Placeholder canvas

IPL 2022: धोनी और विराट को पछाड़कर सबसे ज्यादा कीमत में बिके ये तीन खिलाड़ी

आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन: 30 नवंबर को सभी टीमों ने अपने रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट को आउट कर दिया। जिसके बाद हैरानी की बात ये रही कि दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली से ज्यादा इन खिलाड़ियों पर पैसा खर्च किया गया। आइए जानते है कौन है वो तीन खिलाड़ी जिनकी सबसे ज्यादा कमाई हुई है…

इन तीन खिलाड़ियों पर सबसे ज्यादा पैसा खर्च

आईपीएल के 15वे संस्करण में तीन खिलाड़ियों को उनकी फ्रेंचाइजी की ओर से सबसे ज्यादा कीमत 16 करोड़ में खरीदा गया है। इसमें रोहित शर्मा, रविंद्र जडेजा और ऋषभ पंत शामिल हैं।

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा

मुंबई इंडियंस को पांच बार खिताब दिलाने वाले कप्तान रोहित शर्मा को मुंबई फ्रेंचाइजी ने 16 करोड़ की कीमत के साथ रिटेन किया है। रोहित के साथ बुमराह, पोलार्ड और सूर्यकुमार यादव को भी रिटेन किया गया है।

रवींद्र जडेजा

Ravindra-Jadeja
Ravindra-Jadeja

चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को 12 करोड़ में रिटेन करके दूसरे पायदान पर रखा गया है। तो वही येलो जर्सी में टीम के ऑल राउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा को सबसे ज्यादा कीमत 16 करोड़ में टीम के साथ जोड़े रखा गया है। सुपरकिंग्स ने धोनी, जडेजा के साथ मोइन अली और ऋतुराज गायकवाड़ को रिटेन किया है।

ऋषभ पंत

ऋषभ पंत

युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पन्त को दिल्ली कैपिटल  की टीम ने 16 करोड़ की कीमत के साथ टीम से जोड़े रखा है। ऋषभ दिल्ली टीम के कप्तान होंगे। दिल्ली फ्रेंचाइजी में अक्षर पटेल और पृथ्वी शाह के साथ एनरिक नोर्खिया को रिटेन किया है। श्रेयस अय्यर, शिखर धवन और मार्कस स्टोयनिश के साथ सभी खिलाड़ी ऑक्शन का हिस्सा होंगे।

ALSO READ: IPL 2022: CSK ने धोनी से ज्यादा पैसे देकर इस खिलाड़ी को किया रिटेन, ये खिलाड़ी होगा टीम का कप्तान, ये 4 खिलाड़ी हुए रिटेन

विराट और धोनी को भी पैसे के मामले में पछाड़ा

इन तीनों खिलाड़ियों ने पैसे के मामले में विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया है। विराट को 15 करोड़ और आरसीबी की टीम ने और सीएसके को चार बार खिताब दिलाने वाले एमएस धोनी 12 करोड़ में खरीदा गया है।

इन खिलाड़ियों पर रहेगी ऑक्शन में नजर

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 में काफी दिग्गज खिलाड़ी ऑक्शन का हिस्सा हैं। जिसमे केएल राहुल, शिखर धवन, रशीद खान, भुवनेश्वर कुमार, डेविड वार्नर, जॉनी बेयरस्टो, श्रेयस अय्यर, मार्कस स्टायनिश, कागीसों रबादा, सुरेश रैना, इमरान ताहिर, क्रिस गेल और कई ऐसे खिलाड़ी होंगे। जिसपर सभी फ्रेंचाइजी अपनी नजर रखेंगी। बता दे, आने वाली दोनो नई फ्रेंचाइजी लखनऊ और अहमदाबाद के पास ऑक्शन से पहले तीन तीन खिलाड़ियों को में साथ जोड़ने का मौका होगा।

ALSO READ: IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2022 के लिए कप्तान की किया घोषणा, इन 4 खिलाड़ियों को किया रिटेन