Placeholder canvas

एयरपोर्ट पर फैंस से उलझे रोहित शर्मा, फैंस को लगाई फटकार, कहा “चुप रहो…..

इस साल पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) आईपीएल (IPL 2024) में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही है, जिसके कारण टीम के खिलाड़ी भी काफी ट्रोल हो रहे हैं। फिर चाहे टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) हो या पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) सभी को फैंस जमकर घेर रहे हैं। इसी बीच रोहित शर्मा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वें फैंस को चुप कराते हुए नजर आ रहे हैं।

एयरपोर्ट पर Rohit Sharma ने फैंस को लगाया फटकार

दरअसल हाल ही में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) एयरपोर्ट के बाहर नजर आए थे। वें अपनी पत्नी और बेटी के साथ एयरपोर्ट से बाहर निकल रहे थे। बेटी समायरा उनके कंधे पर सो रही थी। तब ही फैंस रोहित रोहित (Rohit Sharma) के चैंट लगा रहे थे। उसी समय रोहित शर्मा ने मुंह पर उंगली रखकर चुप करा रहे थे।

रोहित शर्मा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। फैंस इसपर जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। कई फैंस का कहना है कि रोहित शर्मा अपनी फैमिली को लेकर काफी ज्यादा केयरिंग है। यही कारण है कि वह अपनी बेटी का इतना ख्याल के कारण फैंस को चुप करा रहे हैं।

खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं Rohit Sharma

रोहित शर्मा इस सीजन भी मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन रोहित शर्मा इस बार अच्छे फॉर्म में नजर नहीं आ रहे हैं। उन्होंने अब तक तीन पारियों में बल्लेबाजी की है लेकिन अब तक वें एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए हैं। राजस्थान राॅयल्स के खिलाफ शून्य बनाकर आउट हुए थे।

हालांकि रविवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में रोहित शर्मा अपने पुराने फॉर्म में नजर आए, रोहित शर्मा ने इस मैच में पहले ही गेंद से तेज शुरुआत की और इस मैच में उन्होंने 49 रनों की पारी खेली, रोहित शर्मा इस मैच में अर्द्धशतक तो नहीं लगा सके, लेकिन मुंबई इंडियंस ये मैच जीतने में सफल रही।

ALSO READ: “2 विकेट गिरने के बाद मुझे लगा……” गुजरात टाइटंस पर जीत के बाद कप्तान KL Rahul ने इन्हें दिया पॉइंट टेबल में नंबर 3 पर पहुंचने का श्रेय