Placeholder canvas

महाभारत के शकुनी मामा समेत इन कलाकारों ने दुनिया को कह दिया है अलविदा, आज भी फैंस के दिलो पर करते हैं राज

स

90 के दशक में दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाला महाभारत हर घर में देखा जाता था। इस सीरियल में काम करने वाले कलाकारों ने लोगों के दिलों में ऐसी छाप छोड़ी की दर्शक आज भी उनको उनके कैरक्टर के नाम से जानते हैं। हालांकि महाभारत सीरियल की बहुत सारे ऐसे कलाकार हैं जिन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। आज हम आपको कुछ ऐसे ही कलाकारों से रूबरू करवाएंगे जिन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

शकुनी मामा

महाभारत फेम शकुनी मामा यानी गूफी पेंटल ने 5 जून 2023 को दुनिया को अलविदा कह दिया। गूफी पेंटल की उम्र 78 साल की थी। और उन्हें किडनी और दिल की बीमारी थी।

 प्रवीण कुमार

प्रवीण कुमार महाभारत में भीम का रोल प्ले करते थे। दर्शक उनके किरदार और अभिनय को बहुत पसंद करते थे। उन्होंने 7 फरवरी 2022 को दुनिया को अलविदा कह दिया। उनकी मौत हार्टअटैक की वजह से हुई था।

वीरेंद्र राजदान

वीरेंद्र राजदान ने महाभारत में विदुर की भूमिका निभाई थी। 52 साल की उम्र में साल 2003 में उनका निधन हो गया। वीरेंद्र राजदान को कैंसर हो गया था। दर्शक उनके किरदार और अभिनय को बहुत पसंद करते थे

हनुमान दारा सिंह

महाभारत में हनुमान का रोल प्ले करने वाले दारा सिंह ने 12 जुलाई 2012 को 82 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। दर्शक उनके किरदार और अभिनय को बहुत पसंद करते थे उनका ब्रेन हेमरेज हुआ था।

कंस गोगा

महाभारत में गोगा कपूर कंस का रोल प्ले करते थे। दर्शक उनके किरदार और अभिनय को बहुत पसंद करते थे। उनका 3 मार्च 2011 को 70 साल की उम्र में निधन हो गया।

फिल्मों से की थी करियर की शुरुआत

बता दें कि गूफी पेंटल की एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्मों से हुई थी। गूफी की पहचान ‘महाभारत’ के शकुनि मामा से हुई। उन्होंने 80 के दशक में कई फिल्मों और टीवी सीरियलों में काम किया था।

ये भी पढ़ें-BCCI ने कहा World Cup 2023 के बाद Rohit Sharma की हो जाएगी छुट्टी, संन्यास के बाद हार्दिक नहीं इस खिलाड़ी को बनाया जाएगा कप्तान

35 साल बाद बहुत बदल गये हैं महाभारत में कर्ण का किरदार निभाने वाले Pankaj Dheer, अब दिखने लगे हैं ऐसे

Pankaj Dheer

90 के दशक में कई ऐसे टीवी सीरियल्स हुआ करते थे, जो आज भी लोगों के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर है। इस लिस्ट में नाम महाभारत का भी आता है। महाभारत में एक से बढ़कर एक शानदार और दिग्गज कलाकारों ने काम किया था। हालांकि आज कई कलाकार गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं।

इस लिस्ट में महाभारत के किरदार से ही पहचान बनाने वाले कलाकार और अभिनेता पंकज धीर (Pankaj Dheer) का नाम शामिल है।

Pankaj Dheer को मेकर्स ने दिखाया था बाहर का रास्ता

पंकज धीर (Pankaj Dheer) ने बीआर चोपड़ा की महाभारत में महारथी कर्ण का किरदार निभाया था। बता दें कि, बीआर चोपड़ा में कर्ण का किरदार निभाने वाले अभिनेता पंकज धीर (Pankaj Dheer) ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है। जिसमें सोल्जर, बादशाह, जमीन, टार्ज़न द वंडर कार, अंदाज और गिप्पी जैसी फिल्में शामिल हैं, लेकिन पंकज धीर को लोग उनके महाभारत के किरदार कर्ण के रूप में ही जानते हैं।

मशहूर हुआ Pankaj Dheer का किरदार

पंकज धीर पहले कर्ण का किरदार निभाना नहीं चाहते थे। बीआर चोपड़ा ने उन्हें अर्जुन का किरदार ऑफर किया था। लेकिन अर्जुन के किरदार के लिए उन्हें साइन करने से पहले निर्माता ने उनके सामने एक शर्त रखी थी।

निर्माता का कहना था कि, अर्जुन का किरदार निभाने के लिए पंकज धीर को अपनी मूंछे मुंडवानी पड़ेगी। पंकज धीर अपने उसूलों के बहुत पक्के थे। इसलिए उन्होंने ऐसा करने से मना कर दिया था।

पंकज धीर के मुंह से ना सुनते ही बीआर चोपड़ा ने उन्हें शो से बाहर कर दिया था। हालांकि बाद में 4 महीने बाद महाभारत के निर्माताओं ने फिर से उनसे संपर्क किया। इस बार मेकर्स ने उनको कर्ण का किरदार ऑफर किया था।

मेकर्स का कहना था कि कर्ण की ही तरह पंकज धीर भी अपने उसूलों के बहुत पक्के हैं और कर्ण का किरदार निभाने के लिए उन्हें अपनी मूछें भी नहीं मुड़वानी पड़ेगी।

ALSO READ: पंकज त्रिपाठी की बेटी नहीं हैं किसी एक्ट्रेस से कम, बॉलीवुड में आई तो कई बड़ी अभिनेत्रियों की कर देगी छुट्टी

अब ऐसी हो गई है महाभारत के अर्जुन की हालत, तंगी में कर रहे हैं अपना गुजारा, खाने तक के नहीं हैं पैसे

MAHABHARAT ARJUN

80 और 90 के दशक के दौर गिने-चुने ही टीवी सीरियल आया करते थे। वहीं दूरदर्शन पर जब महाभारत और रामायण आता था तो टीवी के सामने लोग बैठे रहते थे। ऐसा ही नजारा कोरोना काल के दौरान भी देखा गया था जब दूरदर्शन पर रामायण और महाभारत का पुन: प्रसारण कराया गया था। जिसे लोगों ने खूब देखा था। जिसके चलते टीआरपी के सारे रिकॉर्ड भी टूट गए थे। महाभारत के कई कलाकार तो काफी ज्यादा फेमस थे लेकिन कुछ ऐसे कलाकार थे जिन्होंने अहम किरदार निभाया था लेकिन आज उनको पूछने वाला कोई नहीं है।

अर्जुन में किरदार में जीता था सबका दिल

महाभारत में लोगों को ज्यादातर श्रीकृष्ण या भीष्म पितामह का किरदार ही याद रहता है, लेकिन आपको बता दें कि महाभारत के कई ऐसे कलाकार हैं जो अब एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। जिसमें एक किरदार अर्जुन का भी था। महाभारत टीवी सीरियल में अर्जुन के किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया। वहीं उन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बना ली थी।

बता दें कि महाभारत में अर्जुन का किरदार संदीप मोहन ने निभाया था। संदीप ने महाभारत के अलावा कई टीवी सीरियल्स में भी काम किया है। हाल ही में वह ‘सिया के राम’ सीरियल में नजर आए थे। हालांकि उन्हें इस सीरियल में महाभारत वाली प्रसिद्धि नही मिल सकी।

ALSO READ: मलाइका अरोड़ा की इस हरकत की वजह से अब तक कुंवारे हैं सलमान खान, सोहेल की पत्नी सीमा सचदेव भी हैं वजह

ऐसी जिंदगी बिता रहे महाभारत के अर्जुन

बता दें कि महाभारत शो में किरदार निभाने से पहले संदीप ने अपनी जिंदगी कई परेशानियों का सामना किया था। वहीं उनकी शादी होने के बाद भी वह बेरोजगार थे। लेकिन जब उन्हें मौका मिला, तो उन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग से ऐसा करिश्मा दिखाया कि लोग उन्हें आज तक नहीं भूल पाए हैं।

हालांकि अर्जुन का किरदार निभाने वाले संदीप को उस समय बहुत ज्यादा प्रसिद्धि मिली थी, लेकिन अब लोगों को वह याद नहीं हैं। दरअसल, एक्टिंग की दुनिया से दूर होने के बाद संदीप ने अपनी फैमिली पर ध्यान देना शुरू कर दिया। जिसके चलते लोग उन्हें आम जीवन में भी पहचान नहीं पाते हैं।

ALSO READ:नीता अंबानी की छोटी बहु हैं हुस्न की मल्लिका, खूबसूरती में कहीं नहीं टिकती हैं आलिया और उर्वशी जैसी खूबसूरत एक्ट्रेस

‘महाभारत’ में भीम का किरदार निभाने वाले प्रवीण कुमार अपने पीछे छोड़ गए हैं इतने करोड़ की संपत्ति

'महाभारत' में भीम का किरदार निभाने वाले प्रवीण कुमार अपने पीछे छोड़ गए हैं इतने करोड़ की संपत्ति

महाभारत में भीम का किरदार निभाने वाले एथलीट अभिनेता प्रवीण कुमार सोबती का हार्ट अटैक होने से निधन हो गया। उन्होंने 74 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। प्रवीण महाभारत में भीम का किरदार निभा कर रातों-रात स्टार बन गए उन्हें हर कोई भीम के नाम से ही जानने लगा। खबरों की मानें तो  उनके सीने में इन्फेक्शन की वजह से उन्हें बेचैनी होने लगी जब डॉक्टर को दिखाया गया तब तक देर हो चुकी था। कार्डियक अरेस्ट की वजह से उनका निधन हो गया।

प्रवीण कुमार सोबती एशियाई खेलों राष्ट्रमंडल खेलों में भी अपना परचम लहरा चुके हैं। इसके साथ ही साथ बीएसएफ में जवान भी रह चुके थे। उसके बाद उन्होंने  अपना पैर अभिनय में जमाया और फिर राजनीति में शामिल हो गईं।

ऐसे हुई थी एक्टिंग करियर की शुरुआत

बता दें कि प्रवीण कुमार की अभिनय में भी रुचि थी। उन्होंने फिल्म रक्षा से बॉलीवुड में एंट्री की। इस फिल्म में उनके साथ जीतेंद्र भी नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने फिल्म द स्पाई हू लव से प्रेरित हो कर गुरेल्ले का रोल प्ले किया था।

ये भी पढ़ें-ये बॉलीवुड एक्ट्रेस जल्द बन सकती है कैटरीना कैफ की देवरानी, सनी कौशल के साथ तेज है लव अफेयर के चर्चे

महाभारत से मिली प्रसिद्धि

प्रवीण ने कई फिल्मों में काम करने के बाद महाभारत में भीम का रोल प्ले किया और इससे उनकी रातो रात स्टार बन गए। वहीं प्रवीण ने चाचा चौधरी टीवी शो में साबू का रोल प्ले किया था। जिसके बाद वह बच्चों के भी फेवरेट बन गए थे।

प्रवीण को लोकल और हिंदी फिल्मों से ऑफर मिलने लगे लेकिन उन्होंने महाभारत के बाद पॉलिटिक्स के तरफ अपना रुख कर लिया।

प्रवीण कुमार का नेटवर्थ

बता दें कि प्रवीण कुमार बतौर एथलीट और अभिनेता खूब नाम और शोहरत कमाया। एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रवीण लगभग 35 करोड संपत्ति के मालिक थे बेटी का नाम निपुणिका सोबती है। जो इंडस्ट्री से जुड़ी है वही बेटा अपना काम करता है।

ये भी पढ़ें-ऐश्वर्या राय और कैटरीना कैफ से भी सुंदर है सलमान खान की बहन अलवीरा, तस्वीरें देख कोई भी हो जाएगा दीवाना

महाभारत के भीम प्रवीण कुमार अपने बच्चों के लिए छोड़ गए हैं इतनी संपत्ति, बैठे-बैठे करेंगे राज

pravin kumar sobati wealth

बी आर चोपड़ा द्वारा निर्देशित टेलीविजन शो महाभारत में भीम का किरदार अदा करने वाले अभिनेता एथलीट प्रवीण कुमार सोबती का निधन हो गया है. 74 वर्ष की उम्र में उन्होंने अपनी जिंदगी की आखिरी सांस ली. बताया जा रहा है कि दिल का दौरा पड़ने से महाभारत के भीम प्रवीण कुमार सोबती का निधन हो गया.

सीने में असहनीय दर्द से दुनिया छोड़ गये

pravin kumar sobati

परिवार के एक सदस्य ने पीटीआई को बताया कि उनके सीने में इन्फेक्शन की पुरानी समस्या थी. बीती रात उन्हें बेचैनी होने पर डॉक्टर को घर पर बुलाया. रात 10:00 से 10:30 के बीच कार्डियक अरेस्ट के बाद उनका निधन हो गया. आपको बता दें कि प्रवीण कुमार सोबती एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों में पदक के साथ खेल गौरव हासिल करने से पहले सीमा सुरक्षा बल में थे. इसके बाद उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखा और एक सफल कलाकार साबित हुए. अभिनय के बाद वह थोड़े समय तक राजनीति में भी शामिल हुए.

इसे भी पढ़ें-सलमान खान की इस गंदी हरकत की वजह से अनुष्का ने अपने शादी के इनविटेशन लिस्ट से हटा दिया नाम

बच्चों के लिए इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गये हैं प्रवीण कुमार

Pravin kumar sobati

महाभारत में भीम का किरदार निभाकर वह काफी लोकप्रिय हो गए थे. प्रवीण कुमार की पहली फिल्म रक्षा थी जो एक जेम्स बॉन्ड शैली की भारती मूवी थी. इसमें उनके साथ जितेंद्र ने भी काम किया था. फेमस फिल्म द स्पाई व्हो लव्ड मे के jaws से पीड़ित एक बड़े गुर्गे गोरिल्ला की भूमिका निभाई.

सूत्रों के अनुसार प्रवीण कुमार 35 करोड़ की संपत्ति के मालिक थे. प्रवीण कुमार के एक बेटा और एक बेटी हैं. उनका बेटा एयरवेज में काम करता है तो बेटी बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़ी रही है. प्रवीण कुमार निधन के बाद अपने बच्चो के लिए 35 करोड़ की मोटी रकम छोड़ गये हैं.

इसे भी पढ़ें-करोड़ों के मालिक होने बाद भी 1 BHK फ़्लैट में क्यों रहते हैं सलमान खान? खुद सल्लू भाई ने बताई वजह