23 जनवरी को सुनील शेट्टी की लाडली आथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल हमेशा के लिए दूसरे के हो गए हैं। इन दोनों ने 23 जनवरी को एक दूसरे से सुनील शेट्टी के खंडाला वाले बंगले में शादी की। इनकी शादी पूरी तरीके से प्राइवेट हुई। इनकी शादी में बॉलीवुड और स्पोर्ट्स इंडस्ट्री के कई सितारों ने शिरकत की।
केएल राहुल की शादी की फोटो आई सामने
https://www.instagram.com/p/CnwtWxgKsK9/?utm_source=ig_web_copy_link
23 जनवरी को केएल राहुल आथिया शेट्टी ने शादी की और उनकी शादी की पहली तस्वीर सामने आई है, जिसमें दोनों ही बहुत खूबसूरत लग रहे हैं। इन्होंने पेस्टल पिंक आउटफिट पहना है।
वहीं पैपराजी से बात करते हुए सुनील शेट्टी ने कहा कि केएल राहुल के ससुर ने बल्कि वह पिता बनना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि आइपीएल के बाद रिसेप्शन पार्टी रखी जाएगी।
सुनील शेट्टी की फोटो आई सामने
बता दें कि बेटी की शादी में सुनील शेट्टी ने भी पेस्टल पिंक कलर की धोती कुर्ता पहने नजर आए। वहीं आथिया के भाई अहान शेट्टी भी नजर आए और दोनों ने पैपराजी को मिठाई बांटी और शुक्रिया किया।
आथिया शेट्टी की शादी में मशहूर एक्टर अनुपम खेर भी पहुंचे थे। केएल राहुल के दोस्त निशांत शर्मा भी शामिल हुए थे। वहीं इस शादी में नो फोन पॉलीसी को फॉलो किया गया।
416 दिन में बनकर तैयार हुआ आथिया का लहंगा
डिजाइनर अनामिका खन्ना ने आथिया शेट्टी और केएल राहुल के वेडिंग आउटफिट को तैयार किया। इस लहंगे को तैयार करने में 10 हजार घंटे यानी 416 दिन का समय लगा।
डिजाइनर अनामिका खन्ना ने अपनी पूरी टीम के साथ मिलकर आथिया के लिए खास अंदाज में इसे तैयार किया। इसका खुलासा खुद अनामिका खन्ना ने किया।
केएल राहुल दिखे बेहद हैंडसम
बता दें कि के एल राहुल अपने शादी के दिन बहुत हैंडसम लुक में नजर आए। उन्होंने अपनी दुल्हनिया का साथ देते हुए पेस्टल और लाइट रंग की शेरवानी पहनी। वाइट और क्रीम कलर की शेरवानी में क्रिकेटर किसी राजा से कम नहीं लगे। वहीं उनकी दुल्हन अथिया भी बला की खूबसूरत लग रहीं थी।
ये भी पढ़ें-ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले जयदेव उनादकट और पुजारा हुए टीम से बाहर! रवींद्र जडेजा को मिली टीम की कप्तानी