Placeholder canvas

IPL 2022: नीलामी के बाद PUNJAB KINGS को मिला कप्तान, पहली बार आईपीएल खिताब जीता रचेगा इतिहास!

by Jayesh Tandan
PUNJAB KINGS

IPL 2022 की ऑक्‍शन की प्रक्रिया अब पूरी हो चुकी है। PUNJAB KINGS की टीम ने इस दौरान कुल 25 क्रिकेटर्स को अपने पाले में किया। ऑक्‍शन में फ्रेंचाइजी ने 68.55 करोड़ खर्च किए। 18 करोड़ की रशि पंजाब ने पहले ही मयंक अग्रवाल और अर्शदीप सिंह को रिटेन करने में खर्च कर दी थी। 

टीम के लिए सबसे महंगे खिलाड़ी लियाम लिविंगस्‍टोन साबित हुए। फ्रेंचाइजी ने उन्‍हें 11.50 करोड़ रुपये खर्च कर अपनी टीम का हिस्‍सा बनाया। इसके अलावा साउथ अफ्रीका के कगिसो रबाडा पर पंजाब ने 9.25 करोड़ खर्च किए, ऑलरांडर शाहरुख खान पर नौ करोड़ और सलामी बल्‍लेबाज Shikhar Dhawan पर 8.25 करोड़ रुपये खर्च किए। 

कौन होगा PUNJAB KINGS का कप्तान 

IPL

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि टीम की कप्तानी कौन करेगा। कहा जा रहा था कि मयंक अग्रवाल को टीम का कप्तान बनाया जा सकता है। लेकिन अब कहा जा रहा है कि पंजाब Shikhar Dhawan को अपना कप्तान बना सकती है। PUNJAB KINGS ने ओपनिंग बल्लेबाज मयंक अग्रवाल और तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को रिटेन किया था। इसके बाद नीलामी में शिखर धवन, कगिसो रबाडा और शाहरुख खान जैसे खिलाड़ियों को खरीदा। 

PUNJAB KINGS उन टीमों में शामिल है, जिसने कभी भी IPL की ट्रॉफी नहीं जीती है। हालांकि, इस बार पंजाब की टीम दमदार है और खिताब अपने नाम कर सकती है। ऐसे में अपने पहले खिताब को पाने के लिए Shikhar Dhawan को टीम की कमान सौंपी जा सकती है। 

धवन का शानदार रिकॉर्ड

dhawan pbks

Shikhar Dhawan ने IPL 2020 और IPL 2021 दोनों में 500 से ज्यादा रन बनाए हैं। साल 2020 वाले सीजन में तो वो बैक टू बैक दो शतक जड़ने वाले IPL इतिहास के पहले खिलाड़ी भी बने। उसी दौरान उन्होंने लीग में अपने 5000 रन भी पूरे किए थे. शिखर धवन IPL 2020 में तीसरे सबसे सफल बल्लेबाज रहे थे। वहीं IPL 2021 में 587 रन बनाकर वो सीजन के चौथे टॉप स्कोरर रहे।

ALSO READ: IPL 2022: 2 दिन चली नीलामी के बाद एमएस धोनी की आईपीएल टीम हुई तैयार, एक नजर में CSK लग रही कमजोर

शिखर धवन को IPL 2018 के ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल कर 5.2 करोड़ रुपये में खुद से जोड़ा था। लेकिन, 2019 के ऑक्शन में ट्रेड के जरिए वो दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा बने और तब से 2021 तक वो दिल्ली के लिए ही खेले। इस बार के ऑक्शन में भी दिल्ली ने उन्हें खुद से जोड़े रखने की भरपूर कोशिश की। लेकिन, PUNJAB KINGS ने ऐसा होने नहीं दिया और धवन की डील अपने नाम कर ली।

पंजाब के लिए सबसे अच्छा साल 2014 का रहा था, जब यह टीम फाइनल में पहुंची थी। हालांकि, फाइनल मैच में इसे कोलकाता के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा 2008 में यह टीम तीसरे स्थान पर रही थी। बाकी आईपीएल सीजन में पंजाब कभी भी प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई है।

ALSO READ:IND vs WI: पहले टी20 में KL RAHUL की जगह ये धाकड़ खिलाड़ी होगा रोहित शर्मा का ओपनिंग पार्टनर, IPL में भी लगी है सबसे महंगी बोली

You may also like

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00