विश्व की सबसे लोकप्रिय और शानदार क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का दो दिवसीय मेगा आक्शन बेंगलुरू में आयोजन हुआ। कुल 600 में से कुल 217 खिलाड़ी बिक सकते थे,लेकिन 204 खिलाड़ियों को खरीददार मिला। इनमें 67 विदेशी खिलाड़ी हैं। इस सीजन की मेगा नीलामी में कई खिलाड़ी मालामाल हुए। लेकिन नजर डालेंगे भारतीय खिलाड़ियों पर जिनपे सबसे ज्यादा बड़ी बोली लगी।
Ishan Kishan
इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के मेगा ऑक्शन के पहले दिन ईशान किशन को मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ रुपये में खरीदा। इस तरह से वह इस मेगा ऑक्शन के अभी तक के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। IPL ऑक्शन 2022 में उन्होंने श्रेयस अय्यर को पीछे छोड़ दिया, जिन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 12.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। इशान किशन इस तरह से आईपीएल ऑक्शन के इतिहास के दूसरे सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।
Shreyas Iyer
साल 2020 में दिल्ली की टीम की कप्तानी करने वाले श्रेयस अय्यर को मेगा ऑक्शन में 12.25 करोड़ रुपये मिले हैं। उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने खरीदा है। अय्यर ने अपनी कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल में पहुंचाया था। IPL मेगा ऑक्शन से ठीक पहले उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 80 रन की पारी खेली है और नीलामी में उन्हें इसका फायदा भी मिला। अय्यर का बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था।
Deepak Chahar
दीपक IPL इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले पहले भारतीय गेंदबाज भी बन गए हैं। चेन्नई फ्रेंचाइजी ने दीपक चाहर को 14 करोड़ रुपए की बोली लगाकर खरीदा है। जबकि इस तेज गेंदबाज की बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए थी। दीपक को खरीदने के लिए चेन्नई के साथ राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स भी रेस में थी। आखिर में चेन्नई ने सबसे ज्यादा बोली लगाकर अपने स्टार गेंदबाज को वापस टीम में शामिल कर लिया।
Harshal Patel
आगामी IPL सीजन के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने हर्षल पटेल को बड़ी रकम में खरीदा है। RCB ने उन पर 10.75 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। हर्षल पटेल का बेस प्राइस इस बार 2 करोड़ रुपये था, लेकिन पिछले IPL सीजन में वह सिर्फ 20 लाख रुपये के प्राइस में खेले थे। यानी पिछले साल वह 20 लाख कमा रहे थे और अब 10.75 करोड़ उनके हाथ में आ गए हैं।
ALSO READ:IPL Mega Auction: DELHI CAPITALS टीम पूरी तरह से हुई तैयार, मैनेजमेंट ने कर दी इतनी बड़ी गलती
Avesh Khan
आवेश खान को आईपीएल की नई टीम लखनऊ ने 10 करोड़ रुपए में खरीदा है। इसी के साथ आवेश खान ने आईपीएल में एक नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है। वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड प्लेयर बन गए हैं। आईपीएल 2022 सीजन की मेगा ऑक्शन के लिए आवेश खान की बेस प्राइस 20 लाख रुपए थी। उन्हें लखनऊ टीम ने 50 गुना ज्यादा कीमत देकर खरीदा है। आवेश खान पिछले IPL सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले थे। दिल्ली फ्रेंचाइजी ने आवेश को रिलीज कर दिया था।