ICC Test Ranking: दक्षिण अफ्रीकी और न्यूजीलैंड के बीच दो मैच की टेस्ट सीरीज 1 मार्च में संपन्न हुई। जिसमें कीवी टीम ने पहला मैच जीता था। लेकिन दूसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका ने पलटवार करते हुए सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली। जिसके बाद न्यूजीलैंड की मिलने वाला एक अंक टीम के ना मिलकर दो अंक काटे जायेंगे। जिसके बाद भारतीय टीम दूसरे स्थान पर होगी। जानिए क्या है टेस्ट रैंकिंग..
दक्षिण अफ्रीका और न्यूज़ीलैंड टीम से ICC Test Ranking में बदलाव
दक्षिण अफ्रीका और न्यूज़ीलैंड के बीच दो मैच की 5 दिन वाली टेस्ट सीरीज 1 मार्च के संपन्न हुई। इस दूसरे मैच को दक्षिण अफ्रीका ने 198 रन एक बड़े अंतर से अपने नाम किया और सीरीज में बराबरी की। जिसके बाद ICC Test Ranking में बदलाव देखने को मिला। 19 जनवरी 2022 को ICC यानी इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने अपडेट किया था।
भारतीय टीम को हुआ फायदा मिला दूसरा स्थान
दक्षिण अफ्रीका के न्यूजीलैंड को हराने के बाद SA के साथ साथ भारतीय टीम को भी एक फायदा हुआ है। न्यूज़ीलैंड टीम भारतीय टीम से प्वाइंट टेबल में एक स्थान आगे है। जिसके बाद दक्षिण अफ्रीकी से हार के बाद अंकों की कमी के साथ आयेगी। हालांकि भारतीय टीम 116 अंक है और न्यूजीलैंड भी 116 पर आ जायेगी। लेकिन भारतीय टीम के पास रेटिंग प्वाइंट ज्यादा हैं। जिसके बाद भारतीय टीम को दूसरा स्थान दिया जायेगा। भारतीय टीम और कीवी टीम के बीच 700 अंक का अंतर है। भारतीय टीम के पास 3717 तो न्यूज़ीलैंड के पास 3000 अंक हैं।
ऑस्ट्रेलिया स्थित है पहले पायदान पर
ICC Test Ranking में ऑस्ट्रेलिया टीम ने बादशाहत हासिल कर रखी है। 119 अंक के साथ ऑस्ट्रेलिया टीम पहले पायदान पर है। 4 मार्च से ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 टेस्ट मैच की सीरीज शुरू होने जा रही है। पाकिस्तान टीम 93 अंक के साथ छठे स्थान पर है। साथ ही भारतीय टीम श्रीलंका के साथ दो मैच की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 4 मार्च से करने जा रही है।
ALSO READ:WTC POINT TABLE: न्यूजीलैंड की हार के बाद पॉइंट टेबल में आया बड़ा बदलाव, अब इस स्थान पर पहुंचा भारत