Placeholder canvas

T20 World Cup 2024 में ये 2 खिलाड़ी करेंगे भारत की पारी की शुरुआत, रोहित और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी नहीं है चयनकर्ताओं को पसंद

T20 World Cup 2024 team india opener

टी20 विश्व कप (T20 World Cup 2024) की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 2 जून से होगी। यह टूर्नामेंट भारतीय टीम (Team India) के लिए काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। टीम इस टूर्नामेंट को जीतकर 11 साल का आईसीसी ट्राॅफी (ICC Trophy) का सूखा खत्म करना चाहेगी।

साथ ही यह टूर्नामेंट भारत के दो दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के लिए आखिरी टी20 विश्व कप (T20 World Cup 2024) हो सकता है। यही कारण है कि दोनों खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में दिलो जान लगाने की कोशिश करेंगे। यही कारण है कि दोनों खिलाड़ी विश्व कप में कुछ बड़ा कर सकते हैं।

Virat Kohli और Rohit Sharma कर सकते हैं T20 World Cup 2024 में ओपनिंग

विराट कोहली और रोहित शर्मा (Virat Kohli and Rohit Sharma) टी20 विश्व कप (T20 World Cup 2024) के लिए एक ओपनिंग करते हुए नजर आ सकते हैं। हाल ही में आयी बीसीसीआई के विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, चयनकर्ताओं ने दोनों खिलाड़ियों को ओपनिंग कराने का ऑप्शन खुला रखा है।

टी20 विश्व कप 2024 (T20 World Cup 2024) के लिए अगर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के साथ परफेक्ट ओपनर नहीं मिला, तो विराट कोहली (Virat Kohli) ही टीम के लिए ओपनिंग कर सकते हैं।

यह दोनों खिलाड़ी ने साल 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ अहमदाबाद के घरेलू टी20 मैच में ओपनिंग की थी। जहां दोनों खिलाड़ियों ने अर्द्धशतक लगाए थे और टीम को एक धमाकेदार शुरुआत दी थी। यही कारण है कि बीसीसीआई (BCCI) एक बार इन दोनों को ओपनर के तौर पर उतार सकती है।

विराट कोहली का ओपनर के तौर पर रिकार्ड बहुत अच्छा

विराट कोहली काफी लंबे समय से ओपनिंग कर रहे हैं। वें इस सीजन भी टीम के लिए ओपनिंग कर रहे हैं। उन्होंने  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए 6 मैचों की 6 पारियों में 79.75 के औसत और 141.78 के औसत से कुल 319 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्‍ठ स्‍कोर 113 रन है, जो उन्‍होंने राजस्‍थान रॉयल्‍स के खिलाफ बनाए थे।

वही आपको बता दें विराट कोहली पहले भी टीम इंडिया के लिए टी20 इंटरनेशनल में ओपनिंग कर चुके हैं। उन्‍होंने भारत के लिए अपनी 9 ओपनिंग पारियों में 57.14 के औसत और 161.29 के जबरदस्‍त स्ट्राइक रेट से 400 रन बनाए है, जिसमें उनका एक शतक भी शामिल है। यही कारण है कि बीसीसीआई उन्हें ओपनर के तौर पर देख रही है।

ALSO READ: आईपीएल 2024 में धमाल मचा रहे ये 3 अनकैप्ड खिलाड़ी होंगे टी20 विश्व कप 2024 में भारतीय टीम का हिस्सा

रोहित शर्मा की समझदारी के आगे नहीं टिके RCB के कप्तान फाफ डू प्लेसिस, मात्र 15.3 ओवर में 7 विकेट से जीती Mumbai Indians

mumbai indians beats rcb by 7 wickets

पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने एक फिर अपने पुराने अंदाज में खेलना शुरू कर दिया। उन्होंने गुरुवार को अपने घर में खेलते हुए आरसीबी (Royal Challengers Bengluru) को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी। आरसीबी (RCB) ने मुंबई (MI) को 197 रन का लक्ष्य दिया था। जिसे टीम ने महज 15.3 ओवर में हासिल 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

टीम की ओर से ईशान किशन (Ishan Kishan) ने 69 रन और सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने 52 रन बनाए। वहीं मैच में जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने 5 विकेट हासिल किए। उनके इस प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

दिनेश कार्तिक ने मात्र 23 गेंदों में Mumbai Indians के खिलाफ ठोका अर्द्धशतक

मैच में मुंबई इंडियंस ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और आरसीबी को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम के दिग्गज ओपनर विराट कोहली कुछ खास नहीं कर सके और 3 रन बनाकर छठवीं बार बुमराह का शिकार बने।

इसके बाद डेब्यू कर रहे विल जैक्स भी कुछ खास नहीं कर सके और 8 रन बनाकर आकाश मधवाल का शिकार बने। इसके बाद रजत पाटीदार और कप्तान फाफ डू प्लेसिस ने पारी को संभाला।

दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 83 रन जोड़े। इसके बाद रजत पाटीदार 50 रन बनाकर आउट हो गए। इसी बीच फाफ डू प्लेसिस ने भी सीजन का पहला अर्द्धशतक लगाया। वो 61 रन बनाकर आउट हुए, अंत में दिनेश कार्तिक ने तूफानी बल्लेबाजी की और नाबाद अर्द्धशतक लगाते हुए 53 रनों की धुआंधार पारी खेली।

उनकी इस पारी की बदौलत आरसीबी ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 196 रन बनाए। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की ओर से जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए। यह उनका आईपीएल करियर में दूसरा 5 विकेट हाॅल रहा।

Mumbai Indians ने मात्र 15.3 ओवर में खत्म किया मैच

जवाब में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने तूफानी शुरुआत की। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की ओर से रोहित शर्मा और ईशान किशन ने तूफानी शुरुआत की। दोनों बल्लेबाजों ने आते ही बड़े शाॅट्स खेलना शुरू कर दिया। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 8.5 ओवर में 101 रन जोड़ दिए। टीम का पहला विकेट ईशान किशन के रूप में गिरा। जो 34 गेदों में 69 रन बनाकर आउट हुए। उनकी इस पारी में 5 छक्के और 7 चौके लगाए।

इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने आते ही बडे-बडे छक्के लगाए। लेकिन दूसरी ओर रोहित शर्मा 39 रन बनाकर आउट हुए। लेकिन सूर्यकुमार यादव नहीं रूके और उन्होंने अपनी आतिशी पारी जारी रखी। उन्होंने महज 18 गेदों पर अर्धशतक पूरा किया और वें 19 गेंदों पर 52 रन बनाकर आउट हुए।

इसके बाद अंत में हार्दिक पंड्या ने 15.3 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। हार्दिक 6 गेदों पर 21 रन और तिलक वर्मा 10 गेदों पर 16 रन बनाकर आउट हुए।

ALSO READ: Video: कौन है हार्दिक पंड्या का सौतेला भाई Vaibhav Pandya? जिसने अपने ही भाइयों को लगा दिया 4.3 करोड़ का चूना

क्या रोहित शर्मा को आईपीएल 2025 में खरीदने वाली है लखनऊ सुपर जायंटस? टीम के कोच जस्टिन लैंगर ने दिया ये जवाब

justin langer on rohit sharma ipl 2024

टीम इंडिया (Team India) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को 15 दिसंबर, 2023 को आईपीएल 2024 की नीलामी से ठीक पहले मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने कप्तानी से हटा दिया। इसके बाद से लगातार खबरें आ रही हैं कि 36 वर्षीय दाएं हाथ के बल्लेबाज मुंबई इंडियंस मैनेजमेंट से नाखुश है और मौजूदा आईपीएल 2024 सीजन के बाद फ्रेंचाइजी छोड़ सकते हैं।

अगर रोहित शर्मा (Rohit Sharma), एमआई के साथ अपना अनुबंध समाप्त करने और 2025 में एक बार फिर मेगा नीलामी में उतरने का विकल्प चुनते हैं, तो उनकी उम्र के बावजूद उनके लिए खरीदारों की कमी नहीं होगी।

क्या Rohit Sharma को नीलामी में खरीदने जा रही लखनऊ सुपर जायंटस

पिछले 11 वर्षों में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के रूप में उन्होंने जिस तरह की सफलता हासिल की है उसे देखते हुए कोई भी टीम उन्हें साइन करने के लिए सबकुछ दांव पर लगाने को तैयार होगी। कुछ तो उन्हें कप्तान भी बना दें।

अगले साल नीलामी में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को खरीदने की संभावना को देखते हुए एलएसजी की सोशल मीडिया टीम के एक सदस्य ने मुख्य कोच जस्टिन लैंगर को आईपीएल 2025 मेगा नीलामी में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को साइन करने की संभावना पर सवाल पूछा और सुझाव भी दिया, जिस पर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज का सवाल बड़ा ही रोचक रहा। अब वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

लखनऊ सुपर जायंटस के कोच जस्टिन लैंगर ने दिया ये जवाब

वायरल वीडियो में LSG के सोशल मीडिया टीम से एक इंरव्यूअर ने लैंगर से पूछा-

“मेगा ऑक्शन होने जा रहा है और सभी उपलब्ध हैं, तो आप किस एक खिलाड़ी को चुनना चाहेंगे? इस पर लैंगर ने कहा- एक खिलाड़ी अगर मैं किसी को भी ले सकता हूं… आपको क्या लगता है? सवाल के जवाब में इंटरव्यूअर उन्हें रोहित शर्मा का नाम सुझाते हुए कहता है- अगर हम रोहित शर्मा को ले सकते हैं?”

सुझाव सुनने के बाद पूर्व ऑस्ट्रेलियाई मुख्य कोच ने चुटकी ली।

उन्होंने हैरान होते हुए हंसते हुए कहा-

“रोहित शर्मा? हम उन्हें मुंबई से लेने जा रहे हैं? आप बेहतर वार्ताकार बनिएगा, क्योंकि मुझे नहीं लगता कि ये होने जा रहा है।”

आईपीएल में शानदार रहा है Rohit Sharma का रिकॉर्ड

बता दें कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2011 मेगा नीलामी में साइन किया था और तब से वह उनसे जुड़े हुए हैं। फ्रेंचाइजी के लिए अब तक 202 आईपीएल मैचों में उन्होंने 5159 रन बनाए हैं।

यह मुंबई इंडियंस के लिए किसी भी खिलाड़ी द्वारा सबसे अधिक है। उन्होंने 2013 सीजन के बीच में टीम की कप्तानी संभाली और 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में आईपीएल खिताब जीते।

ALSO READ: आईपीएल 2024 के 23 मैचों बाद ही प्लेऑफ का समीकरण हुआ साफ, इन 4 टीमों का प्लेऑफ से बाहर होना तय!

T20 World Cup 2024 के लिए तय हुई भारतीय टीम, आईपीएल के पहले 2 हफ्ते में शानदार प्रदर्शन करने वाले इन खिलाड़ियों को जगह!

t20 world cup 2024 team india

T20 World Cup 2024: आईपीएल के 17वें सीजन को दो सप्ताह हो चुके हैं। इस बीच कई खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सभी प्रभावित किया है। इनमें कई भारतीय खिलाड़ी भी शामिल है। जिन्होंने टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया है। इन दो सप्ताह के प्रदर्शन के बाद आईये नजर डालते हैं टी20 विश्व कप के लिए संभावित भारतीय टीम की। जो टी20 विश्व कप 2024 में नजर आ सकती है।

T20 World Cup 2024 के लिए टाॅप ऑर्डर

टूर्नामेंट के पहले बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने इस बात की पुष्टि कर दी थी कि टूर्नामेंट में भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा ही करेगें। इसके बाद निश्चित हो गया है कि रोहित शर्मा ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे।

वहीं उनके साथ यशस्वी जायसवाल ओपनिंग कर सकते हैं। उनके विकल्प के तौर पर शुभमन गिल को टीम में चुना जा सकता है। वहीं नंबर 3 पर विराट कोहली का खेलना भी निश्चित है।

T20 World Cup 2024 के लिए मिडिल ऑर्डर

मध्यक्रम के लिए कई खिलाड़ियों ने अपना दावा ठोका है। इनमें सूर्यकुमार यादव, रिंकू सिंह का चुना जाना निश्चित है। वहीं विकेटकीपर के लिए कई दावेदार नजर आ रहे हैं। इनमें रिषभ पंत, संजू सैमसन, के एल राहुल और जितेश शर्मा का नाम शामिल हैं।

हालांकि शुरुआती दौर के प्रदर्शन के आधार पर टीम में संजू सैमसन और ऋषभ पंत की जगह सुनिश्चित नजर आ रही है। इन दोनों खिलाड़ियों ने अब तक अपनी टीमों के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया है और कई धुआंधार पारी खेली है।

T20 World Cup 2024 के लिए ऑलराउंडर

आलराउंडर के तौर पर टीम में तीन खिलाड़ी को चुना जा सकता है। इनमें हार्दिक पंड्या और रवींद्र जडेजा का नाम सुनिश्चित है। लेकिन अब तक सीएसके के आलराउंडर शिवम दुबे ने बल्लेबाजी की है। उसको ध्यान में रखते हुए उन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। वें भी भारतीय टीम में अपनी जगह बना सकते हैं।

T20 World Cup 2024 के लिए गेंदबाज

गेंदबाजी पर नजर डाले तो जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह की जगह पक्की है। इन दोनों खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट में अब तक अपनी उम्मीदों के अनुरूप प्रदर्शन भी किया है।

वहीं तीसरे तेज गेंदबाज के लिए मोहम्मद सिराज और मयंक यादव अपना ठोक रहे हैं। टीम में इन दोनों खिलाड़ियों को भी जगह मिल सकती है। वहीं स्पिनर के तौर पर एक बार फिर टीम इंडिया कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल के साथ जा सकती है।

T20 World Cup 2024 के लिए भारत की संभावित टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, युजवेंद्र चहल ,कुलदीप यादव,जसप्रीत बुमरा,मोहम्मद सिराज,मयंक यादव

ALSO READ: 6 6 6 6 6 4 4 4 6…भारत को मिला युवराज सिंह से भी विस्फोटक बल्लेबाज 5 गेंदों में ठोका 20 रन, अंतिम ओवर में सिर्फ 2 रनों से हारी पंजाब किंग्स

एयरपोर्ट पर फैंस से उलझे रोहित शर्मा, फैंस को लगाई फटकार, कहा “चुप रहो…..

Rohit Sharma told keep silence to fans airport

इस साल पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) आईपीएल (IPL 2024) में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही है, जिसके कारण टीम के खिलाड़ी भी काफी ट्रोल हो रहे हैं। फिर चाहे टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) हो या पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) सभी को फैंस जमकर घेर रहे हैं। इसी बीच रोहित शर्मा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वें फैंस को चुप कराते हुए नजर आ रहे हैं।

एयरपोर्ट पर Rohit Sharma ने फैंस को लगाया फटकार

दरअसल हाल ही में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) एयरपोर्ट के बाहर नजर आए थे। वें अपनी पत्नी और बेटी के साथ एयरपोर्ट से बाहर निकल रहे थे। बेटी समायरा उनके कंधे पर सो रही थी। तब ही फैंस रोहित रोहित (Rohit Sharma) के चैंट लगा रहे थे। उसी समय रोहित शर्मा ने मुंह पर उंगली रखकर चुप करा रहे थे।

रोहित शर्मा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। फैंस इसपर जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। कई फैंस का कहना है कि रोहित शर्मा अपनी फैमिली को लेकर काफी ज्यादा केयरिंग है। यही कारण है कि वह अपनी बेटी का इतना ख्याल के कारण फैंस को चुप करा रहे हैं।

खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं Rohit Sharma

रोहित शर्मा इस सीजन भी मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन रोहित शर्मा इस बार अच्छे फॉर्म में नजर नहीं आ रहे हैं। उन्होंने अब तक तीन पारियों में बल्लेबाजी की है लेकिन अब तक वें एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए हैं। राजस्थान राॅयल्स के खिलाफ शून्य बनाकर आउट हुए थे।

हालांकि रविवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में रोहित शर्मा अपने पुराने फॉर्म में नजर आए, रोहित शर्मा ने इस मैच में पहले ही गेंद से तेज शुरुआत की और इस मैच में उन्होंने 49 रनों की पारी खेली, रोहित शर्मा इस मैच में अर्द्धशतक तो नहीं लगा सके, लेकिन मुंबई इंडियंस ये मैच जीतने में सफल रही।

ALSO READ: “2 विकेट गिरने के बाद मुझे लगा……” गुजरात टाइटंस पर जीत के बाद कप्तान KL Rahul ने इन्हें दिया पॉइंट टेबल में नंबर 3 पर पहुंचने का श्रेय

हार्दिक पंड्या ने तो हरा ही दिया था 20वें ओवर में रोमारियो शेफर्ड ने पलटा मैच, मुंबई इंडियंस को दिलाई 29 रनों से दिल्ली पर विजय

MI VS DC IPL 2024 MUMBAI INDIANS

पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को आखिरकार टूर्नामेंट की पहली जीत मिल ही गई। टीम ने रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को 29 रनों से शिकस्त दी। यह टीम की चार मैचों में पहली जीत है। मुकाबले में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 235 रन बनाए। जवाब में दिल्ली की टीम 205 रन ही बना सकी और यह मुकाबला 29 रनों से हार गई।

Rohit Sharma की तूफानी पारी की बदौलत Mumbai Indians ने रचा इतिहास

मैच में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। टीम की ओर से रोहित शर्मा के साथ ईशान किशन ओपनिंग करने आए। दोनों बल्लेबाजों ने टीम को ताबड़तोड़ शुरूआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 7 ओवर में 80 रन जोड़ दिए।

टीम का पहला विकेट रोहित शर्मा के रूप में गिरा, जो 49 रन बनाकर अक्षर पटेल का शिकार बने। इसके बाद वापसी कर रहे सूर्यकुमार यादव बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए।

टीम का स्कोर 80 रन पर शून्य विकेट था, लेकिन टीम 125 के स्कोर तक पहुंचने पर 4 विकेट गंवा चुकी थी। इसके बाद कप्तान हार्दिक पंड्या ने टिम डेविड के साथ मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की पारी को संभाला और 60 रन की साझेदारी की।

हार्दिक पंड्या 39 रन बनाकर आउट हो गए। अंतिम ओवर में शेफर्ड ने नाखिया के ओवर में 32 रन बनाए और टीम का स्कोर 235 रन तक पहुंच दिया।

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की ओर से शेफर्ड 10 गेदों पर 39 रन और टिम डेविड 45 रन बनाकर नाबाद रहे। यह आईपीएल इतिहास का बिना फिफ्टी के सबसे बड़ा स्कोर बनाया।

दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों का खराब प्रदर्शन जारी

जवाब में दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने डेविड वार्नर का बड़ा विकेट महज 22 रन के स्कोर पर गंवा दिया। डेविड वार्नर सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद पृथ्वी शाॅ और अभिषेक पोरेल ने पारी को संभाला। दोनों ने 88 रन जोड़े। इसके बाद पृथ्वी शाॅ 66 रन बनाकर आउट हो गए। इसके तुरंत बाद अभिषेक पोरेल भी 41 रन बनाकर चलते बने।

इन दोनों के आउट होने के बाद एक छोर ट्रिस्टन स्टब्स ने संभाला रखा। वो अपनी बैटिंग से टीम के जीतने की उम्मीद को जिंदा रखे रहे, लेकिन दूसरे छोर पर लगातार विकेट गिरते रहे। जिसके कारण दिल्ली की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 205 रन ही बना पाई।

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से स्टब्स ने सबसे ज्यादा नाबाद 71 रन बनाए। वहीं मुंबई की ओर से कोट्त्जे ने सबसे ज्यादा 4 विकेट और जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट हासिल किए।

ALSO READ: शुभमन गिल के इस बेवकूफी से Lucknow Super Giants के सामने 33 रनों से हारी आशीष नेहरा की गुजरात टाइटंस

टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारतीय टीम हुई फाइनल, इन गेंदबाजों को मौका मिलना तय, ये खिलाड़ी होगा विकेटकीपर बल्लेबाज

IND vs AFG T20I ROHIT SHARMA, t20 world cup 2024

T20 World Cup 2024 Team India: इन दिनों आईपीएल का 17वां (IPL 2024) सीजन चल रहा है। यह सीजन कई भारतीय खिलाड़ियों के लिए विश्व कप (T20 World Cup 2024) का ट्रायल भी है। इसमें रोहित शर्मा (Rohit Sharma), विराट कोहली (Virat Kohli), जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी शामिल है। इन खिलाड़ियों के लिए आईपीएल भी एक ट्रायल है। विश्व कप के लिए टीम का ऐलान 1 मई को संभावित है।

विकेटकीपर को लेकर जंग है जारी

भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) में विश्व कप (T20 World Cup 2024) के लिए टीम में विकेटकीपर की जगह के लिए काफी जंग है। टीम में विकेटकीपिंग के लिए 4-5 खिलाड़ियों के बीच जंग जारी है। इनमें ऋषभ पंत, जितेश शर्मा, केएल राहुल और संजू सैमसन शामिल हैं। इन खिलाड़ियों के बीच जंग है। इनमें ऋषभ पंत ने लगभग 2 साल बाद क्रिकेट के बाद मैदान में वापसी है।

वहीं जितेश शर्मा, के एल राहुल और संजू सैमसन के बीच जंग चल रही है। संजू सैमसन इस सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन कर टी20 में अपनी जगह फिक्स करना चाहते हैं।

वहीं केएल राहुल भी इन दिनों टीम से बाहर चल रहे हैं। वें आईपीएल में अपनी टीम में जगह बनाना चाहेंगे। इनके अलावा जितेश शर्मा भी टीम में अपनी जगह के लिए लड़ाई कर रहे हैं।

T20 World Cup 2024 के लिए चौथे तेज गेंदबाज के लिए भी जंग जारी

टी20 विश्व कप 2024 (T20 World Cup 2024) के लिए भारतीय टीम (Indian Cricket Team) में मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह की जगह लगभग पक्की है। इनके बाद टीम में चौथे तेज गेंदबाज के लिए जंग जारी है।

चौथे गेंदबाज के लिए हर्शल पटेल, मोहित शर्मा और उमेश यादव के बीच जंग जारी है। इनमें किसी एक खिलाड़ी को टीम में मौका मिल सकता है।

T20 World Cup 2024 के लिए संभावित भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव यशस्वी जायसवाल, हार्दिक पंड्या, ऋतुराज गायकवाड, केएल राहुल (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी\उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, रवींद्र जडेजा

ALSO READ: 3 मैचों में लगातार हार के बाद Mumbai Indians में पड़ी दरार, रोहित शर्मा समेत इन 3 खिलाड़ियों ने किया टीम का साथ छोड़ने का फैसला

3 मैचों में लगातार हार के बाद Mumbai Indians में पड़ी दरार, रोहित शर्मा समेत इन 3 खिलाड़ियों ने किया टीम का साथ छोड़ने का फैसला

MUMBAI INDIANS SQUAD

पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए 17वां सीजन (IPL 2024) अब तक बिल्कुल अच्छा नहीं रहा है। टीम ने अब तक टूर्नामेंट में 3 मुकाबले खेले हैं और टीम को तीनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। इन हार के टीम की काफी किरकिरी हो रही है।

खासतौर पर टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) की, जो दो साल बाद एक बार फिर मुंबई इंडियंस में लौटे। अब टूर्नामेंट के इस बीच टीम के तीन बड़े खिलाड़ी अगली साल टीम का साथ छोड़ सकते हैं। आइए जानते हैं इन खिलाड़ियों के बारे में।

Hardik Pandya की वापसी से Mumbai Indians में पड़ी दरार

दरअसल जब से इस साल हार्दिक पंड्या ने कप्तान के तौर पर मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) में वापसी की है। तब से टीम में ड्रामा की शुरुआत हो गई है। टीम में उनके लौटने के बाद रोहित शर्मा को कप्तानी से हटा दिया गया, जिसके बाद टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा काफी नाराज नजर आए हैं। उनके अलावा टीम के अन्य दो खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) और जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) भी काफी निराश नजर आए हैं।

अब मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगली साल यह तीनों खिलाड़ी मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का साथ छोड़ सकते हैं। ये तीनों खिलाड़ी इस साल मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के काॅन्ट्रैक्ट का हिस्सा थे। जिसके कारण इस साल यह खिलाड़ी टीम को नहीं छोड़ पाए। लेकिन अगली साल मेगा ऑक्शन होगा। जिसमें यह खिलाड़ी टीम से फ्री हो सकते हैं।

इन टीमों में शामिल हो सकते हैं Mumbai Indians के ये तीनो खिलाड़ी

इस बीच इन तीन खिलाड़ियों के अलग अलग फ्रेंचाइजियों में शामिल होने की खबरें भी आने लगी है। जहां रोहित शर्मा एक बार अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद में लौट सकते हैं। उन्होंने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत डेक्कन चार्जर्स के साथ की थी। अब वें अपना करियर भी उसी के साथ खत्म करना चाहेगें।

वहीं सूर्यकुमार यादव भी अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी केकेआर में लौट सकते हैं। उन्होंने साल 2014 से लेकर 2017 तक केकेआर के लिए खेले थे। वें उस टीम के उपकप्तान भी थे। एक बार फिर वें अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी में लौटना चाहेगें।

वहीं जसप्रीत बुमराह पहली बार मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) छोड़कर अपनी घरेलू फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस को ज्वाइन कर सकते हैं, जो इन्हें मुंह मांग दे सकती है  साथ ही टीम का उपकप्तान भी बना सकती है।

ALSO READ:प्रीति जिंटा ने शशांक सिंह को गलती से खरीदने पर अब तोड़ी चुप्पी, मैच विनर खिलाड़ी पर अब कही ये बात

टी20 विश्व कप 2024 में ये 2 खिलाड़ी करेंगे भारत के लिए पारी की शुरुआत, कोच राहुल द्रविड़ ने किया कन्फर्म

Rahul Dravid Team India T20 World Cup 2024

T20 World Cup 2024: इन दिनों आईपीएल का 17वां (IPL 2024) सीजन चल रहा है। इस टूर्नामेंट देश-विदेश के कई खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। ये सभी खिलाड़ी आईपीएल (IPL) के खत्म होने के बाद टी20 विश्व कप 2024 में शिरकत करते हुए नजर आएंगे। इसलिए यह आईपीएल सभी खिलाड़ियों के लिए टी20 विश्व कप के लिए ट्रायल की तरह है।

इस टी20 विश्व कप 2024 (T20 World Cup 2024) को लेकर भारतीय टीम (Team India) के हेड कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) ने एक बड़ा सिग्नल दिया है और बताया है कि इस साल आगामी टी20 विश्व कप 2024 (T20 World Cup 2024) में भारतीय टीम (Indian Cricket Team) की ओर से कौन-से दो खिलाड़ी ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे।

T20 World Cup 2024 में ये 2 खिलाड़ी करेंगे भारत के लिए पारी की शुरुआत

भारतीय टीम के लिए आगामी टी20 विश्व कप 2024 (T20 World Cup 2024) में कप्तान रोहित शर्मा के साथ युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ओपनिंग करते हुए नजर आ सकते हैं। यह दोनों खिलाड़ी बीते दिनों टेस्ट सीरीज में भी भारतीय टीम की ओर से ओपनिंग कर रहे थे। दोनों ही खिलाड़ियों टीम को पूरी सीरीज में शानदार शुरुआत दी थी।

यह दोनों खिलाड़ी भारतीय टीम को लेफ्ट और राइट का काॅम्बिनेशन भी देगे। इसके अलावा यह खिलाड़ी अनुभव और युवा का मिश्रण भी रहेगा, जो भारतीय टीम के लिए काफी फायदेमंद है। यही कारण है कि टीम इंडिया के हेड कोच इन दोनों खिलाड़ियों को ओपनिंग के लिए हरी झंडी दे सकते हैं।

पारी की शुरुआत करते हुए है दोनों का शानदार रिकॉर्ड

रोहित शर्मा की अगर बात करें तो उन्होनें साल 2007 में भारतीय टीम के लिए डेब्यू किया था। तब से लेकर अब तक उन्होनें टीम इंडिया के लिए खेले 151 मुक़ाबलों में रोहित शर्मा ने 31.79 की औसत और 139.97 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज़ी करते हुए 3974 रन बनाए है।

रोहित शर्मा ने इस दौरान टी20 फॉर्मेट में 29 अर्धशतकीय और 5 शतकीय पारी खेली है। वें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाडी हैं।

वही अगर यशस्वी जायसवाल की बात करें तो साल 2023 में हुए वेस्टइंडीज दौरे पर टी20 फॉर्मेट में अपना डेब्यू किया था। उन्होंने अब तक 17 मुक़ाबले खेले है।

इन 17 मुक़ाबलों में यशस्वी जायसवाल ने 33.46 की औसत और 161.93 की स्ट्राइक रेट से गेंदबाज़ी करते हुए 502 रन बनाए है। यशस्वी जायसवाल ने 4 अर्धशतकीय पारी और 1 शतकीय पारी खेली है।

ALSO READ: IPL 2024 Points Table: आईपीएल के 15 मैचों बाद साफ हुआ प्लेऑफ का समीकरण, इन 4 टीमों का प्लेऑफ खेलना तय!

रोहित शर्मा होंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, हार्दिक पंड्या से नीता अंबानी छीन सकती हैं कप्तानी

ROHIT SHARMA MUMBAI INDIANS IPL 2024

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) में अभी तक मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का प्रदर्शन खासा निराश करने वाला रहा है, जिसे अपनी सभी तीनों मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को अपने पहले मैच गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) से हार झेलनी पड़ी थी। इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद (Sunriseres Hyderabad) और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) से करारी शिकस्त मिली थी।

Hardik Pandya को Mumbai Indians के कप्तानी से हटाए जाने की उठी मांग

इसके बाद लगातार मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) के ऊपर सवाल उठ रहे हैं। हर कोई उनकी कप्तानी पर सवाल उठ रहा है। सोशल मीडिया पर एक बार फर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को कप्तान बनाए जाने की मांग चल रही है।

इतना ही नहीं हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) को मैदान से लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी खूब ट्रोल किया जा रहा है। अगर किसी वजह से मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने उन्हें कप्तानी से हटाया तो फिर यह कमान किसे सौंपी जाएगी। अब सभी के मन में सवाल उठ रहा है कि अगला कप्तान कौन होगा?

Hardik Pandya की जगह कौन होगा Mumbai Indians का कप्तान?

आईपीएल सीजन में इस बार मुंबई इंडियंस को अभी तक तीनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इससे हार्दिक पांड्या से हर कोई काफी निराश है, जिसकी वजह कि अभी तक वे बड़े फैसले से नहीं चौंकाया है। इसलिए अब चर्चा है कि उन्हें कप्तानी से हटाया जा सकता है।

अगर कप्तानी से उन्हें हटाया तो फिर रोहित शर्मा को कमान मिल सकती है। अब सवाल उठ रहा है कि क्या ऐसी स्थिति में रोहित शर्मा कमान लेनी स्वीकार करेंगे। कुछ क्रिकेट स्पेशलिस्ट की बात करें तो शायद ही अब रोहित शर्मा टीम की कप्तानी लेना स्वीकार करेंगे।

Rohit Sharma से कप्तानी छीन Hardik Pandya को Mumbai Indians ने बनाया कप्तान

अगर उन्होंने कप्तानी नहीं ली तो फिर टीम का अगला कप्तान कौन होगा, यह बड़ा सवाल बना हुआ है। ऐसे में मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी किसी नए चेहरे पर भी दांव लगा सकती हैं।

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल ऑक्शन 2024 से पहले गुजरात से ट्रेड कर हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाने का काम किया था। कुछ सूत्रों के मुताबिक, हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस से करीब 100 करोड़ रुयपे में ट्रेड किया था।

इसके बाद फैंस के चेहरे पर काफी निराशा देखने को मिली। अब मुंबई इंडियंस के लगातार हारने से फैंस को लगातार निराशा झलक रही है।

ALSO READ: Hardik Pandya: लगातार तीसरी हार के बाद आग बबूला हुए कप्तान हार्दिक पांड्या, इन पर फोड़ा हार का ठीकरा, अगले मैच के लिए किया ऐलान