Placeholder canvas

IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2022 के लिए कप्तान की किया घोषणा, इन 4 खिलाड़ियों को किया रिटेन

आईपीएल मेगा ऑक्शन 2022: इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें संस्करण के मेगा ऑक्शन के चलते आईपीएल की टीमें चार खिलाड़ियों को ही आगे अपनी टीम के साथ आगे ले जा सकती है। दिल्ली डेयरडेविल्स ने अपने चार खिलाड़ियों की घोषणा कर दी है, जिसमे कप्तान के तौर कर ऋषभ पंत को चुना गया है।

इन खिलाड़ियों को किया रिटेन

Delhi Capitals Retaintion
Delhi Capitals Retaintion

ऋषभ पंत (कप्तान) – 16 करोड़

अक्षर पटेल – 9 करोड़

पृथ्वी शाह – 7 करोड़ 50 लाख

एनरिक नॉर्खिया – 6 करोड़ 50 लाख

दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम ऋषभ पंत के साथ आगे का सफर कप्तान के तौर पर बढ़ाना चाहती है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने सबसे पहले ऋषभ पंत को 16 करोड़ की बड़ी रकम पर खरीद लिया है।

ऋषभ पंत ने पिछले सीजन में दिल्ली की कप्तानी संभाली थी। दूसरे नंबर पर भारत के शानदार गेंदबाज अखर पटेल है, जिन्हे 9 करोड़ की कीमत के साथ टीम से जोड़ा गया है।

ALSO READ: IPL RETAINED: केकेआर है तैयार इन चारो खिलाड़ियों को किया रिटेन, शुभमन गिल जैसे इन दिग्गजों को दिखाया बाहर का रास्ता, देखें लिस्ट

तीसरे पायदान पर भारतीय शानदार सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ हैं। जिनको 7 करोड़ 50 लाख की कीमत के साथ दिल्ली कैपिटल्स की टीम के लिए साथ रखा गया है। अंत में आनरिक नोकिया को 6 करोड़ 50 लाख की धनराशि के साथ जीत से जोड़े रखा गया है।

दिल्ली कैपिटल्स के पर्स में है अब इतने रूपये

Delhi Capitals
Delhi Capitals

दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपने चार खिलाड़ियों को 39 करोड़ की बड़ी रकम के साथ जोड़ चुकी है। दिल्ली के पास ऑक्शन के लिए अब 51 करोड़ रुपए की धनराशि है। जिसमे दिल्ली को अपनी पूरी टीम खरीदनी है।

श्रेयस अय्यर को जाना होगा ऑक्शन में, ये खिलाड़ी भी है ऑक्शन का हिस्सा

Delhi Capitals 1

दिल्ली कैपिटल्स की टीम को पहली बार फाइनल तक ले जाने वाले खिलाड़ी श्रेयस अय्यर को टीम से रिलीज कर दिया गया है। श्रेयस अय्यर अब ऑक्शन का हिस्सा होंगे। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ऋषभ पंत के साथ आगे की कप्तानी करना चाहती है, लेकिन श्रेयस अय्यर भी टीम को लीड करना चाहते हैं, जिसके बाद श्रेयस अय्यर अब ऑक्शन में है। श्रेयस अय्यर के साथ ही ऑस्ट्रेलिया के ऑल राउंडर मार्कस स्टायनिश और रबाडा के साथ बाकी के खिलाड़ी ऑक्शन का हिस्सा होंगे।

ALSO READ: राजस्थान रॉयल्स ने संजू सैमसन समेत इन 3 खिलाड़ियों को किया रिटेन, जोफ्रा आर्चर, बेन स्टोक्स जैसे दिग्गज का कटा पत्ता, देखें लिस्ट