Placeholder canvas

IPL 2022: IPL नीलामी में अगर इन 3 खिलाड़ियों को खरीद ले Mumbai Indians तो ट्रॉफी जीतना है तय

IPL 2022 की मेगा नीलामी से पहले Mumbai Indians को रिटेन किए गए खिलाड़ियों को लेकर कुछ कड़े फैसले लेने पड़े। उनकी टीम में कई खिलाड़ी ऐसे थे जो मैच विजेता थे, लेकिन हर फ्रेंचाइजी ज्यादा से ज्यादा सिर्फ 2 फॉरेन और 3 भारतीय खिलाड़ी ही रिटेन कर सकती थी। 

मुंबई ने IPL 2022 के लिए कप्तान रोहित शर्मा, कीरोन पोलार्ड, जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव को बरकरार रखा है। हालांकि, Mumbai Indians नीलामी में अपने पूर्व खिलाड़ियों को फिर से साइन करने का प्रयास करेगा। मुंबई इंडियंस की टीम ने कप्तान रोहित शर्मा को 16 करोड़ रुपये में, यॉर्कर किंग जसप्रीत बुमराह को 12 करोड़ रुपये में, सूर्यकुमार यादव को 8 करोड़ में और अनुभवी कीरोन पोलार्ड को 6 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। 

ये खिलाड़ी खरीद सकती है Mumbai Indians

ईशान किशन

ईशान किशन/ ISHAN KISHAN

इशान किशन ने मुंबई इंडियंस के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और बाएं हाथ के इस विस्फोटक बल्लेबाज ने पिछले कुछ सीजन में मुंबई इंडियंस की जीत में अहम हिस्सा रहे है। मुंबई इंडियंस ने ईशान किशन को आईपीएल 2018 से पहले 6.2 करोड़ रुपये में हासिल किया था और उसके बाद से झारखंड के इस बल्लेबाज का लेवल काफी ऊपर उठ गया। 

ईशान किशन ने आईपीएल 2021 में 10 मैचों में 241 रन बनाए। अब तक IPL में ईशान किशन ने 61 मैचों में 1452 रन बनाए हैं। ईशान किशन की गिनती रोहित शर्मा के खास खिलाड़ियों में की जाती है। 

राशिद खान

राशिद खान/ RASHID KHAN

सनराइजर्स हैदराबाद ने राशिद खान को रिलीज़ कर दिया जिसके बाद कई लोग हैरान हो गए। सनराइजर्स हैदराबाद ने दाएं हाथ के स्पिनर के साथ नाता तोड़ लिया है, जो टी20 प्रारूप में सबसे खतरनाक स्पिनरों में से एक है। इस अफगान क्रिकेटर का IPL में खेलते हुए एक प्रभावशाली रिकॉर्ड भी है। 

ALSO READ: साक्षी से पहले इन अभिनेत्रियों को डेट कर चुके है महेंद्र सिंह धोनी! कई बार हुए कैमरे में कैद

राशिद खान IPL 2017 में अपने डेब्यू सीज़न में सनराइजर्स हैदराबाद में शामिल हुए। इस लेग स्पिनर ने हर सीज़न में शानदार प्रदर्शन किया है, कुल मिलाकर, इस 23 वर्षीय खिलाड़ी ने 76 IPL खेलों में 93 विकेट लिए। इसमें कोई शक नहीं कि आईपीएल 2022 की नीलामी के दौरान राशिद खान को लेके बोली की जंग होगी। ऐसे में मुंबई इंडियंस राशिद को हासिल करने में पूरा ज़ोर लगाएगी। 

आरोन फिंच

आरोंच फिंच/ ARON FINCH

आरोन फिंच एक और ऐसे खिलाड़ी है जिसे मुंबई इंडियंस मेगा ऑक्शन में टारगेट कर सकती है। फिंच टी20 फॉर्मेंट में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान हैं और उनपर काफी अनुभव भी है, जिसे देखते हुए मुंबई उन्हें अपने खेमे में शामिल कर सकती है।

ALSO READ: IND vs SA: “भारत को अगर जीतना है विश्व कप 2023 तो इन 2 खिलाड़ियों को अफ्रीका के खिलाफ मिले टीम में जगह”

फिंच का आईपीएल 2020 में खराब प्रदर्शन रहा था और 2021 के सीजन में वह नही खेले थे। हाल ही में फिंच की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया पहली बार आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप की विजेता भी बनी है जिसकी बदौलत उन्हें आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में कोई खरीददार पक्का मिल सकता है।