बचपन में दोस्त रह चुकी हैं कोहली और धोनी की पत्नियां, इन तस्वीरों से हुआ खुलासा
बचपन में दोस्त रह चुकी हैं कोहली और धोनी की पत्नियां, इन तस्वीरों से हुआ खुलासा

Team India : भारतीय क्रिकेट टीम ( Team India) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ( MS Dhoni) ओर विराट कोहली ( Virat Kohli) एक दूसरे के काफी नजदीकी दोस्त माने जाते हैं। दोनों के कई मैदान पर मैदान के बाहर की तस्वीर और किस्से इस बात की गवाही देते हैं। लेकिन क्या आप जानते है महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी सिंह धोनी और विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा काफी क्लोज दोस्त रह चुकी है। दोनों दोस्त शादी के पहले से एक दूसरे को जानती वहीं साथ ही एक ही स्कूल में भी पढ़ चुकी हैं। जानिए क्या है पूरी बात…

साक्षी और अनुष्का हैं बचपन की दोस्त

sakshi dhoni and anushka sharma

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी सिंह धोनी और विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा बचपन से ही एक दूसरे की दोस्त रह चुकी हैं। दोनों एक ही स्कूल में भी कुछ समय के लिए पढ़ चुकी हैं। साक्षी सिंह धोनी और अनुष्का शर्मा अपने स्कूल टाइम फ्रेंड्स थीं और दोनों के बीच अच्छी दोस्ती थी।

अनुष्का शर्मा के पिता इंडियन आर्मी में ऑफिसर थे। जिसके चलते उन्हें कई ट्रांसफर करने पड़े। इसी दौरान जब एक समय अनुष्का शर्मा के पिता की पोस्टिंग असम में हुई। तब सैंट मैरी स्कूल में अनुष्का शर्मा साक्षी सिंह धोनी के साथ पढ़ चुकी हैं।

Also Read : टी20 विश्व कप 2022 में ये 3 खिलाड़ी कर सकते हैं भारत के लिए पारी की शुरुआत, नंबर 3 है रोहित शर्मा का पसंदीदा

अनुष्का शर्मा ने खुद बताया था कि दोनों एक साथ पढ़ते थे

anushka and sakshi

अनुष्का शर्मा और साक्षी सिंह धोनी की एक साथ एक प्ले के दौरान ली गई तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हैं। इस तस्वीर में दोनों ही काफी कम उम्र में ही एक दूसरे के साथ नजर आ रही हैं।

अनुष्का शर्मा ने साल 2013 में एक इंटरव्यू में बताया था कि

“साक्षी और मैं असम के एक बहुत छोटे शहर में एक साथ रहते थे। जब उसने मुझे बताया कि वह कहां रहती है तो मैंने कहा वाह, मैं भी यहीं रहती हूं। उसने कहा कि मैं इस स्कूल में पढ़ा करती थी। मैंने कहा कि मैं भी इस स्कूल में जाया करती थी”।

तस्वीर हुआ काफी वायरल

बचपन में दोस्त रह चुकी हैं कोहली और धोनी की पत्नियां, इन तस्वीरों से हुआ खुलासा

साक्षी सिंह धोनी और अनुष्का शर्मा की एक प्ले के दौरान ली गई ग्रुप की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो चुकी है, इसे लगी पसंद भी किया गया है। इस फोटो में अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने पिंक कलर के लहंगा-चुन्नी और साक्षी ने परी की ड्रेस पहनी हुई है। इसके बाद दोनों को बड़े होने के बाद की तस्वीर वायरल है। ये तस्वीरे शादी से पहले की है। अब दोनों दोस्त का मिलना काफी जल्दी जल्दी जीता रहता है।

Also Read : Asia Cup 2022: भारत और पाकिस्तान 3 महीने में 3 बार होंगे आमने सामने, रोहित शर्मा के पास है टी20 विश्व कप का बदला लेने का मौका