Placeholder canvas

IND vs WI: ‘अब देश के लिए क्रिकेट खेलने पर ध्यान दो’, नीलामी के बाद रोहित शर्मा ने क्यों कहा ऐसा

IND vs WI

इंडियन क्रिकेट टीम को अब भारत ओर वेस्टइंडीज (IND vs WI) टीम के साथ टी20 सीरीज पर ध्यान देना है। तीन मैच की वनडे सीरीज में 3-0 से जीतने के बाद अब टी20 सीरीज में भी में दर्ज करनी है। इसके लिए खिलाड़ियों के ईडन गार्डन स्टेडियम में पहले मैच से पहले खिलाड़ियों के लिए एक मीटिंग का भी आयोजन किया गया था। जिसमें उन्हें देश के लिए क्रिकेट पर ध्यान लगाने के बात कही गई थी। वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित शर्मा में ये जानकारी दी.

ऑक्शन के बाद अब देश के लिए क्रिकेट खेलने पर ध्यान लगाओ

IND vs WI

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ( Rohit Sharma) से IND vs WI के पहले टी20 के प्रेस कांफ्रेंस के जरिए ऑक्शन के प्रति खिलाड़ियों के उत्साह से संबंधित सवाल पूछा गया। तब उन्होंने कहा कि,

” इसके लिए एक मीटिंग भी आयोजित की गई थी। जिसके लिए खिलाड़ियों से कहा गया था कि अगले दो हफ्ते अब देश के लिए क्रिकेट खेलने पर ध्यान लगाए। अब हमारा फोकस सिर्फ और सिर्फ आगमी टी20 सीरीज पर है”।

आईपीएल के प्लेइंग ऑर्डर के मुताबिक मिलेगा स्थान?

IPL 2022 auction

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कप्तान रोहित शर्मा से पूछा गया कि क्या आईपीएल में खिलाड़ी जिस ऑर्डर में खेलते है। उन्ही ऑर्डर में उन्हे स्थान दिया जायेगा। जिस पर रोहित शर्मा ने कहा कि,

” आईपीएल से कोई मतलब नहीं है। भारतीय टीम में क्या रोल है? ये मायने रखता है। सभी खिलाड़ी अपना रोल जानते हैं। प्रत्येक प्लेयर प्रोफेशनल है और अपने रोल के बारे में अच्छे से जानता भी है”।

ALSO READ:IND vs WI: भारतीय टीम को मिला नया उपकप्तान, वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में संभालेगा जिम्मेदारी

तीन मैच में होगी कांटे की टक्कर

IND vs WI 4

वनडे सीरीज (IND vs WI) में हार के समय वेस्टइंडीज कप्तान निकोलस पूरन ( Nicholas Pooran) ने कहा था कि वेस्टइंडीज टीम छोटे फॉर्मेट में कमाल का प्रदर्शन करने की क्षमता रखती है। छोटे फॉर्मेट में खिलाड़ियों के बैटिंग और बॉलिंग करने से उन्हें आसानी होती है। इसलिए ये सीरीज काफी कांटे की टक्कर होगी। भारतीय टीम को 16, 18 और 20 फरवरी को कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में शाम 7:30 से मुकाबला खेलना है।

ALSO READ:IND vs WI: टीम इंडिया से VIRAT KOHLI की छुट्टी करेंगे ROHIT SHARMA? मीडिया के सामने हिटमैन ने कही ये बड़ी बात

IPL 2022: नीलामी के बाद PUNJAB KINGS को मिला कप्तान, पहली बार आईपीएल खिताब जीता रचेगा इतिहास!

PUNJAB KINGS

IPL 2022 की ऑक्‍शन की प्रक्रिया अब पूरी हो चुकी है। PUNJAB KINGS की टीम ने इस दौरान कुल 25 क्रिकेटर्स को अपने पाले में किया। ऑक्‍शन में फ्रेंचाइजी ने 68.55 करोड़ खर्च किए। 18 करोड़ की रशि पंजाब ने पहले ही मयंक अग्रवाल और अर्शदीप सिंह को रिटेन करने में खर्च कर दी थी। 

टीम के लिए सबसे महंगे खिलाड़ी लियाम लिविंगस्‍टोन साबित हुए। फ्रेंचाइजी ने उन्‍हें 11.50 करोड़ रुपये खर्च कर अपनी टीम का हिस्‍सा बनाया। इसके अलावा साउथ अफ्रीका के कगिसो रबाडा पर पंजाब ने 9.25 करोड़ खर्च किए, ऑलरांडर शाहरुख खान पर नौ करोड़ और सलामी बल्‍लेबाज Shikhar Dhawan पर 8.25 करोड़ रुपये खर्च किए। 

कौन होगा PUNJAB KINGS का कप्तान 

IPL

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि टीम की कप्तानी कौन करेगा। कहा जा रहा था कि मयंक अग्रवाल को टीम का कप्तान बनाया जा सकता है। लेकिन अब कहा जा रहा है कि पंजाब Shikhar Dhawan को अपना कप्तान बना सकती है। PUNJAB KINGS ने ओपनिंग बल्लेबाज मयंक अग्रवाल और तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को रिटेन किया था। इसके बाद नीलामी में शिखर धवन, कगिसो रबाडा और शाहरुख खान जैसे खिलाड़ियों को खरीदा। 

PUNJAB KINGS उन टीमों में शामिल है, जिसने कभी भी IPL की ट्रॉफी नहीं जीती है। हालांकि, इस बार पंजाब की टीम दमदार है और खिताब अपने नाम कर सकती है। ऐसे में अपने पहले खिताब को पाने के लिए Shikhar Dhawan को टीम की कमान सौंपी जा सकती है। 

धवन का शानदार रिकॉर्ड

dhawan pbks

Shikhar Dhawan ने IPL 2020 और IPL 2021 दोनों में 500 से ज्यादा रन बनाए हैं। साल 2020 वाले सीजन में तो वो बैक टू बैक दो शतक जड़ने वाले IPL इतिहास के पहले खिलाड़ी भी बने। उसी दौरान उन्होंने लीग में अपने 5000 रन भी पूरे किए थे. शिखर धवन IPL 2020 में तीसरे सबसे सफल बल्लेबाज रहे थे। वहीं IPL 2021 में 587 रन बनाकर वो सीजन के चौथे टॉप स्कोरर रहे।

ALSO READ: IPL 2022: 2 दिन चली नीलामी के बाद एमएस धोनी की आईपीएल टीम हुई तैयार, एक नजर में CSK लग रही कमजोर

शिखर धवन को IPL 2018 के ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल कर 5.2 करोड़ रुपये में खुद से जोड़ा था। लेकिन, 2019 के ऑक्शन में ट्रेड के जरिए वो दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा बने और तब से 2021 तक वो दिल्ली के लिए ही खेले। इस बार के ऑक्शन में भी दिल्ली ने उन्हें खुद से जोड़े रखने की भरपूर कोशिश की। लेकिन, PUNJAB KINGS ने ऐसा होने नहीं दिया और धवन की डील अपने नाम कर ली।

पंजाब के लिए सबसे अच्छा साल 2014 का रहा था, जब यह टीम फाइनल में पहुंची थी। हालांकि, फाइनल मैच में इसे कोलकाता के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा 2008 में यह टीम तीसरे स्थान पर रही थी। बाकी आईपीएल सीजन में पंजाब कभी भी प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई है।

ALSO READ:IND vs WI: पहले टी20 में KL RAHUL की जगह ये धाकड़ खिलाड़ी होगा रोहित शर्मा का ओपनिंग पार्टनर, IPL में भी लगी है सबसे महंगी बोली

IPL 2022: आखिरकार इंतेजार हुआ ख़त्म, RCB को मिला अपना नया कप्तान, CSK को दिला चुका है खिताब

RCB

IPL 2022 मेगा ऑक्शन का समापन हो चुका है। बेंगलुरु में दो दिन तक चली नीलामी में 204 खिलाड़ी बिके। वहीं, करीब 551 करोड़ रुपये खर्च हुए। IPL फ्रेंचाइजियां कई खिलाड़ियों को खरीदने के लिए एक दूसरे से भिड़ती हुई दिखाई दी। आपको बता दें कि IPL 2022 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने कई बेहतरीन खिलाड़ियों को खरीदने में सफलता हासिल की है। 

मिल गया RCB को कप्तान

faf du plessis

विराट कोहली ने RCB की कप्तानी छोड़ दी है। ऐसे में RCB को अपना नया कप्तान चाहिए था जो कि उन्हें मेगा ऑक्शन में पा लिया है। हम बात कर रहे हैं फाफ डुप्लेसिस की। दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज फाफ डुप्लेसिस पर इस साल सात करोड़ की बोली लगी है। वह विराट कोहली के साथ पारी की शुरुआत करते दिख सकते हैं। डुप्लेसिस ने पिछले सीजन में ऋतुराज गायकवाड़ के साथ ओपनिंग में जबरदस्त बल्लेबाजी की थी। उन्होंने 16 मैच में 633 रन बनाए थे।

डुप्लेसिस आईपीएल के सबसे सफल खिलाड़ियों में शामिल हैं। वो अपनी बल्लेबाजी के अलावा फील्डिंग से भी मैच में फर्क डाल सकते हैं। स्पिन खेलने में भी उन्हें महारत हासिल है और टीम की जरूरत के हिसाब से वह टिककर भी खेल सकते हैं और बाद में विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी कर सकते हैं। प्लेसिस का बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था। RCB ने उन्हे उनकी बेस प्राइस से तीन गुना ज्यादा रकम में खरीदा।

ALSO READ:IPL 2022: नीलामी में नहीं बिके S. Sreesanth, फिर भी खेलेंगे श्रीसंत अब इस टीम ने दिया मौका

शानदार है रिकॉर्ड

faf du plessis

फाफ डुप्लेसिस 2012 से IPL खेल रहे हैं। हालांकि, वो 2013 में नहीं खेले थे, लेकिन उन्होंने 100 IPL मैचों में 34.94 के औसत से 2935 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 131.08 का रहा है। IPL में उनका सबसे बड़ा स्कोर 96 रन है। वह 22 अर्धशतक लगा चुके हैं। IPL में पिछले तीन सीजन से प्लेसिस तीन सौ से ज्यादा रन बना रहे हैं।

आपको बता दें कि RCB ने हर्षल पटेल और श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा दोनों को 10.75 करोड़ रूपए में और ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड को 7.75 करोड़ रूपये में खरीदा है। वहीं टीम ने विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल और मोहम्मद सिराज को पहले ही रिटेन कर लिया था।

ALSO READ:IPL 2022: PUNJAB KINGS टीम को मिला कप्तान, ये खिलाड़ी पहली बार दिला सकता है प्रीति जिंटा को ट्रॉफी !

IPL FACT: नीलामी में भले करोड़ो की बोली लगे लेकिन नहीं मिलती पूरी रकम, जानें क्या है वजह

IPL 2022 auction

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी 2022 के सीजन के लिए खिलाड़ियों की मेगा नीलामी पूरी हो चुकी है। इस मेगा ऑक्शन में बहुत से खिलाड़ी पर करोडों रुपये की बोली लगाई गई। बेंगलुरु में 12 और 13 फरवरी को दुनियाभर के क्रिकेटर्स पर सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने ताबड़तोड़ बोलियां लगाई। इस साल कई खिलाड़ियों को ऊंची ऊंची रकम पर खरीदा गया है, तो कई खिलाड़ी ऐसे भी रहे जिन्हें किसी फ्रेंचाइजी ने खरीदने में दिलचस्पी ही नहीं दिखाई और वह अनसोल्ड रह गए।

खिलाड़ी नही ले जा पाते पूरी रकम

IPL auction

IPL नीलामी में करोड़ों में बिकने वाले खिलाड़ियों को आखिर कितने पैसे में खरीदा जाता है यह सब खबरों में पढ़ लेते हैं लेकिन क्या जितने अमाउंट पर वह ऑक्शन में बिकते हैं उन्हें उतने ही पैसे दिए जाते हैं, यह ज्यादा लोग नही जानते होंगे। हम आपको इसका जवाब बताते हैं। 

दरअसल, IPL नीलामी के दौरान जिस बोली पे खिलाड़ियों को खरीदा जाता है, उतने पैसे खिलाड़ी को नही मिलते। असल में असली रकम में फर्क होता है। किसी भी खिलाड़ी जिस रकम में खरीदा जाता है उतनी रकम अदा नहीं की जाती है। इसकी असली वजह है इनकम टैक्स। 

ALSO READ:IPL 2022: 9 साल इंतेजार के बाद S. Sreesanth का नीलामी में आया नाम, जानिए किस टीम ने लगायी बोली या रहे अनसोल्ड

करना होता है टैक्स का भुगतान 

ipl 9

भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बात करें तो नीलामी में बिकने वाले भारतीय क्रिकेटरों की सैलरी में से दस प्रतिशत टीडीएस काटा जाता है। इनकम टैक्स के नियम के मुताबिक टीम खिलाड़ियों को पैसे देने से पहले टीडीएस काटती है। भारतीय खिलाड़ियों से कुल बोली राशि का 10% टीडीएस लिया जाता है। इसके बाद प्लेयर्स को आईटीआर फाइल करना होता है। टीडीएस के बाद, खिलाड़ियों को शुद्ध आय के आधार पर कर का भुगतान करना पड़ता है।

वही, भारतीय और विदेशी खिलाड़ियों में केवल इतना अंतर है कि विदेशी खिलाड़ियों को राशि पर 20% टीडीएस देना होता है। टीडीएस की कटौती के बाद, वे राशि को अपने घर यानी देश ले जाते हैं। साथ ही, एक खिलाड़ी कितनी राशि घर ले जाता है, इसका अनुमान नहीं लगाया जा सकता है। 

ALSO READ:IPL 2022: PUNJAB KINGS टीम को मिला कप्तान, ये खिलाड़ी पहली बार दिला सकता है प्रीति जिंटा को ट्रॉफी !

IPL 2022: सुरेश रैना के अन्सोल्ड होने पर चेन्नई ने की ओवरएक्टिंग, तो भड़के फैंस

DHONI AND RAINA

इंडियन प्रीमियर लीग के ऑक्शन का सभी क्रिकेट प्रेमियों को काफी दिनो से इंतजार था । दो दिन तक चले इस ऑक्शन में 204 खिलाड़ी की खरीदी हुई है। फ्रेंचाइजी ने युवा से लेकर अनुभवी और मैन इन फॉर्म खिलाड़ियों पर करोड़ो की कीमत खर्च की है। लेकिन इन खिलाड़ियों में Mister IPL Suresh Raina को कोई खरीददार नही मिला। जिसपर फैंस ने चेन्नई के अलविदा पोस्ट पर अभी भड़ास निकाली है।

चेन्नई सुपरकिंग्स ने कहा धन्यवाद रैना

Suresh Raina 4 1

आईपीएल की सबसे प्रिय माने जानी वाली चार बार की विजेता फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपरकिंग्स ( Chennai Super Kings) ने ऑक्शन में अपने चिन्ना थाला यानी सुरेश रैना को खरीदने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई थी। ऑक्शन के बाद फ्रेंचाइजी ने सुरेश रैना के न चुने जाने के बाद एक प्यार भरा ट्वीट किया। जिसमे उन्होंने लिखा ” आपकी सभी येलो यादों के लिए शुक्रिया”। जिस पर उन्होंने “चिन्ना थाला फॉरेवर” ( #ChinnaThalaForever) भी लिखा है।

फैंस ने कहा ओवरएक्टिंग न करो

चेन्नई के फैंस सुरेश रैना को टीम में न लेने के कारण काफी गुस्से में है। सोशल मीडिया पर चेन्नई सुपरकिंग्स दारा किए गए सुरेश रैना के अलविदा पोस्ट पर उन्होंने जमकर निशाना साधा। फैंस ने यहां तक कह दिया कि ज्यादा ओवरएक्टिंग ना करो। इसके बाद साफ है कि फैंस फ्रेंचाइजी के इस फैसले से खुश नहीं हैं।

https://twitter.com/numb_aurat/status/1492896588238254085

ALSO READ:IPL 2022: पहली बार में अन्सोल्ड रहने वाले डेविड मिलर दूसरी बार में साबित हुए किलर, इस टीम ने खर्चे बड़ी रकम

सुरेश रैना और महेंद्र सिंह धोनी के दोस्ती के किस्से

dhoni raina

सुरेश रैना और महेंद्र सिंह धोनी के दोस्ती के किस्से हर भारतीय फैंस भारतीय टीम में देखते आ रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी ओर सुरेश रैना ने इंटरनेशनल क्रिकेट में एक साथ संन्यास तक लिया था। चेन्नई की फ्रेंचाइजी किर से भी ऐसा देखा गया है। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से पहले सुरेश रैना खिलाड़ियों के पास शबासी के किए पहुंच जाते थे। इन्ही कारणों को लेकर चेन्नई के फैंस अपने चिन्ना थाला को न लिए जाने से नाराज है। सोशल मीडिया पर फैंस का गुस्सा देखा जा सकता है।

ALSO READ:IPL 2022: आईपीएल नीलामी के बाद एक नजर में देखें सभी टीम, देखें कौन सी टीम है सबसे मजबूत और कौन कमजोर

IPL 2022: नीलामी में न बिकने पर S. Sreesanth ने दिया जवाब, इमोशनल हो कही ये बात

sreesanth

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 में मेगा ऑक्शन ख़त्म हो चुका है। 1214 खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन के बाद 590 खिलाड़ियों को शॉर्ट लिस्ट किया गया था। जिसके बाद 204 खिलाड़ियों को टीम ने खरीदा है। चेन्नई सुपरकिंग्स, मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स में 25 – 25 खिलाड़ियों को चुना है। कई बड़े नामचीन खिलाड़ी इस ऑक्शन में अनसोल्ड रह गए हैं और कई युवा खिलाड़ी करोड़पति बन गए हैं। इसी कड़ी में नाम है S. Sreesanth का।

IPL में शॉर्ट लिस्ट हुए लेकिन किसी टीम ने नही खरीदा

S Sreesanth

इंडियन प्रीमियर लीग के ऑक्शन में  S. Sreesanth का नाम किसी टीम ने अपने साथ नही जोड़ा। बीसीसीआई द्वारा कई साल बाद उन्हे शॉर्ट लिस्ट किया गया था। लेकिन Sreesanth को किसी भी फ्रेंचाइजी ने नही खरीदा है। श्रीसंत ने अपना बेस प्राइज 50 लाख रखा था। लेकिन किसी ने इस खिलाड़ी के प्रति कोई उत्साह नही दिखाया।

S. Sreesanth ने कहा रुक जाना नही हार के

sreesanth

ऑक्शन में किसी फ्रेंचाइजी द्वारा न चुने जाने के बाद श्रीसंत ने अपना हौसला टूटने नही दिया है। 39 साल के S. Sreesanth वापसी के इरादे को कमजोर नही पड़ने देंगे। जिस पर सोशल मीडिया पर उन्होंने एक पोस्ट डाला है। जिसमे उन्होंने #NeverGiveUp का इस्तेमाल किया है। साथ ही वो वीडियो में इम्तिहान मूवी का किशोर कुमार का गाना रुक जाना नही गाते नजर आ रहे हैं। जिसके बाद  उनके फैंस उनके हौसले की दाद दे रहे हैं।

ALSO READ:IPL 2022: नीलामी में सुरेश रैना पर नहीं लगाई किसी टीम ने बोली, तो अब CSK का आया ये संदेश

एक बार फिर घरेलू क्रिकेट खेलते आयेंगे नजर

S-Sreesanth

S. Sreesanth ने सोशल मीडिया पर इस समय काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं। आईपीएल में चुने न जाने से वो निराश नहीं हैं। उन्होंने रणजी सीजन में खेलने की बात को शेयर किया है। वो अपनी घरेलू टीम केरल से रणजी खेलते नजर आयेंगे। Sreesanth में सोशल मीडिया पर हर पल अच्छा करूंगा कहकर ये बात खबर शेयर की है। साथ ही अपने सभी फैंस के सपोर्ट का धन्यवाद किया है।

ALSO READ:IPL 2022: 2 दिन चली नीलामी के बाद एमएस धोनी की आईपीएल टीम हुई तैयार, एक नजर में CSK लग रही कमजोर

IPL 2022: नीलामी में नहीं बिके S. Sreesanth, फिर भी खेलेंगे श्रीसंत अब इस टीम ने दिया मौका

sreesanth

IPL में 1214 खिलाड़ियों में अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था। लेकिन बीसीसीआई में 590 खिलाड़ियों को शॉर्ट लिस्ट किया हैं, जिसमे एक नाम S. Sreesanth का भी था। आईपीएल में 204 खिलाड़ियों को कुल 10 फ्रेंचाइजी ने चुना है। कई दिग्गज खिलाड़ी सुरेश रैना, स्टीव स्मिथ और चेतेश्वर पुजारा जैसे खिलाड़ी इस बार ऑक्शन में अनसोल्ड रहे हैं। लेकिन इसी में एक नाम श्रीसंत का भी है। जिन्हे किसी भी फ्रेंचाइजी ने नही खरीदा है। जिसके बाद अब वो सफेद कपड़ों में खेलने के लिए तैयार हैं।

9 साल बाद टी20 लीग में खेलने की उम्मीद हुई मायूस

S SREESANTH

S. Sreesanth भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी हैं। लेकिन उनके ऊपर कई तरह के कॉन्ट्रोवर्सी है। इस बार बीसीसीआई ने अपने शॉर्ट लिस्ट 590 खिलाड़ियों में S. Sreesanth को भी स्थान दे दिया। जबकि पिछले सीजन में उनको ऑक्शन में भाग लेने की अनुमति भी नही मिली थी। लेकिन फिर भी श्रीसंत के हाथ मायूसी ही लगी है। 9 साल बाद उन्होंने आईपीएल में खेलने उम्मीद की थी। जोकि पूरी नहीं हो सकी।

39 साल के S. Sreesanth अब करेंगे रणजी वापसी

S-Sreesanth

भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी 39 साल के S. Sreesanth अब आईपीएल में ना चुने जाने के बाद रणजी टीम में वापसी करेंगे। ऐसा उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बताया है। उन्होंने लिखा कि, ” आप सभी का बहुत आभार जिन्होंने मुझ पर भरोसा दिखाया है। सफेद कपड़ों में वापसी के लिए शुक्रगुजार हूं। अभी शुरुआत है। हर क्षण अपना बेस्ट दूंगा”।

ALSO READ:IPL 2022: मुंबई इंडियंस ने ख़रीदा हार्दिक पांड्या से भी ज्यादा खतरनाक ऑलराउंडर, नीलामी में दिया 20 गुना ज्यादा मोटी रकम

आईपीएल में खेल चुके हैं 44 मैच

s sreesanth

श्रीसंत आईपीएल में किंग्स इंलेवन पंजाब ( पंजाब किंग्स), कोच्चि टस्कर्स केरल और राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी का हिस्सा रह चुके हैं। जिसमे उन्होंने कुल 44 मैच में भाग लिया है। आईपीएल में 2008 से 2013 तक एक्टिव रहे हैं। आईपीएल के अपने 44 मैच में उन्होंने कुल 44 विकेट भी अपने नाम किए हैं। इसी के साथ अपनी घरेलू टीम  केरल की ओर से 6 मैच में 24.38 की एवरेज से 13 विकेट लिए हैं।

ALSO READ:IPL 2022: आईपीएल नीलामी के बाद एक नजर में देखें सभी टीम, देखें कौन सी टीम है सबसे मजबूत और कौन कमजोर

IPL 2022: आईपीएल नीलामी के बाद एक नजर में देखें सभी टीम, देखें कौन सी टीम है सबसे मजबूत और कौन कमजोर

IPL 2022 Mega Auction Full Players

आईपीएल 2022 का मेगा ऑक्शन (IPL 2022 Mega Auction) अब खत्म हो चुका है और इसी के साथ सभी टीमों की तस्वीर भी अब साफ हो चुकी है। दो दिवसीय आक्शन में सभी 10 टीमें 600 खिलाड़ियों की बोली लगाने पहुंची। कई दिग्गज से लेकर युवा खिलाड़ियों पर जमकर पैसे बरसे तो कई अनुभवी और युवा खिलाड़ी भी अनसोल्ड रहे। कई टीमों ने स्टीव स्मिथ, एरॉन फिंच, सुरेश रैना और इशांत शर्मा जैसे बड़े नामों पर विचार तक नहीं किया। सभी टीमों ने भारत के कैप्ड और अनकैप्ड खिलाड़ियों के साथ-साथ विदेशों के फॉर्म में चल रहे खिलाड़ियों पर भी ध्यान दिया। आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन (IPL 2022 Mega Auction) में मुंबई और चेन्नई जैसी बड़ी टीमों ने कम पैसे खर्च किये जबकि सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स ने मोटी रकम लुटाई। तो चलिए एक नजर डालते हैं, सभी टीमों के फूल स्क्वाड पर।

सनराइजर्स हैदराबाद फुल स्क्वाड

Sunrisers Hyderabad

अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी,  निकोलस पूरन, प्रियम गर्ग,  वॉशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, जे सुचित, श्रेयस गोपाल, कार्तिक त्यागी, टी नटराजन, फजल फारुखी, विष्णु विनोद, सौरभ दूबे, शशांक सिंह, आर. समर्थ, सीन एबॉट, रोमारियो शेफर्ड, मार्को यानसेन, एडेन मार्करम

रीटेन खिलाड़ी-केन विलियमसन, अब्दुल समद,  उमरान मलिक

राजस्थान रॉयल्स फुल स्क्वाड

RAJASTHAN ROYALS

देवदत्त पडिक्कल, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, आर अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा, केसी करियप्पा, नवदीप सैनी, ओबेड मेकॉय, अनुनय सिंह, कुलदीप सेन, करुण नायर, ध्रुव जुरेल, तेजस बारोका, कुलदीप यादव, शुभमन गढ़वाल, नाथन कूल्टर नाइल, रासी वेन डर डुसेन, डेरिल मिचेल

रीटेन खिलाड़ी-संजू सैमसन, जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल

मुंबई इंडियंस फुल स्क्वाड

MUMBAI INDIANS PLAYOFF

ईशान किशन, डेवाल्ड ब्रेविस, एम अश्विन, बासिल थंपी, फैबियन एलन, आर्यन जुयाल, अर्जुन तेंदुलकर, हृतिक शौकीन, राहुल बुद्धि, रमनदीप सिंह, अनमोलप्रीत सिंह, अरशद खान, राइली मेडरिथ, टिम डेविड, टायमल मिल्स, डेनियल सेम्स, जोफ्रा आर्चर, संजय यादव, एन तिलक वर्मा, मयंक मार्कंडे, जयदेव उनादकट

रीटेन खिलाड़ी-रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, कायरन पोलार्ड, जसप्रीत बुमराह

लखनऊ सुपरजाइंट्स फुल स्क्वाड

Lucknow

क्विंटन डिकॉक, मनीष पांडे, दीपक हुडा,  क्रुणाल पंड्या, जेसन होल्डर, आवेश खान, मार्क वुड, अंकित राजपूत, कृष्णप्पा गौतम, दुष्मंता चमीरा, शाहबाज नदीम, मनन वोहरा, मोहसिन खान, आयुष बधोनी, काइली मेयर्स, करण शर्मा, एविन लुईस

चुने गए खिलाड़ी– केएल राहुल, मार्कस स्टोइनिस, रवि बिश्नोई

कोलकाता नाइट राइडर्स फुल स्क्वाड

JAHNVI MEHTA KKR AUCTION

श्रेयस अय्यर, नीतीश राणा, अनुकूल राय, अजिंक्य रहाणे, रिंकू सिंह, रासिख सलाम, पैट कमिंस, शिवम मावी, शेल्डन जैक्शन, बाबा इंद्रजीत, अभिजीत तोमर, चमिका करुणारत्ने, प्रथम सिंह, अशोक शर्मा, रमेश कुमार, टिम साउदी, एलेक्स हेल्स, सैम बिलिंग्स, उमेश यादव, मोहम्मद नबी

रीटेन खिलाड़ी– वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, वरुण चक्रवर्ती

दिल्ली कैपिटल्स फुल स्क्वाड

DELHI CAPITALS

डेविड वार्नर, मिचेल मार्श, सरफराज खान, केएस भरत, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, कमलेश नागरकोटी, मुस्तफिजुर रहमान, अश्विन हेब्बार, मनदीप सिंह, खलील अहमद, चेतन सकारिया, ललित यादव, रिपल पटेल, यश धुल, रोवमैन पॉवेल, प्रवीण दुबे, लुंगी एनगिडी, टिम सिफर्ट

रीटेन खिलाड़ी-पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत, अक्षर पटेल और एनरिक नॉर्किया

ALSO READ: IPL 2022: मोहम्मद नबी जैसे काबिल आलराउंडर को दूसरी बार में मिला खरीददार, कोलकाता टीम का बने हिस्सा

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर फुल स्क्वाड

RCB

सुयश प्रभुदेसाई, अनुज रावत, शाहबाज अहमद, आकाश दीप, अनीश्वर गौतम, जेसन बेहरनड्रॉफ, जोश हेजलवुड, दिनेश कार्तिक, हर्षल पटेल, फाफ डुप्लेसी, क्षमा मिलिंद, वानिंदु हसरंगा, महिलाल लोमरोर, शरफेन रदरफोर्ड, फिन एलेन, कर्ण शर्मा, डेविड विली, लुवनिथ सिसोदिया, सिद्धार्थ कॉल

रीटेन खिलाड़ी- विराट कोहली, मोहम्मद सिराज और ग्लेन मैक्सवेल

गुजरात टाइटंस फुल स्क्वाड

GUJRAT TITANS

मोहम्मद शमी, डेविड मिलर, ऋद्धिमान साहा, मैथ्यू वेड, जेसन रॉय, लॉकी फर्ग्युसन, अभिनव सदारंगनी, राहुल तेवतिया, नूर अहमद, आर साई किशोर, डॉमिनिक ड्रेक्स, विजय शंकर, जयंत यादव, दर्शन नालकंडे, यश दयाल, बी साई सुदर्शन, गुरकीरत सिंह, अल्जारी जोसेफ, वरुण आरोन, प्रदीप सांगवान

रीटेन खिलाड़ी- हार्दिक पंड्या, राशिद खान, शुभमन गिल

ALSO READ: IPL 2022: भारत के तेज गेंदबाज UMESH YADAV की इस आईपीएल टीम ने बचाई लाज, दूसरी बार में खरीद टीम में किया शामिल

पंजाब किंग्स फुल स्क्वाड

Punjab Kings 1

शिखर धवन, कागिसो रबाडा, जॉनी बेयरस्टो, राहुल चाहर, हरप्रीत बरार, शाहरुख खान, जितेश शर्मा, प्रभसिमरन सिंह, ईशान पोरेल, लियाम लिविंगस्टोन, ओडियन स्मिथ, संदीप शर्मा, राज बावा, ऋषि धवन, नाथन एलिस, अथर्व तांडे, प्रेरक मांकड़, भानुका राजपक्शे, बेनी हॉवेल, वैभव अरोड़ा, रितिक चटर्जी, बलतेज ढांडा, अंश पटेल

रीटेन खिलाड़ी– मयंक अग्रवाल, अर्शदीप सिंह

चेन्नई सुपर किंग्स फुल स्क्वाड

CSK

अंबाती रायडू, रॉबिन उथप्पा, डेवोन कॉनवे, ड्वेन ब्रावो, क्रिस जॉर्डन, शिवम दुबे, दीपक चाहर, सिमरजीत सिंह, ड्वेन प्रिटोरियस, मिचेल सैंटनर, एडम मिल्ने, राजवर्धन हंगरगेकर, प्रशांत सोलंकी, महेश तीक्षणा, मुकेश चौधरी, शुभांशु सेनापति, केएम आसिफ, तुषार देशपांडे, सी. हरि निशांत, एन. जगदीशन, के. भगत वर्मा

रीटेन खिलाड़ी– एमएस धोनी (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, मोईन अली, रवींद्र जडेजा

ALSO READ: IPL 2022: ‘MS DHONI तो बिना पैसे के लिए खेलने को तैयार थे CSK के लिए मगर…’ खुद दीपक चाहर ने किया खुलासा

IPL 2022: 2 दिन चली नीलामी के बाद एमएस धोनी की आईपीएल टीम हुई तैयार, एक नजर में CSK लग रही कमजोर

CSK

इंडियन प्रीमियर लीग के 15वे सीजन के मेगा ऑक्शन में आईपीएल की सबसे प्रिय टीम मानी जाने वाली CSK ने 25 खिलाड़ियों के साथ अपनी लिस्ट पूरी कर ली है। हालांकि अपने मैच में रोमांच की तरह ही ऑक्शन के पहले दिन फ्रेंचाइजी में मात्र 6 खिलाड़ियों को ही खरीदा था। जिसके बाद दूसरे दिन 15 खिलाड़ियों की खरीद के साथ कुल 25 खिलाड़ियों की टीम बनकर तैयार हुई है। टीम का आंकलन करने पर फॉर्म में गेंदबाजी में दीपक चाहर के अलावा मिचेल सेंटनर का ही नाम है। सीएसके के पर्स में अभी 2.95 करोड़ बाकी हैं।

CSK ने इन 4 खिलाड़ियों को किया था रिटेन

csk 1

चेन्नई सुपर किंग्स CSK में रविंद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी, ऋतुराज गायकवाड़ और मोईन अली को रिटेन किया है। टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं। फ्रेंचाइजी की ओर से कुछ येलो जर्सी के खिलाड़ियों को ऊंची बोली के साथ टीम में शामिल किया गया है। लेकिन सुरेश रैना के CSK में न होने और अनसोल्ड रहने से उनके फैंस चेन्नई फ्रेंचाइजी से कुछ नाराज हैं। साथ ही ऑक्शन में चेन्नई किर से सुरेश रैना के लिए बोली भी नही लगाई गई थी।

खिलाड़ियों की घर वापसी, नए खिलाड़ियों का स्वागत

CSK

चार खिलाड़ियों को रिटेन करने के साथ ड्वेन ब्रावो और दीपक चाहर की टीम में वापसी हुई है। साथ ही अंबाती रायडू एक बार फिर वापस टीम में आए है। वहीं क्रिस जॉर्डन, शिवम दुबे, सिमरजीत सिंह, ड्वेन प्रिटोरियस, मिचेल सैंटनर, एडम मिल्ने, राजवर्धन हंगरगेकर, केएम आसिफ और तुषार देशपांडे को टीम में शमिल किया गया है। टीम के प्लेइंग 11 में लगभग 6 खिलाड़ी पुराने नजर आयेंगे ऐसा माना जा रहा है। गेंदबाजी और मध्यम क्रम में एक बार फिर टीम अनुभवहीन नजर आ रही है। हालांकि टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं।

ALSO READ:IPL 2022: 9 साल इंतेजार के बाद S. Sreesanth का नीलामी में आया नाम, जानिए किस टीम ने लगायी बोली या रहे अनसोल्ड

CSK द्वारा चुनी गई 25 खिलाड़ियों की टीम

अंबाती रायडू, रॉबिन उथप्पा, डेवोन कॉनवे, मोईन अली, क्रिस जॉर्डन, शिवम दुबे, दीपक चाहर, सिमरजीत सिंह, ड्वेन प्रिटोरियस, मिचेल सैंटनर, एडम मिल्ने, राजवर्धन हंगरगेकर, प्रशांत सोलंकी, महेश तीक्षणा, मुकेश चौधरी, शुभांशु सेनापति, केएम आसिफ, तुषार देशपांडे, सी. हरि निशांत, एन. जगदीशन और के. भगत वर्मा को खरीदा गया है। वहीं महेंद्र सिंह धोनी, ऋतुराज गायकवाड़, रवींद्र जडेजा और ड्वेन ब्रावो को रिटेन किया गया है।

ALSO READ:IPL 2022: नीलामी में सुरेश रैना पर नहीं लगाई किसी टीम ने बोली, तो अब CSK का आया ये संदेश

IPL 2022: 21 खिलाड़ीयों के साथ तैयार हुई Lucknow Super Giants, इस खिलाड़ी पर खर्चे सबसे ज्यादा, देखें पूरी लिस्ट

Lucknow

Lucknow Super Giants Full Squad: इंडियन प्रीमियर लीग के ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से कुल 21 खिलाड़ियों को अपनी टीम में शमिल किया गया। जिसमें सात विदेशी खिलाड़ी है और तीन खिलाड़ियों को नियम के अनुसार पहले खरीद चुके है। मेंटर गौतम गंभीर के साथ सभी अधिकारियों ने एक बैलेंस टीम बनाई हैं।

इन खिलाड़ियों को IPL 2022 में जोड़ा ड्राफ्ट के जरिए

ipl 2022 lucknow franchise 1642501100

केएल राहुल (17 करोड़ रुपये), कप्तान

मार्कस स्टॉयनिस (9.2 करोड़ रुपये)

रवि बिश्नोई (4 करोड़ रुपये)

Lucknow Super Giants ने Mega Auction में ख़रीदे खिलाड़ी

क्विंटन डिकॉक (6.75 करोड़ रुपये)

मनीष पांडे (4.6 करोड़ रुपये)

जेसन होल्डर (8.75 करोड़ रुपये)

क्रुणाल पांड्या (8.25 करोड़ रुपये)

दीपक हूडा (5.75 करोड़ रुपये)

मार्क वुड (7.5 करोड़ रुपये)

आवेश खान (10 करोड़ रुपये)

अंकित राजपूत (50 लाख रुपये)

कृष्णप्पा गौतम (90 लाख रुपये)

दुशमांथा चमीरा (2 करोड़ रुपये)

शाहबाज नदीम (50 लाख रुपये)

मनन वोहरा (20 लाख रुपये)

आयुष बदोनी (20 लाख रुपये)

काइल मेयर्स (50 लाख रुपये)

करन शर्मा (20 लाख रुपये)

एविन लुईस (2 करोड़ रुपये)

मयंक यादव (20 लाख रुपये)

IPL Auction दूसरे दिन पूरी की टीम कुल 21 खिलाड़ी

IPL

लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से पहले दिन कुल 8 ही खिलाड़ी खरीदे थे। जिसके बाद पहले दिन के अंत तक टीम में कुल 11 खिलाड़ी थे। जिसके बाद दूसरे दिन ऑक्शन में 10 खिलाड़ियों को खरीदा। टीम में दो दिन के ऑक्शन के बाद 21 खिलाड़ी हैं। जिसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स टीम में 14 भारतीय खिलाड़ी और सात विदेशी खिलाड़ी शामिल है।

ALSO READ:IPL 2022: पहली बार में अन्सोल्ड रहने वाले डेविड मिलर दूसरी बार में साबित हुए किलर, इस टीम ने खर्चे बड़ी रकम

क्विंटन डिकॉक और ऑल राउंडर कृणाल पांड्या टीम मैन इन फॉर्म

क्विंटन डीकॉक

साउथ अफ्रीका के विकेट कीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक को लखनऊ फ्रेंचाइजी ने उम्मीद से कम 6.75 करोड़ में खरीदकर अपने साथ किया है। वहीं मुंबई इंडियंस के ऑल राउंडर खिलाड़ी कृणाल पांड्या को 8.75 की कीमत के साथ अपनी टीम के साथ शमिल किया है। ऑक्शन में सबसे बड़ी बोली 10 करोड़ की गेंदबाज आवेश खान पर लगाई है। इसके साथ ही टीम में कोलकाता नाइट राइडर्स को दो खिताब जितवा चुके गौतम गंभीर मेंटर के रोल में सक्रिय नजर आ रहे है। ऑक्शन के दौरान उनकी सक्रियता देखी जा सकती है।

ALSO READ:IPL 2022: इस टीम ने रख ली रिद्धिमान साहा की इज्जत, बेस प्राइस से काफी ज्यादा पैसे देकर अपनी टीम में किया शामिल