साक्षी अनुष्का

भारतीय टीम के वर्तमान टेस्ट कप्तान और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का ही नही बल्कि उनकी बीवियों का भी आपसी संबंध है। आपको ये जानकर हैरानी होगी लेकिन साक्षी सिंह धोनी और अनुष्का शर्मा कोहली एक दूसरे को बचपन से जानते हैं। दोनो एक साथ स्कूल के दौरान साथ पढ़ चुके हैं। जानिए कैसे इन दो कप्तानों की बीवियों के बीच थी पहले से दोस्ती….

अनुष्का शर्मा और साक्षी दोनो एक स्कूल में पढ़े

साक्षी अनुष्का

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के पिता इंडियन आर्मी में ऑफिसर थे। जिसके चलते उनकी पोस्टिंग असम में हुई थी। जिसके बाद बेटी अनुष्का शर्मा ने वहां के एक स्कूल सैंट मैरी में दाखिला लिया था। जहां पर साक्षी सिंह धोनी पहले ही पड़ती थी। इस तरह बिना जान पहचान के दोनो एक ही स्कूल में पढ़ती थी।

अनुष्का शर्मा ने इंटरव्यू में बताया

अनुष्का शर्मा

2013 में एक इंटरव्यू के दौरान अनुष्का शर्मा ने कहा कि हम बात कर रहे थे। तब अचानक से मैंने कहा मैं असम में रह चुकी हूं और वहा स्कूल जाती थी। जिस पर साक्षी ने कहा की मैं भी तो उसी स्कूल में थी। अनुष्का शर्मा ने कहा ” साक्षी और मैं असम के एक छोटे से शहर में साथ रहते थे। जब उन्होंने मुझे बताया की मैं वहा रहती हू तो मैंने कहा मैं भी वही रहती थी। उसने कहा की मैं इस स्कूल में पढ़ती थी, तब मैंने कहा मैं भी उसी स्कूल में जाती थी”।

वायरल हुई साक्षी – अनुष्का की तस्वीरे

साक्षी सिंह

ALSO READ: साक्षी से पहले इन अभिनेत्रियों को डेट कर चुके है महेंद्र सिंह धोनी! कई बार हुए कैमरे में कैद

साक्षी सिंह धोनी

सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा और साक्षी सिंह के साथ की कई तस्वीर वायरल हैं। जिसमे से एक में वो दोनो काफी छोटी उम्र में किसी प्ले में भाग लेने के दौरान अपनी फोटो क्लिक करती नजर आ रहीं है। जिसमे साक्षी सिंह धोनी को देखकर लग रहा है कि वो राजा के लिबास में है और अनुष्का शर्मा ने लहंगा पहन रखा है।

ALSO READ: पहली बार सामने आया विराट कोहली की बेटी वामिका का चेहरा, क्यूटनेस में अनुष्का शर्मा को भी दे रही है मात

Published on December 18, 2021 8:57 am