Placeholder canvas

बचपन में दोस्त रह चुकी हैं कोहली और धोनी की पत्नियां, इन तस्वीरों से साक्षी और अनुष्का की दोस्ती का हुआ खुलासा

बचपन में दोस्त रह चुकी हैं कोहली और धोनी की पत्नियां, इन तस्वीरों से हुआ खुलासा

Team India : भारतीय क्रिकेट टीम ( Team India) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ( MS Dhoni) ओर विराट कोहली ( Virat Kohli) एक दूसरे के काफी नजदीकी दोस्त माने जाते हैं। दोनों के कई मैदान पर मैदान के बाहर की तस्वीर और किस्से इस बात की गवाही देते हैं। लेकिन क्या आप जानते है महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी सिंह धोनी और विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा काफी क्लोज दोस्त रह चुकी है। दोनों दोस्त शादी के पहले से एक दूसरे को जानती वहीं साथ ही एक ही स्कूल में भी पढ़ चुकी हैं। जानिए क्या है पूरी बात…

साक्षी और अनुष्का हैं बचपन की दोस्त

sakshi dhoni and anushka sharma

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी सिंह धोनी और विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा बचपन से ही एक दूसरे की दोस्त रह चुकी हैं। दोनों एक ही स्कूल में भी कुछ समय के लिए पढ़ चुकी हैं। साक्षी सिंह धोनी और अनुष्का शर्मा अपने स्कूल टाइम फ्रेंड्स थीं और दोनों के बीच अच्छी दोस्ती थी।

अनुष्का शर्मा के पिता इंडियन आर्मी में ऑफिसर थे। जिसके चलते उन्हें कई ट्रांसफर करने पड़े। इसी दौरान जब एक समय अनुष्का शर्मा के पिता की पोस्टिंग असम में हुई। तब सैंट मैरी स्कूल में अनुष्का शर्मा साक्षी सिंह धोनी के साथ पढ़ चुकी हैं।

Also Read : टी20 विश्व कप 2022 में ये 3 खिलाड़ी कर सकते हैं भारत के लिए पारी की शुरुआत, नंबर 3 है रोहित शर्मा का पसंदीदा

अनुष्का शर्मा ने खुद बताया था कि दोनों एक साथ पढ़ते थे

anushka and sakshi

अनुष्का शर्मा और साक्षी सिंह धोनी की एक साथ एक प्ले के दौरान ली गई तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हैं। इस तस्वीर में दोनों ही काफी कम उम्र में ही एक दूसरे के साथ नजर आ रही हैं।

अनुष्का शर्मा ने साल 2013 में एक इंटरव्यू में बताया था कि

“साक्षी और मैं असम के एक बहुत छोटे शहर में एक साथ रहते थे। जब उसने मुझे बताया कि वह कहां रहती है तो मैंने कहा वाह, मैं भी यहीं रहती हूं। उसने कहा कि मैं इस स्कूल में पढ़ा करती थी। मैंने कहा कि मैं भी इस स्कूल में जाया करती थी”।

तस्वीर हुआ काफी वायरल

बचपन में दोस्त रह चुकी हैं कोहली और धोनी की पत्नियां, इन तस्वीरों से हुआ खुलासा

साक्षी सिंह धोनी और अनुष्का शर्मा की एक प्ले के दौरान ली गई ग्रुप की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो चुकी है, इसे लगी पसंद भी किया गया है। इस फोटो में अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने पिंक कलर के लहंगा-चुन्नी और साक्षी ने परी की ड्रेस पहनी हुई है। इसके बाद दोनों को बड़े होने के बाद की तस्वीर वायरल है। ये तस्वीरे शादी से पहले की है। अब दोनों दोस्त का मिलना काफी जल्दी जल्दी जीता रहता है।

Also Read : Asia Cup 2022: भारत और पाकिस्तान 3 महीने में 3 बार होंगे आमने सामने, रोहित शर्मा के पास है टी20 विश्व कप का बदला लेने का मौका

MS Dhoni Birthday: सबसे अलग अंदाज़ में धोनी ने सेलिब्रेट किया अपना बर्थडे, अचानक पहुंचे स्टेडियम और करने लगे ये काम

MS Dhoni Birthday: सबसे अलग अंदाज़ में धोनी ने सेलिब्रेट किया अपना बर्थडे, अचानक पहुंचे स्टेडियम और करने लगे ये काम

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) की जब बाती है, तो हमारे ज़हन में कई ख़्याल आते हैं. सबसे पहला ख़्याल हमारे मन में आता है कि आदमी जिसके लंबे-लंबे बाल थे, पिच पर आते ही ताड़तोड़ बल्लेबाज़ शुरु कर देते है. इसके अलावा एक ख़्याल को तो हम भूल ही नहीं सकते. वर्ल्ड कप 2011 को छक्का मारकर जिताना. धोनी का अपने अंदाज़ में मैच खत्म करना.

धोनी (MS DHONI) अपनी आक्रमक बल्लेबाज़ी, सुपरफास्ट कीपरिंग और शानदार कप्तानी के लिए जाने जाते हैं. आज धोनी अपना 41वां जन्म दिन मान रहे हैं. धोनी (MS DHONI) अपने इस जन्म दिन को अलग ही अंदाज़ में सेलिब्रेट किया है. उन्होंने मानों अपने आप को एक खास तोहफा दिया हो.

जन्म दिन पर धोनी यहां आए नज़र

अपने इस बार के जन्म दिन पर धोनी टेनिस ग्रैंड स्लैम टूर्नानमेंट बिम्वलडन देखते हुए दिखाई दिए. इस टूर्नामेंट में स्टार टेनिस प्लेयर राफेल नाडल (RAFAEL NADAL) और टेलर फ्रिट्ज का मैच चल रहा था. धोनी इस मैच को इंज़ॉय करते हुए दिखे. धोनी की इस मैच की तस्वीर चेन्नई सुपर किंग्स के ट्वीटर आकाउंट द्वारा शेयर की गई. इस तस्वीर को कैप्शन देते हुए लिखा गया, यलो ऑल मैच देखते हुए.’

जैसा कि आप देख सकते हैं कि धोनी इस तस्वीर में ग्रे कलर का एक सूट पहने हुए दिख रहें हैं, साथ ही उन्होंने एक काले रंग का चशमा भी लगाया हुआ है. आप कहे सकते हैं कि धोनी अपने इस जन्म दिन पर अपने आपको एक तोहफा दिया हो.

ALSO READ:IND VS ENG: पहले टी20 में भारतीय टीम से कटा इन 5 खिलाड़ियों का पत्ता, कोहली समेत यह खिलाड़ी हुए बाहर

साक्षी सिंह ने सेलिब्रेशन वीडियो किया पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sakshi Singh (@sakshisingh_r)

महेंद्र सिंह धोनी(MS DHONI) की पत्नी साक्षी सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. यह एक स्लोमोशन वीडियो है. धोनी इस वीडियो में केक कटिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं. बता दें, धोनी ने साल 2010 में साक्षी सिंह से शादी की थी. गौरतलब है महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2020 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. हालांकि धोनी आईपीएल में अभी पूरी तरह एक्टिव हैं.

ALSO READ:ENG vs IND: इन 3 भारतीय खिलाड़ियों की गलती से जीता हुआ मैच हारी भारतीय टीम, टीम इंडिया से पत्ता कटना तय!

बचपन से क्रिकेट के इन 5 बातों को मानते आ रहे हैं हम सच, लेकिन असल में है बिलकुल ही अफवाह

Untitled 2021 09 25T105745.067

सोशल मीडिया के बढ़ते चलन और सस्ते इंटरनेट प्लान से उपभोक्ताओं को जितनी अधिक सुविधाएं मुहैया करायीं हैं उतना ही अफवाहों को भी बढ़ावा दिया है। दुनिया भर की उड़ने वाली तमाम तरह की अफवाहे उड़ती रहती हैं और क्रिकेट जगत भी इससे अछूता नहीं है। क्रिकेट की दुनिया भी अफवाहों के ढेर तले दबी हुई है।

विभिन्न खिलाड़ियों से जुड़ी कई ऐसी कई बातें सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं जिनका सच से दूर-दूर तक कोई नाता नही होता है। क्रिकेटर्स से जुड़ी हुई कई बातों ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी लेकिन ये बाटे महज अफवाह ही निकली। आइये एक नजर डालते हैं उन 5 बातों पर जो वायरल तो हुईं लेकिन सच नही थी

एमएस धोनी और उनकी पत्नी साक्षी बचपन के दोस्त हैं

महेंद्र सिंह धोनी साक्षी सिंह धोनी

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से जुड़ी कई सारी अफवाहों के से एक अफवाह ये है उनकी पत्नी साक्षी उनकी बचपन की दोस्त हैं। इस अफवाह ने इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोरी थी। दरअसल धोनी की शादी की खबरें सामने आने के बाद से ही इन अफवाहों ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया था। दोनों के बारे में ये अफवाह तक उड़ गई थी कि धोनी और साक्षी रांची के एक ही स्कूल में पढ़ते थे। हालांकि बाद में साक्षी ने इन अफवाहों पर विराम लगाते हुए स्पष्ट किया कि उन्हें धोनी के बारे में कुछ साल पहले ही पता चला है और शादी के बाद वे पहली बार रांची आयीं हैं।

धोनी ने बांग्लादेश के लिए सेट की फील्ड

महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी

आईसीसी विश्वकप 2019 के दौरान सोशल मीडिया में लगातार ये अफवाह उड़ती रही कि बांग्लादेश के ख़िलाफ़ खेले गए एक मैच के दौरान महेंद्र सिंह धोनी ने सही फील्ड सेट नही होने पर खुद ही फील्ड सेट की थी। इस अफवाह की पुष्टि करने के लिए सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी प्रसारित किया जा रहा था। इस वीडियो में दिखाई दे रखा था कि बल्लेबाजी करते हुए महेंद्र सिंह धोनी ने गेंदबाज को रोका और फील्डर की तरफ इशारा किया। हालांकि, यह महज एक अफवाह थी क्योंकि यह वीडियो एक अभ्यास मैच के दौरान का था जिसमें धोनी ने बॉलर को रोककर फील्डर की तरफ से इशारा किया था क्योंकि, गेंदबाजी के वक्त एक फील्डर चल रहा था, जिससे उनका ध्यान भंग हो सकता था।

पोंटिंग के बल्ले में स्प्रिंग लगी होना

Ricky Ponting

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज कप्तानों में शुमार रिकी पोंटिंग ने वनडे विश्व कप 2003 में भारत के खिलाफ खेले गए फाइनल मैच में 121 गेंदों पर 140 रन बनाए थे। पोंटिंग की इस शानदार बल्लेबाजी के बाद इंटरनेट पर ये अफवाह तेजी से फैल रही थी कि पोंटिंग के बल्ले में स्प्रिंग लगी थी जिससे उन्हें गेंद को हिट करने में मदद मिली लेकिन अफवाह इतनी हास्यास्पद अफवाह थी कि आईसीसी ने इस पर ध्यान देना भी जरूरी नहीं समझा। यहां तक कि उस बल्ले की कभी जांच तक नही की गई जिससे पोंटिंग ने विश्वकप के फाइनल में सैकड़ा जड़ा था और भारतीय गेंदबाजों के छक्के छुड़ाए थे।

शेन वॉर्न के बुरे सपने’

shane

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले भारतीय खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और विश्व के दिग्गज गेंदबाजों में गिने जाने वाले शेन वॉर्न से जुड़ी एक अफवाह है जो कई दशकों बाद भी बरकरार है। अफवाह ये है कि क्रिकेट ग्राउंड में सचिन तेंदुलकर के चौके और छक्कों की बौछार देखने के बाद इस आस्ट्रेलियाई गेंदबाज को तेंदुलकर के सपने आते हैं। दरअसल, इस अफवाह की शुरुआत उस वक्त हुई जब शेन वॉर्न ने एक बातचीत में कहा कि उन्हें सचिन के बारे में बुरे सपने आए थे। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट किया था कि यह एक मजाक था लेकिन फिर भी यह अफवाह फैल गई और लंबे समय तक बरकरार रही।

हर्शल गिब्स और स्टीव वॉ की बातचीत

हर्शल गिब्स स्टीव वॉ

साल 1999 के विश्वकप से जुड़ी ये अफवाह उस दौर की सबसे बड़ी अफवाह थी। इस अफवाह में कहा जा रहा था कि विश्वकप के एक मैच के दौरान हर्शल गिब्स ने स्टीव वॉ का एक कैच छोड़ दिया था। जिसके बाद, स्टीव वॉ ने गिब्स से कहा कि उन्होंने न केवल कैच छोड़ा है बल्कि विश्व कप को भी छोड़ दिया है। इस विश्वकप में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को मात देकर विश्व कप से बाहर का रास्ता दिखा दिया था और फाइनल में पाकिस्तान को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया था। इसके बाद स्टीव वॉ और गिब्स के बीच हुई इस बातचीत की खबर खूब वायरल हुई थी लेकिन, बाद में इस बात का खुलासा हुआ कि ऐसा कभी हुआ ही नही था।

ALSO READ –बीसीसीआई ने सबको चौंकते हुए लिया बड़ा फैसला, आयरलैंड दौरे पर राहुल द्रविड़ की जगह ये दिग्गज होगा टीम इंडिया का नया कोच

MS Dhoni का ये अंदाज नहीं देखा होगा आपने, पत्नी साक्षी के पीछे कर रहे है डांस, वायरल हो रहा वीडियो

MS Dhoni

MS Dhoni क्रिकेट जगत का बहुत बड़ा नाम है। चाहे उन्होंने भारतीय टीम के लिए खेलना बंद कर दिया हो, लेकिन उनके फैंस का उनसे जुड़ाव खत्म नहीं हुआ है। धोनी से जुड़ी छोटी से छोटी बात भी फैंस को पता होती है। चाहे वो मैदान से जुड़ी बात तो या फिर मैदान के बाहर की, फैंस महेंद्र सिंह धोनी तक पहुंचने का जरिया ढूंढ ही लेते है। इसी तरह एक वीडियो महेंद्र सिंह दोनो के फैंस के दिलो में अपनी जगह बना रहा है।

 MS Dhoni का वीडियो हुआ वायरल

ms dhoni sakshi image

इंटरनेट पर छोटी से छोटी चीज कुछ लम्हों में ही वायरल हो जाती है। फिर पर कप्तान MS Dhoni  से जुड़ी बात ही तब फैंस इस तक पहुंचने में देर नहीं लगाते है। ऐसा ही एक वीडियो इस समय इंटरनेट कर आसान से उपलब्ध है। जिस विडियो में MS Dhoni अपनी पत्नी साक्षी सिंह धोनी के पीछे कुछ नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी एक पार्टी के दौरान अपनी पत्नी साक्षी सिंह धोनी के पीछे उनके कंधे पर हाथ रखकर नाचते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को देखकर कहा जा सकता है कि किसी शादी या पार्टी का वीडियो है क्योंकि इस साक्षी सिंह धोनी लहंगा और महेंद्र सिंह धोनी ने फॉर्मल कपड़े पहने हैं।

यहां देखें वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Babu Gsp🇮🇳 (@babugsp07)

कैप्टन कूल कम ही शिरकत करते है पार्टी में

dhoni-sakshi_

MS Dhoni के बारे में कहा जाता है कि उन्हें पार्टी में जाना कम ही पसंद है। वो सिर्फ खास और जिन्हे वो पसंद करते हैं उन लोगो के साथ और उनकी पार्टी में जाना पसंद करते हैं। जबकि महेंद्र सिंह धोनी का नाचते हुए वीडियो ना के बराबर ही देखा गया है। MS Dhoni की छवि को शांत स्वभाव का माना जाता है।

ALSO READ:कप्तानी छिनने के बाद अब टीम इंडिया में VIRAT KOHLI की जगह पर खतरा, हरभजन सिंह ने बताया वजह

साक्षी और माही की जोड़ी सुपरहिट

धोनी

साक्षी सिंह धोनी और महेंद्र सिंह धोनी की जोड़ी को काफ़ी पसंद किया जाता है। इससे पहले साक्षी सिंह धोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट कर कई ऐसे पोस्ट किए है। जिन्हे फैंस ने “कपल गोल” कहकर काफी प्यार दिया है। इनमे धोनी का एयर प्लेन का वीडियो, साक्षी सिंह धोनी की सैंडल का महेंद्र सिंह धोनी द्वारा पहनाया जाना और धोनी को क्यूटी बुलाने वाला वीडियो शमिल है। जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था। अब इसके बाद डांसिंग का ये नया वीडियो भी उसी गिनती में जुड़ गया है।

ALSO READ:Sushant Singh Rajput को भुला नहीं पा रहे हैं MS Dhoni, नाम सुनते ही छलक पड़े आंखों से आंसू

धोनी से पहले का है साक्षी सिंह धोनी और अनुष्का शर्मा के बीच रिश्ता, बचपन की फोटो हो रही तेजी से वायरल

साक्षी अनुष्का

भारतीय टीम के वर्तमान टेस्ट कप्तान और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का ही नही बल्कि उनकी बीवियों का भी आपसी संबंध है। आपको ये जानकर हैरानी होगी लेकिन साक्षी सिंह धोनी और अनुष्का शर्मा कोहली एक दूसरे को बचपन से जानते हैं। दोनो एक साथ स्कूल के दौरान साथ पढ़ चुके हैं। जानिए कैसे इन दो कप्तानों की बीवियों के बीच थी पहले से दोस्ती….

अनुष्का शर्मा और साक्षी दोनो एक स्कूल में पढ़े

साक्षी अनुष्का

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के पिता इंडियन आर्मी में ऑफिसर थे। जिसके चलते उनकी पोस्टिंग असम में हुई थी। जिसके बाद बेटी अनुष्का शर्मा ने वहां के एक स्कूल सैंट मैरी में दाखिला लिया था। जहां पर साक्षी सिंह धोनी पहले ही पड़ती थी। इस तरह बिना जान पहचान के दोनो एक ही स्कूल में पढ़ती थी।

अनुष्का शर्मा ने इंटरव्यू में बताया

अनुष्का शर्मा

2013 में एक इंटरव्यू के दौरान अनुष्का शर्मा ने कहा कि हम बात कर रहे थे। तब अचानक से मैंने कहा मैं असम में रह चुकी हूं और वहा स्कूल जाती थी। जिस पर साक्षी ने कहा की मैं भी तो उसी स्कूल में थी। अनुष्का शर्मा ने कहा ” साक्षी और मैं असम के एक छोटे से शहर में साथ रहते थे। जब उन्होंने मुझे बताया की मैं वहा रहती हू तो मैंने कहा मैं भी वही रहती थी। उसने कहा की मैं इस स्कूल में पढ़ती थी, तब मैंने कहा मैं भी उसी स्कूल में जाती थी”।

वायरल हुई साक्षी – अनुष्का की तस्वीरे

साक्षी सिंह

ALSO READ: साक्षी से पहले इन अभिनेत्रियों को डेट कर चुके है महेंद्र सिंह धोनी! कई बार हुए कैमरे में कैद

साक्षी सिंह धोनी

सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा और साक्षी सिंह के साथ की कई तस्वीर वायरल हैं। जिसमे से एक में वो दोनो काफी छोटी उम्र में किसी प्ले में भाग लेने के दौरान अपनी फोटो क्लिक करती नजर आ रहीं है। जिसमे साक्षी सिंह धोनी को देखकर लग रहा है कि वो राजा के लिबास में है और अनुष्का शर्मा ने लहंगा पहन रखा है।

ALSO READ: पहली बार सामने आया विराट कोहली की बेटी वामिका का चेहरा, क्यूटनेस में अनुष्का शर्मा को भी दे रही है मात