Placeholder canvas

रोहित शर्मा होंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, हार्दिक पंड्या से नीता अंबानी छीन सकती हैं कप्तानी

by RAHUL MISHRA
ROHIT SHARMA MUMBAI INDIANS IPL 2024

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) में अभी तक मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का प्रदर्शन खासा निराश करने वाला रहा है, जिसे अपनी सभी तीनों मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को अपने पहले मैच गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) से हार झेलनी पड़ी थी। इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद (Sunriseres Hyderabad) और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) से करारी शिकस्त मिली थी।

Hardik Pandya को Mumbai Indians के कप्तानी से हटाए जाने की उठी मांग

इसके बाद लगातार मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) के ऊपर सवाल उठ रहे हैं। हर कोई उनकी कप्तानी पर सवाल उठ रहा है। सोशल मीडिया पर एक बार फर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को कप्तान बनाए जाने की मांग चल रही है।

इतना ही नहीं हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) को मैदान से लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी खूब ट्रोल किया जा रहा है। अगर किसी वजह से मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने उन्हें कप्तानी से हटाया तो फिर यह कमान किसे सौंपी जाएगी। अब सभी के मन में सवाल उठ रहा है कि अगला कप्तान कौन होगा?

Hardik Pandya की जगह कौन होगा Mumbai Indians का कप्तान?

आईपीएल सीजन में इस बार मुंबई इंडियंस को अभी तक तीनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इससे हार्दिक पांड्या से हर कोई काफी निराश है, जिसकी वजह कि अभी तक वे बड़े फैसले से नहीं चौंकाया है। इसलिए अब चर्चा है कि उन्हें कप्तानी से हटाया जा सकता है।

अगर कप्तानी से उन्हें हटाया तो फिर रोहित शर्मा को कमान मिल सकती है। अब सवाल उठ रहा है कि क्या ऐसी स्थिति में रोहित शर्मा कमान लेनी स्वीकार करेंगे। कुछ क्रिकेट स्पेशलिस्ट की बात करें तो शायद ही अब रोहित शर्मा टीम की कप्तानी लेना स्वीकार करेंगे।

Rohit Sharma से कप्तानी छीन Hardik Pandya को Mumbai Indians ने बनाया कप्तान

अगर उन्होंने कप्तानी नहीं ली तो फिर टीम का अगला कप्तान कौन होगा, यह बड़ा सवाल बना हुआ है। ऐसे में मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी किसी नए चेहरे पर भी दांव लगा सकती हैं।

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल ऑक्शन 2024 से पहले गुजरात से ट्रेड कर हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाने का काम किया था। कुछ सूत्रों के मुताबिक, हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस से करीब 100 करोड़ रुयपे में ट्रेड किया था।

इसके बाद फैंस के चेहरे पर काफी निराशा देखने को मिली। अब मुंबई इंडियंस के लगातार हारने से फैंस को लगातार निराशा झलक रही है।

ALSO READ: Hardik Pandya: लगातार तीसरी हार के बाद आग बबूला हुए कप्तान हार्दिक पांड्या, इन पर फोड़ा हार का ठीकरा, अगले मैच के लिए किया ऐलान

You may also like

-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00