Placeholder canvas

क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर को महान नहीं मानते शेन वार्न, दुनिया के टॉप 5 महान बलेल्बाज में इस भारतीय को दिया जगह

इंटरनेशनल क्रिकेट में भारतीय टीम को टॉप विश्वस्तरीय टीम का दर्जा दिया जाता है। इस टीम में सचिन तेंदुलकर का अपना योगदान रहा है। सचिन तेंदुलकर दुनिया के एकमात्र खिलाफी हैं जिन्होंने 100 शतक बनाने का रिकॉर्ड बनाया है। लेकिन इस महान खिलाड़ी और ऑस्ट्रेलिया के शेन वार्न के रिश्ते मधुर नही बताए जाते हैं। जिसका एक उदाहरण हाल में शेन वार्न के एक इंटरव्यू में देखने को मिला, जिसमें उन्होंने अपने टॉप 5 महान बल्लेबाजों में सचिन तेंदुलकर को स्थान नही दिया है।

इन पांच खिलाड़ियों को मानते हैं सबसे महान

सचिन तेंदुलकर

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी शेन वार्न ने फॉक्स इंटरव्यू में उन पांच खिलाड़ियों के नाम का की जिक्र किया जिन्हे वो महान की श्रेणी में रखते हैं। जिसमें सचिन तेंदुलकर को स्थान नहीं दिया गया है। सचिन तेंदुलकर के नाम 100 शतक और पहला डबल सेंचुरी बनाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने अपने करियर के दौरान वनडे में 15,921 और टेस्ट में 18,426 रन बनाए हैं। उन खिलाड़ी में भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली का नाम शामिल है।

रोहित शर्मा को नहीं दिया स्थान

ROHIT SHARMA

शेन वार्न ने अपने इंटरव्यू में मौजूदा दौर के उन पांच खिलाड़ियों का नाम लिया है। जिनसे वो प्रभावित है। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के महान खिलाड़ी शेन वार्न ने इस लिस्ट में रोहित शर्मा को भी स्थान नहीं दिया है। जबकि रोहित शर्मा भारतीय टीम के सबसे सफल बल्लेबाजों की लिस्ट में रखे जाते हैं। हालही में उन्हें भारतीय टीम के तीनों फॉर्मेट का कप्तान भी बनाया गया है।

इस खिलाड़ी को बताया सबसे बेस्ट

शेन वॉर्न predict

शेन वार्न ने फॉक्स इंटरव्यू में ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट खिलाड़ी स्टीव स्मिथ जिन्होंने सबसे तेजी के साथ 7000 रन टेस्ट क्रिकेट में बनाए हैं। उन्हे टॉप पर स्थान दिया है। उनसे बाद इंग्लैंड टीम के जो रूट को नंबर 2 पर स्थान दिया है। फिर कीवी खिलाड़ी केन विलियमसन को जगह दी है। वहीं इसमें बाद भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली को स्थान दिया गया है। अंत में युवा खिलाड़ी मार्नश लाबुशेन को जगह दी है।

ALSO READ:IND vs SL: Rohit Sharma ने सीरीज जीतने के बाद अगले मैच में दिया बदलाव के संकेत, इन खिलाड़ियों का कटेगा टीम इंडिया से पत्ता

ये है शेन वार्न के टॉप 5 बल्लेबाज 

1-स्टीव स्मिथ

2-जो रूट

3- केन विलियमसन

4- विराट कोहली

5- मार्नश लाबुशेन

ALSO READ:IND vs SL: “फ्लॉवर समझा है क्या फायर है मै…” रविन्द्र जडेजा विस्फोटक पारी के बाद सोशल मीडिया पर छाए, श्रेयस अय्यर के दीवाने हुए फैंस