स
महाभारत के शकुनी मामा समेत इन कलाकारों ने दुनिया को कहो अलविदा, इन दिग्गजों को आज भी दर्शक करते हैं याद

90 के दशक में दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाला महाभारत हर घर में देखा जाता था। इस सीरियल में काम करने वाले कलाकारों ने लोगों के दिलों में ऐसी छाप छोड़ी की दर्शक आज भी उनको उनके कैरक्टर के नाम से जानते हैं। हालांकि महाभारत सीरियल की बहुत सारे ऐसे कलाकार हैं जिन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। आज हम आपको कुछ ऐसे ही कलाकारों से रूबरू करवाएंगे जिन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

शकुनी मामा

महाभारत फेम शकुनी मामा यानी गूफी पेंटल ने 5 जून 2023 को दुनिया को अलविदा कह दिया। गूफी पेंटल की उम्र 78 साल की थी। और उन्हें किडनी और दिल की बीमारी थी।

 प्रवीण कुमार

प्रवीण कुमार महाभारत में भीम का रोल प्ले करते थे। दर्शक उनके किरदार और अभिनय को बहुत पसंद करते थे। उन्होंने 7 फरवरी 2022 को दुनिया को अलविदा कह दिया। उनकी मौत हार्टअटैक की वजह से हुई था।

वीरेंद्र राजदान

वीरेंद्र राजदान ने महाभारत में विदुर की भूमिका निभाई थी। 52 साल की उम्र में साल 2003 में उनका निधन हो गया। वीरेंद्र राजदान को कैंसर हो गया था। दर्शक उनके किरदार और अभिनय को बहुत पसंद करते थे

हनुमान दारा सिंह

महाभारत में हनुमान का रोल प्ले करने वाले दारा सिंह ने 12 जुलाई 2012 को 82 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। दर्शक उनके किरदार और अभिनय को बहुत पसंद करते थे उनका ब्रेन हेमरेज हुआ था।

कंस गोगा

महाभारत में गोगा कपूर कंस का रोल प्ले करते थे। दर्शक उनके किरदार और अभिनय को बहुत पसंद करते थे। उनका 3 मार्च 2011 को 70 साल की उम्र में निधन हो गया।

फिल्मों से की थी करियर की शुरुआत

बता दें कि गूफी पेंटल की एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्मों से हुई थी। गूफी की पहचान ‘महाभारत’ के शकुनि मामा से हुई। उन्होंने 80 के दशक में कई फिल्मों और टीवी सीरियलों में काम किया था।

ये भी पढ़ें-BCCI ने कहा World Cup 2023 के बाद Rohit Sharma की हो जाएगी छुट्टी, संन्यास के बाद हार्दिक नहीं इस खिलाड़ी को बनाया जाएगा कप्तान

Published on June 6, 2023 3:04 pm