Placeholder canvas

IND VS SA: अफ्रीका के 21 साल के इस गेंदबाज ने किया हद पार, तो बुमराह ने खोया आपा लगाया जोरदार छक्का, देखें वीडियो

बुमराह

भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच इस समय दूसरा टेस्ट मैच चल रहा है और मैच काफी रोमांचक मोड़ पर खड़ा है। इसी बीच बुधवार को भारतीय पेसर बुमराह और दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज Marco Jansen के बीच जुबानी जंग देखने को मिली। जोहानिसबर्ग में भारत और दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी अपनी टीम के सर्वश्रेष्ठ देने के प्रयास कर रहे हैं, इसी बीच मैच के तीसरे दिन जसप्रीत बुमराह और मार्को जानसेन के बीच माहौल गरमा गया। 

दोनो के बीच हुई कहा सुनी

bumrah

वैसे तो Jasprit Bumrah और Marco Jansen आईपीएल में मुंबई इंडियंस की तरफ से एक साथ खेल चुके है लेकिन फिर भी यह दोनो एक दूसरे से भिड़ते दिखे। दरअसल, भारतीय टीम के बल्लेबाजी के दौरान बुमराह को यानसान ने लगातार बाउंसर बॉल फेकीं। यानसान की फेकी हुई बाउंसर बुमराह को कंधे पर लगी और दूसरी बार बुमराह ने खुद को किसी तरह से बाउंसर से बचाया। इसके बाद यानसान मे बुमराह को घूर कर देखा और दोनो खिलाड़ियों के बीच कुछ बातचीत हो गयी।

https://twitter.com/i/status/1478693859718676480

जब यानसान लौट कर वापस बॉलिंग के लिए अपने रनअप के लिए जा रहे थे तो बुमराह ने यानसान के सामने जाकर उन्हे कुछ कहा और फिर देखते ही देखते दोनो खिलाड़ी एक दूसरे के करीब आ गए। फिर उसी समय फिल्ड अम्पायर को बचाव करने के लिए आगे आना पड़ा और दोनो को अलग करना पड़ा। 

ALSO READ: IND VS SA: स्लेजिंग के वजह से आउट होने के बाद घूमा Rishabh Pant का दिमाग, साउथ अफ्रीका के ड्रेसिंग रूम में घुसे, वीडियो वायरल

बुमराह ने दिया करारा जवाब

jassi six

दोनो खिलाड़ियों के बीच झगड़े का कारण बार बार बाउंसर फेंके जाने पर हुआ। लेकिन फिर बुमराह ने आखिर में बाउंसर का करारा जवाब दिया। बार-बार बाउंसर फेकने के जवाब में बुमराह ने यानसान की अगली बाउंसर में छक्का जड़ दिया और गेंदबाज का मुंह बंद कर दिया। बुमराह ने 14 गेंद खेलीं और 1 छक्के की मदद से 7 रन बनाए. भारत ने अपनी दूसरी पारी में 266 रन बनाए जिससे दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 240 रन का लक्ष्य मिला। 

ALSO READ: IND vs SA: जेंसन ने आंखे तरेरीं तो भड़के बुमराह ने दिखाया बल्ला, लोगों ने एंडरसन की दिलाई याद, देखें वीडियो

आईपीएल नीलामी में नहीं जायेंगे हार्दिक और क्रुनाल पंड्या, इस टीम के साथ खेलेंगे IPL 2022 !

pandya brothers

पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने IPL मेगा नीलामी 2022 से पहले पांड्या भाइयों – हार्दिक और कुणाल को रिटेन नहीं किया है। बीसीसीआई रूल्स के अनुसार, प्रत्येक मौजूदा फ्रेंचाइजी को ज्यादा से ज्यादा तीन भारतीय क्रिकेटरों को बनाए रखने की अनुमति है। मुंबई की फ्रैंचाइज़ी ने रोहित शर्मा (16 करोड़), जसप्रीत बुमराह (12 करोड़) और सूर्यकुमार यादव (8 करोड़) को अपनी पहली तीन पसंद के रूप में बनाए रखा है। चौथे खिलाड़ी केरोन पोलार्ड (6 करोड़) हैं। 

इस फ्रेंचाइजी से खेलेंगे पंड्या ब्रदर्स

pandya-brothers

क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अहमदाबाद की नई IPL फ्रेंचाइजी पांड्या बंधुओं से संपर्क में है और वह हार्दिक और कृणाल पंड्या, भारतीय क्रिकेट के दो सबसे बड़े मैच विजेता खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ सकती हैं।

इन दोनों भाईयों की वजह से मुंबई को IPL की सबसे कामयाब टीम बनने में काफी सफलता हासिल हुई है। साथ ही साथ ये दोनो गुजरात के रहने वाले भी हैं, ऐसे में अहमदाबाद की टीम को फैन फॉलोइंग भी ज्यादा मिलेगी। 

केएल राहुल के बाद, पंड्या भाइयों की टीम भी पक्की

pandya-brothers, rahul

IPL मेगा नीलामी 2022 के नियमों के अनुसार, दोनो नई फ्रेंचाइजी को नीलामी शुरू होने से पहले तीन-तीन खिलाड़ी हासिल करने की अनुमति मिली हैं। इसलिए, लखनऊ फ्रेंचाइजी केएल राहुल को साइन कर सकती है इसकी पूरी उम्मीद है और अब अहमदाबाद अपने खेमे में पंड्या बंधुओं को शामिल करेगी ये लगभग तय है।  

ALSO READ:IND vs SA: हो गई भविष्यवाणी! इस अंतर से भारतीय टीम देगी दक्षिण अफ्रीका को 29 साल बाद उसी के घर में मात

IPL में दोनो का गजब रिकॉर्ड

pandya

हार्दिक और क्रुनाल पंड्या दोनों ही अपने IPL करियर में केवल मुंबई इंडियंस के लिए खेले हैं। पंड्या बंधुओं का आईपीएल में अच्छा रिकॉर्ड है। क्रुनाल पंड्या ने 84 मैचों में 138.54 के स्ट्राइक रेट से 1,143 रन बनाए हैं, और वहीं हार्दिक पंड्या ने 92 मैचों में 150 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 1,476 रन बनाए हैं। अगर अहमदाबाद फ्रैंचाइज़ी भारतीय क्रिकेट के दो शानदार ऑलराउंडरों की सेवाएं लेती है तो यह एक अच्छा कदम होगा।

ALSO READ: IPL 2022: ईशान किशन और युजवेंद्र चहल को लेकर परेशानी में लखनऊ टीम, इस खिलाड़ी पर बन सकती है बात

IPL 2022: ईशान किशन और युजवेंद्र चहल को लेकर परेशानी में लखनऊ टीम, इस खिलाड़ी पर बन सकती है बात

Ishan-Kishan-chahal

आठ IPL टीमों का दौर अब खत्‍म होने जा रहा है। IPL 2022 में दो नई टीमों की एंट्री हो रही है, यह टीमें होगी लखनऊ और अहमदाबाद। बीसीसीआई ने पहले ही ऐलान कर दिया था कि IPL 2022 में दस टीमें होंगी और नीलामी के बाद ये भी बता दिया कि दो नई टीमों कौन सी होंगी। IPL 2022 का मेगा ऑक्‍शन जनवरी में हो सकता है। वहीं माना जा रहा है कि अप्रैल के पहले हफ्ते से IPL का सीजन शुरू हो जाएगा। 

इन दोनो टीमों को रिलीज हुए खिलाड़ियों में से 3 खिलाड़ी चुनने की अनुआती है। हालांकि अभी तक अहमदाबाद की टीम को लैटर ऑफ इंटेंट नहीं मिला है, इसलिए दोनों टीमें अभी तक किसी भी खिलाड़ी से बात नहीं कर पा रही है और इस करणवर्ष, न ही उन्हें अपनी टीम में शामिल कर सकती है। 

लखनऊ फंसी इन दो खिलाड़ियों के बीच

Ishan-chahal

काफी समय से यह खबर आ रही है कि लखनऊ की फ्रेंचाइजी केएल राहुल के संपर्क में है और उन्हें अपनी टीम में शामिल करना चाहती है। यह लगभग तय है कि राहुल लखनऊ की टीम के कप्तान बनेंगे। वहीं लखनऊ दूसरे खिलाड़ी के रूप में राशिद खान को अपने पाले में शामिल करने वाली है।

ALSO READ: Ashes 2021: Joe Root के प्राइवेट पार्ट पर लगी गेंद, हंसने लगे रिकी पोंटिंग, दर्द से कराहते हुए लेट गये इंग्लिश कप्तान, देखें वीडियो

राशिद खान इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा थे लेकिन उन्हें मेगा ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया गया है। ऐसे में लखनऊ उन्हें टीम में ला सकती है। 

ईशान किशन का पलड़ा है भारी

ईशान किशन

अब असल में जो मामला फंसा है वो है भारत के दो शानदार खिलाड़ियों के बीच। ये दो खिलाड़ी है ईशान किशन और युजवेंद्र चहल। ऐसी खबर सामने आ रही है कि लखनऊ की टीम इन दोनो खिलाड़ी के बीच तय नही कर पा रही है कि किसे अपनी टीम में लेके आए।

ईशान किशन बांए हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज और विकेटकीपर है, वहीं चहल एक गजब के चतुर और अनुभवी लेग स्पिनर है। टीम के लिए मामला इन दोनो खिलाड़ियों के बीच फंसा हुआ है। अब जैसे ही अहमदाबाद को लैटर ऑफ इंटेंट मिल जाएगा, तभी दोनो नई टीमों को अनुमति मिल जाएगी और वो अपने चुने हुए खिलाड़ियों की घोषणा कर पाएंगे। 

ALSO READ: IND vs SA: हो गई भविष्यवाणी! इस अंतर से भारतीय टीम देगी दक्षिण अफ्रीका को 29 साल बाद उसी के घर में मात

मुंबई इंडियंस नीलामी में अपने इन मैच विनर्स को दोबारा हर हाल में खरीदेगी, नहीं तो खिताब से धोना पड़ेगा हाथ

मुंबई इंडियंस

IPL 2022 Mega Auction : आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस ने अपने चार खिलाड़ियों को रिटेन किया है। जिसके बाद रोहित शर्मा से बयान को सुनकर साफ प्रतीत होता है कि मुंबई को अभी तक के सफर में मजबूती देने वाले खिलाड़ियों को छोड़ने के पक्ष में नही थी। अगर नियम के अनुसार चार खिलाड़ियों से ज्यादा रिटेन करने की अनुमति होती, तब मुंबई की टीम और खिलाड़ियों को भी रिटेन करती। लेकिन नियम के बावजूद अभी भी मुंबई की टीम के पास ऑक्शन का विकल्प माजूद है। जानिए किन खिलाड़ियों को रिटेन करना चाहेगी दोबारा मुंबई की टीम…

इन खिलाड़ी को टीम में लाने पर होगी मुंबई की कोशिश

ईशान किशन

मुंबई इंडियंस के खेमे में मैच विनर्स की कमी नहीं थी। ऑक्शन में उतरे गए खिलाड़ियों में फ्रेंचाइजी दोबारा कुछ खिलाड़ियों को बोली में जीतकर अपने साथ मिलाना चाहेंगी। जिसमे ईशान किशन और ट्रेंट बोल्ट का नाम सबसे पहले आता है। इसी के साथ पांड्या ब्रदर्स यानी हार्दिक पांड्या और कृणाल पांड्या को भी ऑक्शन में जीतने का भरपूर प्रयास करेगी। इसी के साथ राहुल चाहर को भी अपने साथ वापस मिलाने की कोशिश कर सकती है। मुंबई की टीम और टीमों की तरह ही क्रम से कम 18 और ज्यादा से ज्यादा 24 खिलाड़ियों को अपने बजट में जीतकर अपने साथ कर सकती है।

ALSO READ: IPL 2022: मुंबई इंडियंस में दुबारा रिटेन नहीं होने पर हार्दिक पांड्या का छलका दर्द, बोले- “हम साथ जीते, साथ हारे, साथ लड़े भी…”

इन नए खिलाड़ियों पर लगाएगी दांव

श्रेयस अय्यर

मुंबई इंडियंस की टीम में एनालिसिस करने के लिहाज से भी बेहतरीन टीम मानी जाती है। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई ने पांच खिताब अपने नाम किए है। जिसके बाद टीम को एक नए कप्तान की जरूरत होगी। रोहित शर्मा इस ऑक्शन में कुछ ऐसे खिलाड़ियों को जरूर चुनना चाहेंगे जोकि आगे जाकर मुंबई की टीम को संभाल सके। रोहित अपनी कप्तानी में उन खिलाड़ियों को कप्तानी के गुण भी सीखना चाहेंगे।

इस तरह दिल्ली के पूर्व कप्तान श्रेयस अय्यर नाम सामने आ रहा है। श्रेयस अय्यर और रोहित शर्मा के बीच काफी अच्छे रिश्ते बताए जा रहें है। इस के ही साथ सीएसके के स्टार खिलाड़ी दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर आरसीबी से रिलीज हुए हर्षल पटेल, बेहतरीन तेज गेंदबाज आवेश खान, दिल्ली से रिलीज हुए कगिसो रबाडा, टिम साउदी, काइल जेमिसन, मोहम्‍मद नबी, मुजीब उर रहमान, रवि बिश्‍नोई, पीयूष चावला, युवजेंद्र चहल और ईश सोढ़ी पर भी मुंबई की टीम जरूर नजर रखेगी। ऐसा कहा जा सकता है।

ALSO READ: IPL 2022: RCB से बाहर हुए इस स्टार खिलाड़ी पर मुंबई की नजर, कप्तान रोहित से है खास दोस्ती

IPL 2022: IPL नीलामी में अगर इन 3 खिलाड़ियों को खरीद ले Mumbai Indians तो ट्रॉफी जीतना है तय

IPL

IPL 2022 की मेगा नीलामी से पहले Mumbai Indians को रिटेन किए गए खिलाड़ियों को लेकर कुछ कड़े फैसले लेने पड़े। उनकी टीम में कई खिलाड़ी ऐसे थे जो मैच विजेता थे, लेकिन हर फ्रेंचाइजी ज्यादा से ज्यादा सिर्फ 2 फॉरेन और 3 भारतीय खिलाड़ी ही रिटेन कर सकती थी। 

मुंबई ने IPL 2022 के लिए कप्तान रोहित शर्मा, कीरोन पोलार्ड, जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव को बरकरार रखा है। हालांकि, Mumbai Indians नीलामी में अपने पूर्व खिलाड़ियों को फिर से साइन करने का प्रयास करेगा। मुंबई इंडियंस की टीम ने कप्तान रोहित शर्मा को 16 करोड़ रुपये में, यॉर्कर किंग जसप्रीत बुमराह को 12 करोड़ रुपये में, सूर्यकुमार यादव को 8 करोड़ में और अनुभवी कीरोन पोलार्ड को 6 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। 

ये खिलाड़ी खरीद सकती है Mumbai Indians

ईशान किशन

ईशान किशन/ ISHAN KISHAN

इशान किशन ने मुंबई इंडियंस के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और बाएं हाथ के इस विस्फोटक बल्लेबाज ने पिछले कुछ सीजन में मुंबई इंडियंस की जीत में अहम हिस्सा रहे है। मुंबई इंडियंस ने ईशान किशन को आईपीएल 2018 से पहले 6.2 करोड़ रुपये में हासिल किया था और उसके बाद से झारखंड के इस बल्लेबाज का लेवल काफी ऊपर उठ गया। 

ईशान किशन ने आईपीएल 2021 में 10 मैचों में 241 रन बनाए। अब तक IPL में ईशान किशन ने 61 मैचों में 1452 रन बनाए हैं। ईशान किशन की गिनती रोहित शर्मा के खास खिलाड़ियों में की जाती है। 

राशिद खान

राशिद खान/ RASHID KHAN

सनराइजर्स हैदराबाद ने राशिद खान को रिलीज़ कर दिया जिसके बाद कई लोग हैरान हो गए। सनराइजर्स हैदराबाद ने दाएं हाथ के स्पिनर के साथ नाता तोड़ लिया है, जो टी20 प्रारूप में सबसे खतरनाक स्पिनरों में से एक है। इस अफगान क्रिकेटर का IPL में खेलते हुए एक प्रभावशाली रिकॉर्ड भी है। 

ALSO READ: साक्षी से पहले इन अभिनेत्रियों को डेट कर चुके है महेंद्र सिंह धोनी! कई बार हुए कैमरे में कैद

राशिद खान IPL 2017 में अपने डेब्यू सीज़न में सनराइजर्स हैदराबाद में शामिल हुए। इस लेग स्पिनर ने हर सीज़न में शानदार प्रदर्शन किया है, कुल मिलाकर, इस 23 वर्षीय खिलाड़ी ने 76 IPL खेलों में 93 विकेट लिए। इसमें कोई शक नहीं कि आईपीएल 2022 की नीलामी के दौरान राशिद खान को लेके बोली की जंग होगी। ऐसे में मुंबई इंडियंस राशिद को हासिल करने में पूरा ज़ोर लगाएगी। 

आरोन फिंच

आरोंच फिंच/ ARON FINCH

आरोन फिंच एक और ऐसे खिलाड़ी है जिसे मुंबई इंडियंस मेगा ऑक्शन में टारगेट कर सकती है। फिंच टी20 फॉर्मेंट में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान हैं और उनपर काफी अनुभव भी है, जिसे देखते हुए मुंबई उन्हें अपने खेमे में शामिल कर सकती है।

ALSO READ: IND vs SA: “भारत को अगर जीतना है विश्व कप 2023 तो इन 2 खिलाड़ियों को अफ्रीका के खिलाफ मिले टीम में जगह”

फिंच का आईपीएल 2020 में खराब प्रदर्शन रहा था और 2021 के सीजन में वह नही खेले थे। हाल ही में फिंच की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया पहली बार आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप की विजेता भी बनी है जिसकी बदौलत उन्हें आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में कोई खरीददार पक्का मिल सकता है। 

IPL2022: नीलामी से पहले एजाज पटेल ने रचा इतिहास, अब होगी पैसों की बारिश, इन 3 टीमों में खरीदने की लगेगी होड़

एजाज पटेल

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड के गेंदबाज एजाज पटेल ने भारत की पहली पारी में 10 विकेट लेकर इतिहास बना दिया है। इस रिकॉर्ड में उन्होंने भारतीय टीम बल्लेबाजों को शून्य पर आउट कर दिया, जिसमे एक विश्व के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक विराट कोहली भी थे। एजाज पटेल ने ये कारनामा ऑक्शन के पहले किया है। जिसका फायदा उन्हे ऑक्शन में देखने को मिलेगा। भारतीय मूल के इस गेंदबाज को अपनी टीम में शामिल करने के लिए इन तीन टीमों में होड़ लगेगी।

मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियन

मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने ऑक्शन के बाद अपने इंटरव्यू में टैलेंट सर्चर का जिक्र किया था। जिसके मुताबिक मुंबई की टीम खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर लगातार नजर बनाए हुए है। एजाज पटेल के इस 10 विकेट लेने के कारनामे को मुंबई फ्रेंचाइजी और भी गंभीर तरीके से देख सकती हैं क्योंकि एजाज 10 विकेट का ऐतिहासिक कारनामा मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े में किया है। इसलिए ये कहा जा सकता है कि ऑक्शन में मुंबई की टीम एजाज पटेल को अपने साथ मिलाने की कोशिश करेगी। मुंबई ने रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, पोलार्ड और सूर्यकुमार यादव को रिटेन किया है।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

RCB RETAIN AND RELEASE LIST
RCB RETAIN AND RELEASE LIST

आरसीबी की टीम की रिटेन किए खिलाड़ियों में कोई भी स्पिनर मौजूद नही है। जबकि भारतीय पिचों पर स्पिनर का बोल बाला रहता है। बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने बताया है कि आईपीएल सीजन 2022 का आयोजन भारत में ही होगा। जिसके बाद साफ है कि सभी टीमें स्पिनर्स की और रुख करेंगी। एजाज पटेल की गेंदबाजी के दौरान विराट कोहली मैदान पर मौजूद थे। इस दिन के मैच खत्म होने के बाद एजाज को मुबारक देने मुख्य कोच द्रविड़ और विराट अपने आरसीबी के खिलाड़ी सिराज के साथ न्यूजीलैंड के डगआउट में गए थे।

ALSO READ: IPL 2022 में इन 2 खिलाड़ियों को मेगा ऑक्शन में खरीद लेती है RCB तो इस साल आईपीएल जीतना है तय

अहमदाबाद टीम

अहमदाबाद टीम

अहमदाबाद की फ्रेंचाइजी की ओर से अभी तक किसी खिलाड़ी के पास संपर्क करने की बात सामने नहीं आई है। वही शामिल हुए दूसरी टीम लखनऊ ने रिपोर्ट्स के मुताबिक केएल राहुल और रशीद खान से संपर्क स्थापित कर लिया है। इसके बाद कहा जा सकता है कि अहमदाबाद की टीम ऑक्शन का इंतजार कर रही हैं और टैलेंट के हिसाब से टीम का चयन करना चाह रही है। इसलिए एजाज को अहमदाबाद की टीम अपने साथ मिला सकती है।

ALSO READ: IPL 2022:आईपीएल टीम अहमदाबाद इन 3 खिलाड़ियों को बना सकती है अपना कप्तान, नंबर 1 है प्रबल दावेदार

IPL 2022: इस खिलाड़ी की वजह से हार्दिक पंड्या ने छोड़ा मुंबई इंडियंस, हैदराबाद और CSK नहीं इस टीम से खेलेंगे आईपीएल 2022

Hardik and krunal pandya

हार्दिक पंड्या आईपीएल 2022: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 15वें सीजन के लिए बीसीसीआई की तरफ से आयोजित की जाने वाली मेगा नीलामी से पहले सभी फ्रैंचाइजियों ने खिलाड़ियों की रिटेन और रिलीज लिस्ट जारी कर दी है, जिसके सामने आने के बाद कई ऐसे नाम भी आये हैं, जिसने फैन्स को हैरान किया है। इन हैरान करने वाले फैसले लेने वाली फ्रैंचाइजियों की लिस्ट में मुंबई इंडियंस की टीम का नाम भी शामिल है, जिसने आईपीएल 2022 के लिये रोहित शर्मा (16 करोड़), जसप्रीत बुमराह (12 करोड़), सूर्यकुमार यादव (8 करोड़) और कायरन पोलार्ड (6 करोड़) को शामिल किया है जबकि ईशान किशन और हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़ियों को रिटेन नहीं किया है।

कई क्रिकेट प्रेमी हार्दिक पांड्या के रिटेन नहीं होने पर सवाल उठा रहे हैं। इस बात के भी दो पहलू हैं, पहला कि इन दिग्गजों की टीमों ने इनको खुद से अलग कर दिया, या फिर दूसरा पहलू कि इन्होंने बेहतर कमाई को नजर में रखते हुए खुद ही अपनी टीम से अलग होने का फैसला लिया। न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज कप्तान डेनियल विटोरी ने ऐसे ही दो भारतीय खिलाड़ियों के बारें में बात की है।

एक साथ खेलते दिख सकते हैं हार्दिक पंड्या और केएल राहुल

हार्दिक पंड्या, केएल राहुल और डेनियल विटोरी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान और आरसीबी के कोच रह चुके डेनियल विटोरी ने एक बड़ा दावा किया है। विटोरी का मानना है कि पर्दे के पीछे भी एक रणनीति और तैयारी जारी है। विटोरी के मुताबिक ऐसी ही एक जोड़ी केएल राहुल और हार्दिक पांड्या की है जो आगामी आईपीएल में एक ही टीम से खेलते दिख सकते हैं। विटोरी ने कहा है कि,

“कई बार खिलाड़ी दूसरे खिलाड़ियों के साथ खेलने के लिए इच्छुक होता है। संभव है कि हार्दिक पांड्या नए खिलाड़ियों, विशेषतः केएल राहुल के साथ खेलना चाहते हों। दोनों ही खिलाड़ियों में बेहतरीन अंडरस्टैंडिंग और बॉंडिंग है। दोनों बेहतरीन दोस्त हैं। केएल राहुल भी पंजाब की टीम में रिटेन नहीं हुए हैं। उन्होंने रिटेन होने से मना कर दिया था। इसी तरह संभवतः हार्दिक पांड्या ने भी रिटेन होने में इंट्रस्ट न दिखाया हो।” 

ALSO READ: SA vs IND: साउथ अफ्रीका दौरे से अजिंक्य रहाणे का पत्ता होगा साफ, ये खिलाड़ी बनेगा टेस्ट टीम का नया उपकप्तान!

विटोरी ने आगे कहा कि,

“पैसों को लेकर भी हो सकता है बात नहीं बनी हो। मुंबई के लिए किसी भी सूरत में रोहित पहला और बुमराह दूसरा रिटेंशन रहे होंगे। पांड्या के नंबर तीसरे या चौथे रिटेंशन का रहा होगा। संभव है कि यह स्थान पांड्या को पसंद न आया हो और पैसों के मामले में बात न बनने पर हार्दिक पांड्या रिटेन नहीं हो सके हों।”

हार्दिक पंड्या का मुंबई इंडियंस के लिए इमोशनल मैसेज

हार्दिक पंड्या
हार्दिक पंड्या

हार्दिक 2015 सीज़न से टीम का हिस्सा हैं, जिसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय सेटअप में प्रवेश किया। इंस्टाग्राम पर लिखते हुए, 28 वर्षीय ने गुरुवार को एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उनकी सभी यादें और फ्रैंचाइज़ी के साथ बिताए गए समय को संजोया गया। उन्होंने मैसेज में कहा कि, 

“मुंबई इंडियंस के साथ बिताए पल मेरे जीवन के सबसे यादगार पल रहेंगे। इस टीम के साथ बिताए पलों का मेरे दिल में विशेष स्थान है लेकिन कहते हैं कि हर अच्छी चीज का अंत होता है। लेकिन मुंबई इंडियंस सदा मेरे दिल में रहेगी।”

ALSO READ: IPL 2022: ये 5 खिलाड़ी नहीं होते रिटेन तो नीलामी में नहीं मिलते इतने मोटे रकम, दूसरे नंबर वाले ने तो कोहली को भी पीछे छोड़ा

IPL 2022l: 16 करोड़ में रिटेन होने के बाद भी खुश नहीं हैं रोहित शर्मा, कहा “दिल टूट गया….”

मुंबई इंडियंस

आईपीएल 2022 : इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के लिए अपने चार खिलाड़ियों को रिटेन कर लिया है। लेकिन स्टार खिलाड़ियों से सजी धजी मुंबई में कई ऐसे खिलाड़ी पीछे रह गए है। जोकि काफी लंबे समय से टीम का हिस्सा था। मुंबई को सफल बनाने के पीछे रिटेन का किए गए खिलाड़ियों का बराबर का योगदान रहा है। उनमें पांड्या ब्रदर्स और युवा खिलाड़ी ईशान किशन का नाम सबसे ऊपर है। हाल ही में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने इस विषय में क्या कहा…

खिलाड़ियों को रिटेन ना कर पाना दिल टूटने जैसा : रोहित शर्मा

मुंबई इंडियन

आईपीएल की टीम मुंबई इंडियंस को सबसे सफल टीम बनाने का श्रेय कोचिंग स्टाफ, खिलाड़ियों और कप्तान रोहित को जाता है। आईपीएल 2022 में खिलाड़ियों को रिटेन ना कर पाने को लेकर रोहित शर्मा ने दुख जताया है। उन्होंने कहा है कि,

आईपीएल के इस मेगा ऑक्शन में मुंबई की टीम के लिए खिलाड़ियों को रिटेन करना बहुत मुश्किल रहा है। हमारे पास कई बेहतरीन खिलाड़ी मौजूद थे, उन्हें रिटेन ना कर पाना दिल टूटने जैसा है। बाकी के खिलाड़ियों ने मुंबई इंडियंस के साथ कई यादें बनाई है और टीम को शिखर तक ले जाने में अपनी भूमिका निभाई है। उन खिलाड़ियों को रिटेन ना कर पाना, उन्हे आईपीएल के लिए छोड़ देने का फैसला बहुत मुश्किल था।”

ALSO READ: IPL 2022: मुंबई इंडियंस में दुबारा रिटेन नहीं होने पर हार्दिक पांड्या का छलका दर्द, बोले- “हम साथ जीते, साथ हारे, साथ लड़े भी…”

एक बार फिर बनाएंगे नई मजबूत टीम

मुंबई इंडियन

मुंबई की टीम ने पांच बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया हैं। मुंबई हर आईपीएल सीजन में एक मजबूत टीम नजर आती है। इसके पीछे मुंबई के सपोर्ट स्टाफ की मेहनत है। लेकिन मेगा ऑक्शन के चलते मुंबई की टीम को सबने खिलाड़ियों को ऑक्शन में उतरना पड़ा है। जिसपर कप्तान रोहित ने कहा है कि,

” वो सिर्फ चार खिलाड़ियों को रिटेन कर पाए हैं। जिसमे से एक वो खुद भी है। उम्मीद करते है कि आईपीएल में वो एक बार फिर ऑक्शन में एक अच्छी टीम बनाने में सफल होंगे। एक बार फिर हमारा लक्ष्य मजबूत टीम बनना है। ऑक्शन में सही पोजिशन के लिए सही खिलाड़ियों का चयन करना होगा। इसके लिए हमारी फ्रेंचाइजी के टैलेंट स्काउट सभी देशी और विदेशी खिलाड़ियों पर नजर रख रहे है। मुझे उम्मीद है कि टैलेंट स्काउट अपना काम अच्छी तरह से करेंगे। वो अच्छे खिलाड़ी लाकर देंगे ताकि हम एक बेहतरीन टीम बना सके”।

मुंबई ने रिटेन किए है चार खिलाड़ी

रोहित शर्मा – 16 करोड़

जसप्रीत बुमराह – 12 करोड़

सूर्यकुमार यादव – 8 करोड़

किरोन पोलार्ड – 6 करोड़

आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी ने 42 करोड़ की कीमत के साथ चार खिलाड़ियों टीम में बनाए रखा है। अब बाकी की टीम के लिए फ्रेंचाइजी के पास कुल 48 करोड़ की राशि बची है। जिसमे मुंबई को अपनी बाकी की टीम को संजोना है।

ALSO READ: भारत को मिल गया रोहित शर्मा का उत्तराधिकारी, 136.26 की स्ट्राइक रेट से बनाता है रन

IPL 2022: मुंबई इंडियंस में दुबारा रिटेन नहीं होने पर हार्दिक पांड्या का छलका दर्द, बोले- “हम साथ जीते, साथ हारे, साथ लड़े भी…”

हार्दिक पांड्या

आईपीएल 2022 के लिए मेगा ऑक्शन जल्द ही शुरू होने वाला है उससे पहले सभी टीमों ने अपने रिटेन किये खिलाड़ी का नाम BCCI को बता चुके है. मुंबई इंडियंस ने भी अपने चार खिलाड़ियों को रिटेन कर चुकी है. सबसे सफल टीम रही मुंबई इंडियंस टीम ने कप्तान रोहित शर्मा, कीरोन पोलार्ड, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह को रिटेन कर चुकी है. इसमें टीम के साथ लम्बे समय से खेल रहे हार्दिक पांड्या का नाम नहीं था. रिटेन न होने पर अब पांड्या ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट किया है.

हार्दिक पांड्या हुए भावुक

हार्दिक पांड्या ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि,

‘मैं इन यादों को जीवन भर अपने साथ रखूंगा. मैं इन पलों को अपने साथ सहेज के रखूंगा. मैंने जो दोस्ती की है, जो बंधन बने हैं, जो लोग और प्रशंसक हैं, मैं हमेशा उनका आभारी रहूंगा.’ उन्होंने कहा कि मैं यहां सिर्फ खिलाड़ी नहीं बल्कि एक व्यक्ति के तौर पर बड़ा हुआ हूं. मैं यहां एक युवा के रूप में बड़े सपने लेकर आया था. हम साथ जीते, साथ हारे, हम साथ लड़े भी.

ALSO READ: मुंबई इंडियंस ने किया हार्दिक पंड्या को रिलीज करने के फैसला तो अब हार्दिक ने उठाया ऐसा कदम, जानकर ठनक जाएगा माथा!

मुंबई इंडियंस के लिए दिल में खास जगह

हार्दिक पांड्या

मुंबई इंडियंस के लिए हार्दिक पांड्या ने कहा, “मुंबई इंडियंस के साथ बिताए हर पल मेरे लिए खास हैं. टीम के लिए हमेशा मेरे दिल में खास जगह रहेगी”. बता दें, अभी तक 8 टीमों ने कुल 27 खिलाड़ियों को रिटेन किया है. अब 2 नई टीमें लखनऊ और अहमदाबाद  3-3 खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ सकेंगी. अगले महीने मेगा ऑक्शन होना है. हार्दिक पांड्या अभी फिटनेस से जूझ रहे हैं. पिछले टी20 वर्ल्ड कप में बार मौका मिलने पर भी उन्होंने कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए.

ALSO READ: हार्दिक पांड्या के लिए खतरा साबित हो रहे ये 2 खिलाड़ी, टीम इंडिया से कर सकते हैं उनकी छुट्टी, नम्बर 1 तो हर मामले में है बेहतर

IPL 2022: RCB से बाहर हुए इस स्टार खिलाड़ी पर मुंबई की नजर, कप्तान रोहित से है खास दोस्ती

IPL

प्लेयर्स अपडेट: 30 नवंबर को सभी आईपीएल फ्रेंचाइजी ने अपने रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट को आउट कर दिया। जिसमे ऑक्शन में केएल राहुल, डेविड वार्नर, रशीद खान, भुवनेश्वर कुमार और श्रेयस अय्यर जैसे कई बड़े नाम ऑक्शन में आ गए है। लेकिन विराट के नेतृत्व में अब तक RCB का हिस्सा रहे चहल को उनकी फ्रेंचाइजी ने बाहर कर दिया है। इसके बाद चहल को कौन अपनी टीम में शामिल कर सकता है, आइए जानते हैं..

RCB ने रिलीज किया चहल को

Yuzvendra-Chahal
Yuzvendra-Chahal

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से उनके स्टार गेंदबाज युजवेंद्र चहल को ऑक्शन में उतारा गया है। हालांकि आरसीबी उन्हें वापस ऑक्शन में जरूर जीतना चाहेगी, लेकिन फिलहाल चहल ऑक्शन का हिस्सा है। चहल ने 2014 में रॉयल चैलेंजर्स टीम के साथ अपना सफर शुरू किया था। उसके बाद से चहल लगातार टीम के लिए के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे। 2022 के सीजन के लिए उन्हें ऑक्शन में उतार दिया गया है।

कप्तान रोहित से है खास दोस्ती, अब बन सकते है मुंबई का हिस्सा

navbharat times 2021 12 01T152427.666

युजवेंद्र चहल और रोहित शर्मा के बीच अच्छी दोस्ती है। इसलिए कयास लगाए जा रहे है कि अब चहल अब मुंबई इंडियंस का हिस्सा बन सकते है। बता दे चहल में अपने आईपीएल करियर की शुरुआत 2011 में मुंबई की टीम के साथ की थी। लेकिन उस समय टीम में मलिंगा और कई गेंदबाजों दबदबा था। इसलिए चहल को ज्यादा मौके नही मिल पाए थे। लेकिन अब रिटेंशन के चलते मुंबई इंडियंस की टीम में काफी जगह और मौके उपलब्ध हैं। इसलिए चहल टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। 2013 के बाद चहल ने मुंबई का रुख नही किया है।

ALSO READ: IPL 2022: RCB से बाहर किए जाने का दर्द बर्दाश्त नहीं कर सके युजवेंद्र चहल, फ्रेंचाइजी के लिए कही ये बात

आरसीबी ने इन खिलाड़ियों पर लगाया है दाव

विराट कोहली

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आईपीएल ऑक्शन के लिए अपने तीन खिलाड़ियों को छोड़कर बाकी को ऑक्शन के लिए उतारा है। रिटेन खिलाड़ियों में विराट कोहली को 15 करोड़, ग्लेन मैक्सवेल को 11 करोड़ और मोहम्मद सिराज को 7 करोड़ की रकम में खरीदा गया है। आईपीएल ने रिटेंशन में 33 करोड़ की रकम को खर्च कर दी है। अब अपनी फ्रेंचाइजी के लिए बाकी की टीम के लिए रॉयल चैलेंजर्स के खाते में 57 की राशि बची है।

ALSO READ: IPL 2022: धोनी और विराट को पछाड़कर सबसे ज्यादा कीमत में बिके ये तीन खिलाड़ी