ICC Women World Cup में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की टीम प्वाइंट टेबल टॉप पर बनी हुई है। दोनों टीम के बीच नंबर एक के लिए मुकाबला चल रहा है। साथ ही दोनों टीम अजेय रथ पर सवार चल रहीं है। अभी तक सात लीग मैच में से साउथ अफ्रीका वूमेन खिलाड़ियों ने चार और ऑस्ट्रेलिया वूमेन खिलाड़ियों ने चार मुकाबले खेले हैं। और दोनों टीम ने मुकाबले अपने नाम भी किए हैं। दोनों टीम के बीच खेला जाने वाला लीग मैच काफी रोमांचक होगा। साथ ही ये दोनों टीम सेमीफाइनल के लिए अपना स्थान पक्का कर रही है, ये भी फाइनल हैं।
न्यूजीलैंड को साउथ अफ्रीका ने हराया
ICC Women World Cup के लीग मैच में साउथ अफ्रीका और न्यूज़ीलैंड के बीच मुकाबला खेला गया। जिसमें साउथ अफ्रीका टीम ने न्यूज़ीलैंड टीम को तीन गेंद रहते हरा कर अपना अजेय सफर जारी रखा। न्यूजीलैंड टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 228 रन बनाए। जिसमे न्यूजीलैंड महिला टीम 47.5 ओवर्स में ऑल आउट हो गई। जिसके बाद साउथ अफ्रीका टीम लक्ष्य का पीछा करने के लिए मैदान पर आई। एक रोमांचक मुकाबले में 49.3 गेंद पीसीए लक्ष्य हासिल कर लिया। जिसके बाद साउथ अफ्रीका की ये लगातार चौथी जीत है।
न्यूजीलैंड टीम ICC Women World Cup में पांच मुकाबले खेल चुकी है। जिसमें दो में ही जीत हासिल की है। टीम मुकाबलों में हार का समाना करना पड़ा है। हार के बाद भी न्यूजीलैंड टीम चौथे स्थान पर है। लेकिन रन रेट नकारात्मक चल रहा है। 0.216 के रन रेट के साथ चल रहा है।
साउथ अफ्रीका अजेय रथ से भारत को भी फायदा
ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की टीम अजेय रथ पर सवार है। दोनों टीम ने अभी तक चार चार मुकाबले खेले हैं। जिसमें जीत हासिल की है। लेकिन ऑस्ट्रेलिया टीम का रन रेट अच्छा है। जिसके चलते वो नंबर एक पर है। ऑस्ट्रेलिया टीम +1.744 के रन रेट के साथ नंबर एक पर है। वहीं +0.226 रन रेट के साथ दूसरे नंबर पर है।
बता दें साउथ अफ्रीका की इस जीत से टीम इंडिया (Team India) को बहुत फायदा हुआ है. दरअसल साउथ अफ्रीका ने टूर्नामेंट में चार मैचों में चार जीत हासिल कर ली है, वहीं न्यूजीलैंड ने पांच मैचों में तीसरा मुकाबला गंवाया है. अगर न्यूजीलैंड की टीम आज जीत जाती तो भारतीय टीम अंक तालिका (Womens World Cup 2022 Points Table) में चौथे नंबर पर लुढ़क जाती हालांकि ऐसा हुआ नहीं. भारतीय टीम अब भी अंक तालिका में तीसरे नंबर पर बरकरार है.
देखें पॉइंट टेबल
So here we are with the Points Table after yet another thriller between #NZvSA
Which 4 Teams do you want to see in Semis? 😃#CWC22 pic.twitter.com/iHggmJbO4K
— Female Cricket (@imfemalecricket) March 17, 2022
भारतीय टीम नंबर 3 पर
ICC Women World Cup में भारतीय टीम नंबर तीन पर है। चार मैच में दो जीत और दो हार के बाद तीसरे स्थान पर है। +0.632 रन रेट के साथ है। भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के साथ अपना अगला मुकाबला 19 मार्च को खेलना है। 22 मार्च को भारतीय टीम बांग्लादेश टीम के साथ मुकाबला खेलेगी। वही लीग का अंतिम मुकाबला साउथ अफ्रीका के साथ 27 मार्च को खेला जाएगा। इन तीन में से दो मैच जीतना भारतीय टीम के लिए जरूरी है। वहीं 22 मार्च को ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबले पर सबकी नजर है। इस मुकाबले के बाद नंबर एक और दो बीच का अजेय रथ रुकेगा।