प तलाशने शुरू कर दिए है। पिछले आईपीएल का हाफ आईपीएल सीज़न यूएई में हुआ था। जिसके बाद टी20 विश्वकप भी यही कराया गया था। जिसके बाद बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया कि आईपीएल के लिए सिर्फ यूएई को ही विकल्प मानकर नही चला जा सकता है। इसलिए हमें और भी विकल्प तलाशने होंगे।

उन्होंने कहा ” हमेशा यूएई के भरोसे नहीं रह सकते हैं। दूसरे विकल्प तलाशने होंगे। दक्षिण अफ्रीका और यूएई के मध्य का समयांतराल खिलाड़ियों और दर्शकों को सूट करता है।”

दोनों देश के बीच समयांतराल दर्शक के साथ खिलाड़ियों को करता है सूट

साउथ अफ्रीका

बीसीसीआई के एक अधिकारी के अनुसार दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच का समय का अंतर खिलाड़ियों और दर्शको के समय के अनुसार ठीक है। हाल ही में भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट मैच खेल रही है। दक्षिण अफ्रीका का समय 3 घंटे 30 में आगे हैं। अगर वहां 4 बजे से खेल शुरू किया जायेगा तो भारत में 7 बजे खेल शुरू होगा। दक्षिण अफ्रीका बीसीसीआई की आईपीएल की पहली पसंद है। जिसके पीछे का कारण दो सीरीज का बिना किसी रुकावट के संपन्न होना। भारतीय टीम और इंडिया ए की टीम का दौरा अच्छी तरह से संपन्न होता नजर आ रहा है।

ALSO READ: IPL 2022 Auction: भारत के इन 5 युवा खिलाड़ियों पर हो सकती है पैसों की बारिश, खरीदने के लिए हर टीम लुटा देगी पूरा पर्स

श्रीलंका को बनाया जा सकता है दूसरा विकल्प

श्रीलंका

भारत में आईपीएल न होने की दशा में यूएई और दक्षिण अफ्रीका के पश्चात श्रीलंका का नाम सामने आया है। श्रीलंका के दौरों पर देखा गया है कि खिलाड़ियों और फैंस दोनो के लिए ही रोमांचित माहौल होता है। साथ ही इससे पहले आईपीएल के सभी 60 मैच मुंबई के तीन मैदान और कराने की बात भी सामने आई है।

ALSO READ: IPL 2022 की मेगा ऑक्शन से पहले हटा ये शानदार ऑलरांउडर, नीलामी में करोड़ो देने के लिए लड़ सकती थीं टीमें

Published on January 13, 2022 2:23 pm

You may also like

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00