Placeholder canvas

IPL 2022: मैच से पहले दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका, पहले दो मैच से बाहर हुआ ये घातक खिलाड़ी

DELHI CAPITALS

फैंस का इंतजार लगभग खत्म होने को है क्यूंकि IPL 2022 एक हफ्ते के अंदर शुरू होने वाला है। सभी टीमें अपनी तैयारियां पूरी करने में लगी है लेकिन एक टीम है जिसके प्लान में खलल डल चुका है। दिल्ली कैपिटल्स का सबसे खतरनाक खिलाड़ी पहले दो मैच में खेलता नही नजर आएगा। 

ये तेज गेंदबाज नही खेलेगा पहले दो मैच

anrich delhi

दिल्ली कैपिटल्स के घातक तेज गेंदबाज एनरिच नोर्त्जे अभी भी पूरी तरह से अपनी चोट से ठीक नही हुए हैं। कुछ दिन पहले वह IPL के 15वें सीजन में शामिल होने के लिए मुंबई तो पहुंच गए हैं, लेकिन कम से कम दो शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाएंगे। दिल्ली को उम्मीद है कि सात अप्रैल तक नोर्त्जे फिट हो जाएंगे। वे लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ खेलते दिख सकते हैं।

एनरिक नॉर्खिया

यह दिल्ली के लिए एक बड़ा झटका है क्योंकि नोर्त्जे टीम के एक अहम खिलाड़ी है और अपने बल पे मैच पलटने का दम रखते हैं। दिल्ली को अपना पहला मुकाबला 27 मार्च को मुंबई इंडियंस, दूसरा मुकाबला दो अप्रैल को गुजरात टाइटंस और तीसरा मुकाबला सात अप्रैल को लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ खेलना है।

28 वर्षीय नोर्त्जे फिलहाल क्वॉरंटीन में हैं और वह जल्दी ही इसे खत्म कर अभ्यास शुरू कर देंगे। मेगा ऑक्शन से पहले दिल्ली की टीम ने उन्हें 6.5 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। उन्हें कगिसो रबाडा के ऊपर तरजीह दी गई। नोर्त्जे नवंबर 2021 के बाद से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं। नोर्त्जे ने 2020 के IPL सीजन में 16 मैचों में 22 विकेट अपने नाम किए थे।

ALSO READ:IPL 2022: आईपीएल की शुरुआत से पहले मयंक अग्रवाल ने की विजेता की भविष्यवाणी, इस टीम को बताया सबसे मजबूत

दिल्ली कैपिटल्स की टीम

DELHI CAPITALS

ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, पृथ्वी शॉ, एनरिक नॉर्टजे, डेविड वॉर्नर, मिशेल मार्श, शार्दुल ठाकुर, मुस्तफिजुर रहमान, कुलदीप यादव, अश्विन हेब्बर, अभिषेक शर्मा, कमलेश नागरकोटी, केएस भरत, मनदीप सिंह, खलील अहमद, चेतन सकारिया, ललित यादव , रिपल पटेल, यश ढुल, रोवमैन पॉवेल, प्रवीण दुबे, लुंगी एनगिडी, विक्की ओस्तवाल, सरफराज खान।

ALSO READ:IPL में नया रोल मिलने के बाद सुरेश रैना ने CSK के साथी खिलाड़ी को दिया खास संदेश, इस सीजन में दिखेगा नया अवतार

IPL 2022: मैच से पहले ऋषभ पंत के लिए बड़ी खुशखबरी, स्वस्थ होते ही अपने देश का सीरीज छोड़ IPL खेलने पहुंचा ये खिलाड़ी

DELHI CAPITALS

IPL 2022 शुरू होने में अब एक हफ्ता भी नही रह गया है। ऐसे में सभी टीमें अपनी अपनी रणनीतियां फाइनल करने में जुटी हैं। वही, दिल्ली कैपिटल्स की टीम के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आया है। जहा, टीम के कई खिलाड़ी अभी तक स्क्वॉड से नहीं जुड़े हैं, जैसे डेविड वार्नर और मिचेल मार्श अभी तक टीम में शामिल नही हुए हैं। लेकिन दिल्ली के लिए एक अच्छी खबर आई है, टीम का एक अहम खिलाड़ी टीम से जुड़ चुका है।

पेस का किंग पहुंचा मुंबई

anrich nortje

दक्षिण अफ्रीका के चोटिल तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्ट्जे IPL के लिए मुंबई पहुंच गए हैं। एनरिक के मुंबई आने से दिल्ली कैपिटल्स ने चैन की सांस ली है। नॉर्ट्जे पिछले कुछ सालों में दिल्ली के मुख्य तेज़ गेंदबाज रहे हैं। पिछले दो IPL में उनका दिल्ली के लिए प्रदर्शन गजब का रहा है। यही वजह थी कि दिल्ली ने उन्हें इस साल मेगा ऑक्शन से पहले रिटने किया।

नॉर्किया अपनी पत्नी के साथ मुंबई पहुंचे हैं। इसकी फोटो खुद नॉर्किया ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है। फोटो में दोनों मास्क लगाए प्लेन में बैठे दिख रहे हैं। नॉर्किया काफी लंबे समय से लगातार चोट की समस्या से जूझ रहे थे। 

IPL

टी20 वर्ल्ड कप 2021 के बाद से ही नॉर्किया क्रिकेट से दूर चल रहे थे। अब नॉर्किया के मुंबई पहुंचे से ऋषभ पंत और दिल्ली को राहत की सांस मिली है। IPL 2022 में दिल्ली कैपिटल्स अपने अभियान की शुरुआत 27 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ करेगी।

ALSO READ:IPL 2022 : केकेआर के खिलाफ मैच से पहले महेंद्र सिंह धोनी को लगा बड़ा झटका, 8 करोड़ का ये खिलाड़ी हुआ बाहर

IPL में हुई एंट्री

एनरिक नॉर्खिया

बता दें उनका देश दक्षिण अफ्रीका अभी बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज खेल रही है जिसमे एनरिक नॉर्ट्जे समेत कई मुख्य खिलाड़ी भी टीम बांग्लादेश सीरीज छोड़ IPL खेलने पहुंचे है. एनरिक नॉर्ट्जे लम्बे समय से क्रिकेट से DUR चले रहे सीधे IPL वापसी कर रहे है.

दिल्ली की टीम इस प्रकार है

ऋषभ पंत (कप्तान), अक्षर पटेल, पृथ्वी शॉ, एनरिक नॉर्किया डेविड वॉर्नर, मिशेल मार्श, शार्दुल ठाकुर, मुस्तफिजुर रहमान, कुलदीप यादव, अश्विन हेब्बर, अभिषेक शर्मा, कमलेश नागरकोटी, केएस भरत, मनदीप सिंह, खलील अहमद, चेतन सकारिया, ललित यादव , रिपल पटेल, यश ढुल, रोवमैन पॉवेल, प्रवीण दुबे, लुंगी एनगिडी, विक्की ओस्तवाल, सरफराज खान।

ALSO READ:IPL में जसप्रीत बुमराह पर भारी पड़ते हैं ये 3 बल्लेबाज, नंबर 1 से रोहित शर्मा भी हो जाते हैं परेशान

IPL खेलने के लिए अपने अपने देश के क्रिकेट बोर्ड और कप्तान से भिड़े ये खिलाड़ी, अब टीम से भी हुए बाहर

IPL

इंडियन प्रीमियर लीग IPL 2022 की शुरुआत में कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। इन दिनों में टीम से जुड़े हुए विदेशी खिलाड़ी अपनी अपनी फ्रेंचाइजी से जुड़ रहें हैं। जिसमें साउथ अफ्रीका की टीम के खिलाड़ी लगातार सुर्खियों में बने हुए है। इंडियन प्रीमियर लीग के लिए और उनकी इंटरनेशनल सीरीज के लिए शुरुआती समय एक ही हो रहा है। जिसके बाद खिलाड़ियों के टीम को छोड़ आईपीएल में खेलने का फैसला खिलाड़ियों पर भारी पड़ता दिखाई दे रहा है। बोर्ड में फ्रंट लाइन खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर दिया है। जानिए कौन हैं वो खिलाड़ी और क्या है पूरी बात…

साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश की टेस्ट सीरीज से बाहर

INDIAN TEAM

बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका की टेस्ट सीरीज अप्रैल में खत्म होगी। जिसके चलते साउथ अफ्रीका के मुख्य खिलाड़ियों में से कुछ के सामने दिक्कत आ गई है। इंडियन प्रीमियर लीग और बांग्लादेश सीरीज दोनों में एक साथ उपस्तिथि दर्ज करने की। साउथ अफ्रीका टीम को बांग्लादेश के साथ दो टेस्ट मैच खेलने हैं। जोकि 12 अप्रैल को खत्म होगा। उसके बाद खिलाड़ियों क्वारांटिन नियम के तरह टीम में शामिल होना होगा। जिसके चलते वो इंडियन प्रीमियर लीग के शुरुआती मुकाबले नहीं खेल पाएंगे।

बोर्ड ने किया फैसला, खिलाड़ियों को किया बाहर

INDIAN TEAM

मीडिया रिपोर्ट के हवाले से ये बात सामने आई थी कि साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने आईपीएल या सीरीज का फैसला खिलाड़ियों पर छोड़ दिया है। खिलाड़ी व्यक्तिगत रूप से इस मामले में फैसला ले सकते है। जिसमें से आईपीएल के लिए अहम खिलाड़ी कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी और मार्को जेनसन तेज गेंदबाजों तथा एडेन मार्कराम और रासी वान डर डुसेन बल्लेबाजों हैं।

खिलाड़ियों के चयन में हुआ बदलाव

IPL

साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश ( SA VS BAN)के बीच टेस्ट मैच की सीरीज 31 मार्च से शुरू हो रही है। बता दें, आईपीएल की शुरुआत 26 मार्च से हो रही है। जिसके चलते आईपीएल के लिए अहम खिलाड़ियों कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, मार्को जेनसन, एडेन मार्कराम और रासी वान डर डुसेन को टीम में शामिल नही किया है। कैप्टन डीन एल्गर ने खिलाड़ियों को नेशनल टीम को वरीयता देने की सलाह दी थी। लेकिन अब बोर्ड ने नए चेहरों को टीम में स्थान दिया है.

ALSO READ:IPL 2022 : अपने पहले मैच में इस प्लेइंग XI के साथ उतरेगा DELHI CAPITALS, ऋषभ पंत इस अनफिट खिलाड़ी को भी देंगे मौका

15 सदस्यीय साउथ अफ्रीका टीम :

डीन एल्गर (कप्तान), तेम्बा बावुमा (उप-कप्तान), डेरिन डुपाविलॉन, सरेल इरवी, साइमन हार्मर, केशव महाराज, वियान मुलडर, डुआने ओलिवियर, कीगन पीटरसन, रेयान रिकेल्टन, लूथो सिपमला, ग्लेनटन स्टुउरमैन, काइल वेरेने (विकेटकीपर), लिजाड विलियम्स और खाया जोंडो को अब बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच की सीरीज के लिए चुना गया है।

ALSO READ:IND vs SL: Virat Kohli क्यों नहीं लगा पा रहे शतक, वासिम जाफर ने खोज निकाली कोहली की सबसे बड़ी कमी

IPL 2022 में ये है 10 अनफिट खिलाड़ी, केएल राहुल से लेकर हार्दिक पांड्या तक बन सकते है अपने टीम के लिए सिरदर्द

IPL 2022

इंडियन प्रीमियर लीग IPL 2022 की शुरुआत 26 मैच से होनी है। अब इसकी शुरुआत के लिए 10 दिन का समय बचा है। सभी खिलाड़ी अपने कैंप से जुड़ चुके है। क्वारंटाइन के बाद टीम प्रैक्टिस सेशन से जुड़ रहें हैं। लेकिन टूर्नामेंट के कई अहम खिलाड़ी चोटिल है। उनके आईपीएल से जुड़ने के लिए संशय है। कप्तान केन विलियमसन से लेकर कप्तान केएल राहुल तक कई खिलाड़ी चोटिल हैं। जानिए कौन हैं वो खिलाड़ी….

KL Rahul

केएल राहुल ( KL Rahul) : इस साल IPL से जुड़ी नई टीम लखनऊ सुपर जायंट्स ( Lucknow Super Giants) के कप्तान केएल राहुल वेस्टइंडीज टीम के साथ अंतिम टी20 से चोटिल होकर बाहर हो गए थे। अब वो रिहैबिलिटेशन के लिए नेशनल क्रिकेट एकेडमी ( NCA) में हैं। लेकिन उसके जल्द ही ठीक होकर टीम से जुड़ने की संभावना है।

केन विलियमसन

केन विलियमसन ( Kane Williamson ) : साउथ टीम के कप्तान जोकि सनराइजर्स हैदराबाद ( Sunrisers Haidrabad) के कप्तान है। उनके कोहनी में चोट के कारण वो बांग्लादेश सीरीज में भी नही चुने गए। लेकिन नीदरलैंड के साथ मैच में टीम में वापसी कर रहे हैं। इसी के साथ वो हैदराबाद में वापसी करेंगे इसी उम्मीद है। वो टीम के अहम खिलाड़ी हैं।

सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव ( Suryakumar Yadav) : सूर्यकुमार यादव वेस्टइंडीज टीम के साथ टी20 सीरीज में हाथ के अंगूठे में हेयरलाइन फ्रैक्चर के कारण चोटिल हो गए थे। पीटीआई के मुताबिक, वो 27 मार्च को दिल्ली के साथ होने वाले मुकाबले में भी मुंबई इंडियंस ( Mumbai Indians) टीम का हिस्सा नहीं रह पाएंगे। सूर्यकुमार यादव टीम के अहम खिलाफी है। 27 मार्च के बाद के मैच वो टीम के साथ होंगे।

hardik

हार्दिक पांड्या ( Hardik Pandya ) : IPL की नई टीम गुजरात टाइटंस ( Gujrat Titans) ने हार्दिक पांड्या को टीम का कैप्टन बनाया है। लेकिन हार्दिक पांड्या इंजुरी के बाद सही होने के बाद भी परेशानी से जूझ रहे हैं। भले ही वो टीम के साथ जुड़ गए हैं लेकिन उनका रोल ऑल राउंडर होगा या नहीं ये बड़ा सवाल है। जिसपर हार्दिक पांड्या ने खुद कहा कि ये सरप्राइज़ होगा।

वॉशिंगटन सुंदर ( Washington Sundar) : वेस्टइंडीज टीम के साथ टी20 सीरीज में घायल होने वाले खिलाड़ियों में Washington Sundar का भी नाम है। उन्हें पहले कोविड हुआ फिर सुंदर चोटिल हो गए। जिसके बाद अब वो अपनी IPL टीम सनराइजर्स हैदराबाद ( Sunrisers Haidrabad) टीम से जुड़ेंगे या नहीं अभी तस्वीर साफ नहीं है। वो टीम के अहम खिलाड़ी हैं।

दीपक चाहर ( Deepak Chahar) चेन्नई सुपरकिंग्स ( Chennai SuperKings) की टीम के लिए दीपक चाहर के रूप में काफी बड़ा झटका लगा है। दीपक चाहर टीम के मेन गेंदबाज है। ऑक्शन में बहुत बड़ी बोली में उन्हें वापस टीम से जोड़ा गया है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो शुरुआती 5 मैच तक मिस कर सकते हैं। श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में वो हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के कारण चोटिल हो गए थे।

मार्क वुड ( Mark Wood) : इंग्लैंड के गेंदबाज Mark Wood जोकि वेस्टइंडीज सीरीज में कोहनी की चोट के कारण चोटिल हो गए थे। जिसके बाद वो लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रहेंगे। ऐसा माना के जा रहा है। जिसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स ( Lucknow Super Giants) के लिए ये बड़ी मुश्किल बन सकती हैं।

ALSO READ:IPL 2022: इन 3 टीमों के पास है टी20 के सबसे घातक ओपनर्स, तीसरे नंबर पर है धोनी का शागिर्द

जोफ्रा आर्चर ( Jofra Archer) : इंग्लैंड के खिलाड़ी Jofra Archer जोकि लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रहेंगे, ये बात मेगा ऑक्शन में सभी टीम को पता थी। लेकिन मुंबई इंडियंस ( Mumbai Indians) ने भविष्य के लिए उन्हें अपनी ओर जोड़ लिया है।

महीश तीक्ष्णा ( Mahessh Theekshana) : इस IPL सीजन में न खेलने वाले खिलाड़ियों में महीश तीक्ष्णा तीसरे खिलाड़ी है। वो चेन्नई सुपरकिंग्स ( Chennai Superkings) टीम से नहीं जुड़ पाएंगे।

एनरिक नॉर्खिया ( Anrich Nortje ) : इस IPL में कूल्हे की चोट से कारण दिल्ली कैपिटल ( Dilli Capitals) से जुड़ पयेंगेब्य नहीं इस पर संदेह है। Anrich Nortje के अलावा अब कगिसो रबाडा ही दिल्ली टीम में तेज गेंदबाज हैं।

ALSO READ:ICC Women’s World Cup: इंग्लैंड से हार के बाद भी भारतीय टीम खेलेगी सेमीफाइनल, जानिए कैसे बनेगा समीकरण

IPL 2022 से पहले DELHI CAPITALS को लगा बड़ा झटका, 5 धाकड़ खिलाडी हुए शुरुआती मैच से बाहर

DELHI CAPITALS

IPL 2022 की शुरुआत से पहले ही, DELHI CAPITALS की टीम लगातार एक के बाद सदमे का सामना कर रही है। दिल्ली कैपिटल्स के लिए बुरी खबर खत्म नहीं हुई है। टीम के लिए अब एक और बड़ी खबर प्रकट हुई है। दिल्ली की टीम शुरूआती मुकाबले मे बहुत मुश्किल मे होगी क्योंकि मैच के पहले हफ्ते में 5 खिलाड़ी ऐसे हैं जो खेलते दिखाई नहीं देंगे। ये पाँच खिलाडी विदेशी हैं, जिसके कारण दिल्ली की दिक्कते बढ़ने जा रही है।

ये खिलाडी रहेंगे बाहर

IPL

जैसे जैसे IPL नजदीक आते जा रही है, वैसे वैसे फैन्स के दिलों की धडकने तेज़ हो रही है। इस बार 10 टीमें मुकाबले मे आमने-सामने होंगी तो वैसे भी दिल्ली की मुश्किलें बढ़ने वाली है। DELHI CAPITALS के 5 खिलाड़ी ऐसे है जो पहले हफ्ते नहीं बल्कि दूसरे हफ्ते से खेलते हुए दिखाई देंगे। जो पाँच खिलाडी पहले हफ्ते मे खेलते हुए नज़र नहीं आएँगे वह डेविड वार्नर,मिचेल मार्श, एनरिक नॉर्खिया, मुस्तफिज़ुर रेहमान और लुंगी एनडीगी होंगे।

बिना वार्नर DELHI CAPITALS अधूरी

डेविड वॉर्नर

DELHI CAPITALS  ने वार्नर को 6.25 करोड़ दे कर अपने टीम मे शामिल किया था। वार्नर के शुरुवाती हफ्ते मे ना खेलने का कारण ऑस्ट्रेलिया के गाईडलाइन और शेन वॉर्न का निधन है।

ALSO READ:IND vs SL: Rishabh Pant ने कप्तान रोहित और कोच द्रविड़ को नजरअंदाज कर इन्हें दिया अपनी सफलता का पूरा श्रेय

कौन-कौन है टीम मे शामिल

DELHI CAPITALS

ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, पृथ्वी शॉ, एनरिक नॉर्खिया, शार्दुल ठाकुर, मुस्तफिजुर रहमान, कुलदीप यादव, अश्विन हेबर, डेविड वॉर्नर, कमलेश नागरकोटी, सरफराज खान, मिचेल मार्श, केएस भरत, मनदीप सिंह, खलील अहमद, चेतन सकारिया, ललित यादव, रिपल पटेल, यश धुल, रोवमैन पॉवेल, प्रवीण दुबे,लुंगी नगिडी, टिम सीफर्ट, विकी ओस्तवाल

ALSO READ:IPL 2022: 26 विदेशी खिलाड़ीयों ने फ्रेंचाइजीयों को दिया झटका, नहीं खेलेंगे आईपीएल के शुरुआती मैच! देखें पूरी लिस्ट

IPL 2022 से पहले DELHI CAPITALS को लगा झटका, मैच विनर खिलाड़ी हुआ टीम से बाहर

DELHI CAPITALS

इंडियन प्रीमियर लीग IPL की शुरुआत 26 मार्च 2022 को चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच के साथ होनी है। जिसके बाद दूसरा मुकाबला DELHI CAPITALS को मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। इसके पहले ही दिल्ली की टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। जिसके मुताबिक टीम के गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया (Anrich Nortje) आईपीएल से बाहर हो सकते है। पिछले आईपीएल में लीग की सबसे तेज गेंद डालकर उन्होंने सबको अपना मुरीद बना लिया था।

नवंबर से ही गेंदबाजी नहीं कर रहें अब IPL से भी बाहर

एनरिक नॉर्खिया

साउथ अफ्रीका क्रिकेट समिति की ओर से ये कहा गया है कि गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया ( Anrich Nortje) का इंडियन प्रीमियर लीग में शामिल होना लगभग मुश्किल है। वो पिछले साल नवंबर से ही मैदान पर नहीं आए हैं। उस समय से ही उन्होंने गेंदबाजी नहीं की है। जिसके चलते उनका आईपीएल लीग खेलना लगभग मुश्किल ही है।

दक्षिण अफ्रीका बोर्ड में उनके फिट हो जाने के बाद लीग में वापसी की बात कही है। बोर्ड के मुताबिक, पहले गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया ( Anrich Nortje) का टेस्ट किया जायेगा। जिसके बाद उनके फिट होने के बाद उन्हें खेलने की इजाजत दी जाएगी। साउथ अफ्रीका बोर्ड की ओर से मेडिकल टीम के द्वारा पुष्टि के बाद उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग खेलने की परमिशन दी जायेगी।

Anrich Nortje चोट से परेशान सीरीज में भी नहीं मिला था मौका

एनरिक नॉर्खिया

28 साल के युवा गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया ( Anrich Nortje) अपनी फिटनेस की समस्या से जूझ रहे हैं। उनके कूल्हे की इंजरी के चलते उन्हें भारत ओर दक्षिण अफ्रीका की सीरीज से भी रूल आउट कर दिया गया था और बांग्लादेश के साथ दक्षिण अफ्रीका सीरीज में भी उन्हें नही चुना गया है। गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया (Anrich Nortje) के इंजरी के चलते उन्हें टीम में स्थान ना मिलने से साफ है कि उनकी चोट मामूली नहीं है। इसलिए वो आगामी आईपीएल सत्र से बाहर हो सकते हैं। जोकि DELHI CAPITALS के लिए एक काफी बड़ा झटका साबित हो सकता है।

ALSO READ:IPL 2022: नीलामी में इन टीमों ने कर दी बड़ी गलती, 10 में से 3 टीम के पास सबसे कमजोर विकेटकीपर बल्लेबाज, देखें लिस्ट

DELHI CAPITALS ने किया था रिटेन

DELHI CAPITALS

DELHI CAPITALS की ओर से पिछले साल एनरिक नॉर्खिया ( Anrich Nortje) ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। 150 से ज्यादा स्पीड की गेंद डालने के लिए उन्हें काफी सराहना दी गई है। जिसके बाद दिल्ली कैपिटल में अपने चार चुनिंदा खिलाड़ियों में स्थान दिया है जिन्हें फ्रेंचाइजी में रिटेन किया है। एनरिक नॉर्खिया ( Anrich Nortje) को दिल्ली फ्रेंचाइजी ने 6.50 करोड़ की रकम के साथ रिटेन किया हैं। अगर वो आईपीएल से बाहर होते हैं तब ये टीम के लिए काफी बड़ा झटका साबित हो सकता है।

बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में इन खिलाड़ियों को जगह दी गई है। जोकि आईपीएल का भी हिस्सा हैं। क्विंटन डिकॉक, मार्को यानसन, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, लुंगी एन्गिडी, ड्वेन प्रिटोरियस, कागिसो रबाडा और रासी वैन डार दुसां को बोर्ड ने आईपीएल या बांग्लादेश के साथ सीरीज के लिए फैसले खुद करने का निर्णय करने के लिए कहा है।

ALSO READ:IPL 2022: Mumbai Indians इस प्लेइंग XI के साथ उतरेगा मैदान में, नए चेहरों से सजी है टीम लेकिन दहशत में है विरोधी टीमें

इन 5 स्टार खिलाड़ियों को KKR ने ख़रीदा तो महंगे दामों में लेकिन किस्मत ने नहीं दिया साथ बिना टीम में मौका दिए करना पड़ा रिलीज

KKR

इंडियन प्रीमियर लीग(IPL) की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 2012 और 2014 में आईपीएल की ट्राफी को अपने नाम किया था। 2021 के आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स ने फाइनल में अपनी जगह बनायीं थी जहां वो चेन्नई सुपर किंग्स के आगे हार का सामना करना पड़ा था। पिछले 14 सालों में क्रिकेट इतिहास के कुछ महान खिलाड़ी जैसे सौरव गांगुली, रिकी पोंटिंग, ब्रेट ली, शोएब अख्तर, क्रिस गेल, ब्रेंडन मैकुलम, गौतम गंभीर, शेन बॉन्ड और कई अन्य खिलाड़ी केकेआर टीम का हिस्सा रहे है।

केकेआर IPL की एक शानदार टीम है तो आज हम आपको उन 5 खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जिन्हें केकेआर ने अपनी टीम में शामिल तो किया लेकिन वो कभी खेल नहीं पाए। KKR ने इन खिलाड़ियों को शामिल तो खेलने के लिए ही किया था प्रभाव से एक भी मैच नहीं खेला

1. मिचेल स्टार्क

मिचेल स्टार्क

ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को कोलकाता ने आईपीएल 2018 की नीलामी में 9.40 करोड़ में खरीदा था। कोलकाता ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज को हर मैच में मौका जरूर देती पर स्टार्क चोट के कारण आईपीएल 2018 में हिस्सा नहीं ले सके थे। उनकी जगह टॉम करन को टीम में शामिल किया गया था। वहीं 2022 के आईपीएल के लिए स्टार्क ने अपना नाम वापस ले लिया है। इस साल यानी आईपीएल सीजन 2022 में मिचेल स्टार्क आईपीएल के मैदानों पर खेलते हुए नहीं नजर जाएंगे।

2. यासिर अराफात

यासिर अराफात

कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक भारत के बॉलीवुड के स्टार अभिनेता हैं । बहुत कम फैंस को पता होगा कि केकेआर के मालिक शाहरुख खान ने 2009 के आईपीएल से पहले पाकिस्तान के हरफनमौला खिलाड़ी यासिर अराफात को व्यक्तिगत रूप से साइन किया था। हालांकि, अराफात आईपीएल में डेब्यू नहीं कर सके क्योंकि बीसीसीआई ने दूसरे सीजन के शुरू होने से पहले पाकिस्तानी खिलाड़ियों के आईपीएल में भाग लेने पर बैन लगा दिया था। इंडियन प्रीमियर लीग में कोई भी पाकिस्तानी खिलाड़ी भाग नहीं ले सकता है।

3. एनरिक नॉर्खिया

एनरिक नॉर्खिया

एनरिक नार्खिया साउथ अफ्रीका ही नहीं बल्कि विश्व के नंबर वन के तेज गेंदबाजों में से एक हैं। दिल्ली कैपिटल्स उन्हें आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी से पहले रिटेन कर चुकी हैं।
इससे पहले नॉर्खिया को KKR ने 2019 की आईपीएल नीलामी में उनके बेस प्राइस 20 लाख में उन्हें साइन किया था। नॉर्खिया आईपीएल सीजन 2019 में अपना डेब्यू कर पाते उससे पहले ही उन्हें कंधे में चोट लग गयी और वो पूरे सीजन के लिए बाहर हो गए। जिससे केकेआर की टीम को बहुत नुकसान हुआ।

4. संजू सैमसन

संजू सैमसन

भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज एवं राजस्थान रॉयल्स के वर्तमान कप्तान संजू सैमसन ने 2013 में राजस्थान के लिए आईपीएल में अपना डेब्यू किया था। 2013 के सीजन से पहले संजू 2012 में आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में शामिल थे। इसके बाद KKR ने उन्हें रिलीज कर दिया और 2013 में राजस्थान की टीम ने उन्हें अपने साथ जोड़ लिया। संजू इसके अलावा 2016-17 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए भी खेल चुके हैं। संजू सैमसंग इस समय राजस्थान रॉयल्स की कमान संभाल रहे हैं।

ALSO READ:IPL 2022: 23 साल का ये भारतीय खिलाड़ी बन सकता है मॉर्गन की जगह शाहरुख खान की KKR का नया कप्तान

5. कैमरून डेलपोर्ट

कैमरून डेलपोर्ट

दक्षिण अफ्रीका के स्टार ऑलराउंडर कैमरों डेल्पोर्ट को KKR ने 2018 में कोलकाता उनके बेस प्राइस 30 लाख में खरीदा था। जिसके बाद केकेआर ने उन्हें 2019 की नीलामी से पहले रिलीज कर दिया। दक्षिण अफ्रीका के स्टार ऑलराउंडर ने 256 टी20 मैच खेले है और 139.51 के स्ट्राइक रेट की मदद से 5925 रन बनाए है। इस दौरन उन्होंने 5 शतक और 30 अर्धशतक लगाए है। इतना अच्छा प्रदर्शन होने के बाद भी आईपीएल की किसी भी टीम ने उन्हें खरीदने के लिए आगे नहीं आई।

Read More-IPL 2022: इस खिलाड़ी को कप्तान बनाने के लिए पानी के तरह पैसा बहाएगी RCB, देश को दिला चुका है वर्ल्डकप

दिल्ली कैपिटल ने ऋषभ पंत, पृथ्वी शॉ समेत इन खिलाड़ियों को किया रिटेन, धवन, रबाडा समेत इन खिलाड़ियों को दिखाया बाहर का रास्ता

दिल्ली कैपिटल

दिल्ली कैपिटल की आईपीएल टीम में उतार चढाव होते रहते हैं। आईपीएल खिताब न पाने का कारण जिसके पीछे इन वजहों को कहा जा सकता है। दिल्ली की टीम ने कप्तान के तौर पर विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के साथ साथ ऑलराउंडर अक्षर पटेल, पृथ्वी शॉ और तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया को रिटेन करने का फैसला कर लिया है। श्रेयस अय्यर को खबरों के मुताबिक ऑक्शन में भेजा जाएगा। बता दे, अय्यर की कप्तानी में दिल्ली की टीम 8 साल बाद प्ले ऑफ तक पहुंची थी। उसके बाद फाइनल तक भी पहुंची थी।

इन 4 खिलाड़ी को करेगी रिटेन

दिल्ली

30 नवंबर तक सभी पुरानी 8 आईपीएल फ्रेंचाइजी को अपने रिटेन करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट तैयार करनी है। जिसके चलते फ्रेंचाइजी में खिलाड़ियों के ऊपर मंथन शुरू हो चुका है। दिल्ली कैपिटल के तरह से एक वेबसाइट के हवाले से बात सामने आई है कि दिल्ली की टीम कप्तान के तौर पर विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के साथ साथ ऑलराउंडर अक्षर पटेल, पृथ्वी शॉ और तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया को रिटेन करने का फैसला कर लिया है। बता दे, कागिसो रबाडा, शिखर धवन, मार्कस स्टोनिश, श्रेयस अय्यर और अमित मिश्रा जैसे खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी ऑक्शन में भेज सकती हैं।

श्रेयस अय्यर पिछले सीजन में हुए थे चोट के चलते बाहर

श्रेयस

श्रेयस अय्यर को पिछले आईपीएल के पहले हाफ में फील्डिंग के दौरान कंधे की चोट लगी थी। जिसके बाद उन्हें आईपीएल के साथ साथ विश्वकप की टीम से भी बाहर होना पड़ा था। आईपीएल का सेकंड हाफ जो कि दुबई में खेला गया था। उसमे अय्यर की वापसी के बाद भी ऋषभ पंत कप्तान थे। जिसके बाद प्रबंधन की पहली पसंद ऋषभ पन्त हैं, ये बात निकलकर सामने आई थी। जिसके बाद सोर्स से पता चला था कि अय्यर अपना नाम ऑक्शन में देंगे।

ALSO READ: टी20 विश्व कप 2021: मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने बताया क्यों श्रेयस अय्यर की जगह इशान किशन को मिला पहले मौका

अय्यर ने खेली टेस्ट डेब्यू पर 75 रनों की शानदार पारी

श्रेयस

भारत के वनडे इंटरनेशनल और टी20 में कमाल करने के बाद श्रेयस अय्यर ने अब टेस्ट में 25 नवंबर को टेस्ट फॉर्मेट में कानपुर ग्रीन पार्क में अपना डेब्यू किया है। सुनील गावस्कर ने श्रेयस को टेस्ट कैप के साथ अपनी शुभकामनाए दी। जिसके बाद भारतीय टीम ने पहली पारी में बैटिंग की। अय्यर नंबर 5 पर बैटिंग करने आए। टेस्ट में अपने डेब्यू मैच में अय्यर ने नाबाद 75 रनों की पारी खेली। जिसमे उन्होंने 3 शानदार छक्के भी लगाए है। अब ये पूरी तरह से माना जा सकता है कि श्रेयस को भारतीय क्रिकेट का भविष्य है। दिल्ली की टीम उन्हें ऑक्शन में उतारने के बाद घाटे का सौदा करेगी।

ALSO READ: IPL 2022 : ऋषभ पंत की वजह से इस दिग्गज खिलाड़ी ने किया दिल्ली कैपिटल्स छोड़ने का फैसला, टीम मैनजमेंट को होगा बड़ा नुकसान