Placeholder canvas

इस वजह से किसी को भी बेटी का चेहरा नहीं दिखाते हैं विराट कोहली, अनुष्का शर्मा ने बताया कारण

Virat Kohli & Anushka Sharma Daughter

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली (ANUSHKA SHARMA & VIRAT KOHLI) ने शुरू से ही अपनी बेटी ‘वामिका’ को स्पॉटलाइट और सोशल मीडिया से दूर रखने की कोशिश की है. कुछ समय पहले जब भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना हुई थी, तो विराट कोहली (VIRAT KOHLI) ने मीडिया से अपील की थी कि वो उनकी बेटी की तस्वीर ना खिंचे. हाल ही में दोनों ने सभी पत्रकारो, प्रशंसकों और मीडिया को उनकी बेटी वामिका की तस्वीर का उपयोग नहीं करने के लिए धन्यवाद कहा है.

अनुष्का शर्मा (ANUSHKA SHARMA) और विराट कोहली (VIRAT KOHLI) ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

Virat Kohli & Anushka Sharma

रविवार शाम को अनुष्का शर्मा और विराट कोहली (VIRAT KOHLI) ने अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम अकाउंट से लिखा कि,

“हम भारतीय पत्रकार और अधिकांश मीडिया के शुक्रगुजार हैं कि उन्होंने वामिका की तस्वीरें/वीडियो प्रकाशित नहीं की. हम अपनी बच्ची की स्वतंत्रता चाहते हैं और उसे मीडिया और सोशल मीडिया से स्वतंत्र रूप से अपना जीवन जीने का मौका देने के लिए अपनी पूरी कोशिश करना चाहते है.”

ALSO READ:IPL 2022: अहमदाबाद टीम को मिला कप्तान, श्रेयस नहीं अब इन 2 खिलाड़ियों में जंग!

जनवरी में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली (VIRAT KOHLI) के घर आई थी नन्ही परी

Virat Kohli & Anushka Sharma

विराट (VIRAT KOHLI) और अनुष्का इस साल जनवरी में  माता – पिता बने थे. दोनों ने अपनी बेटी के जन्म के बाद एक बयान जारी करते हुए ऐलान किया था और सभी पत्रकारों से उनकी गोपनीयता का सम्मान करने की अपील की थी. इसके बाद से सोशल मीडिया पर कभी भी वामिका की कोई कोई तस्वीर देखने को नहीं मिली.

ALSO READ: ‘जैसा करोगे वैसा ही फल मिलेगा’, एलिस्टर कुक ने जो रूट पर कसा तंज, जानिए पूरा मामला

वामिका के जन्म के समय भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली (VIRAT KOHLI) काफी खुश थे और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहीर करते हुए कहा था कि,

“यह जीवन बदलने वाला रहा है. यह एक ऐसा जुड़ाव रहा है जो हम दोनों ने पहले अनुभव की किसी भी चीज़ से अलग है. सिर्फ अपने बच्चे को मुस्कुराते हुए देखने के लिए, इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है. मैं यह व्यक्त नहीं कर सकता कि यह भीतर से कैसा लगता है.”

धोनी से पहले का है साक्षी सिंह धोनी और अनुष्का शर्मा के बीच रिश्ता, बचपन की फोटो हो रही तेजी से वायरल

साक्षी अनुष्का

भारतीय टीम के वर्तमान टेस्ट कप्तान और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का ही नही बल्कि उनकी बीवियों का भी आपसी संबंध है। आपको ये जानकर हैरानी होगी लेकिन साक्षी सिंह धोनी और अनुष्का शर्मा कोहली एक दूसरे को बचपन से जानते हैं। दोनो एक साथ स्कूल के दौरान साथ पढ़ चुके हैं। जानिए कैसे इन दो कप्तानों की बीवियों के बीच थी पहले से दोस्ती….

अनुष्का शर्मा और साक्षी दोनो एक स्कूल में पढ़े

साक्षी अनुष्का

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के पिता इंडियन आर्मी में ऑफिसर थे। जिसके चलते उनकी पोस्टिंग असम में हुई थी। जिसके बाद बेटी अनुष्का शर्मा ने वहां के एक स्कूल सैंट मैरी में दाखिला लिया था। जहां पर साक्षी सिंह धोनी पहले ही पड़ती थी। इस तरह बिना जान पहचान के दोनो एक ही स्कूल में पढ़ती थी।

अनुष्का शर्मा ने इंटरव्यू में बताया

अनुष्का शर्मा

2013 में एक इंटरव्यू के दौरान अनुष्का शर्मा ने कहा कि हम बात कर रहे थे। तब अचानक से मैंने कहा मैं असम में रह चुकी हूं और वहा स्कूल जाती थी। जिस पर साक्षी ने कहा की मैं भी तो उसी स्कूल में थी। अनुष्का शर्मा ने कहा ” साक्षी और मैं असम के एक छोटे से शहर में साथ रहते थे। जब उन्होंने मुझे बताया की मैं वहा रहती हू तो मैंने कहा मैं भी वही रहती थी। उसने कहा की मैं इस स्कूल में पढ़ती थी, तब मैंने कहा मैं भी उसी स्कूल में जाती थी”।

वायरल हुई साक्षी – अनुष्का की तस्वीरे

साक्षी सिंह

ALSO READ: साक्षी से पहले इन अभिनेत्रियों को डेट कर चुके है महेंद्र सिंह धोनी! कई बार हुए कैमरे में कैद

साक्षी सिंह धोनी

सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा और साक्षी सिंह के साथ की कई तस्वीर वायरल हैं। जिसमे से एक में वो दोनो काफी छोटी उम्र में किसी प्ले में भाग लेने के दौरान अपनी फोटो क्लिक करती नजर आ रहीं है। जिसमे साक्षी सिंह धोनी को देखकर लग रहा है कि वो राजा के लिबास में है और अनुष्का शर्मा ने लहंगा पहन रखा है।

ALSO READ: पहली बार सामने आया विराट कोहली की बेटी वामिका का चेहरा, क्यूटनेस में अनुष्का शर्मा को भी दे रही है मात

Virat Kohli और Anushka Sharma के बॉडीगार्ड की सैलरी जानकर उड़ जाएंगे होश, 1 महीने के लिए लेता है इतने पैसे

virat-kohli-anushka-sharma-bodyguard

Virat Kohli और Anushka Sharma के बॉडीगार्ड की सैलरी: बॉलीवुड सितारे भी अपनी लाइफ में प्राइवेसी चाहते हैं। जब उनकी सुरक्षा की बात आती है तो वे इस पर काफी पैसा खर्च करते हैं। बॉलीवुड के बड़े सितारों के पास अपनी पर्सनल सिक्योरिटी होती है, ताकि जब वे पब्लिक प्लेस में जाएं तो अनजाने खतरे से उनका बचाव हो सके। बॉलीवुड स्टार Anushka Sharma और स्टार क्रिकेटर Virat Kohli का भी एक पर्सनल बॉडीगार्ड है। अनुष्का के बॉडीगार्ड का नाम सोनू है और वह सालों से उनके साथ है। अनुष्का शर्मा, प्रकाश सिंह उर्फ ​​सोनू को उनकी सर्विसेज के लिए काफी सैलरी देती हैं।

सोनू की सैलरी उड़ा देगी होश

VIRAT KOHLI AND ANUSHAKA SHARMA

Anushka Sharma हर साल सोनू को 1.2 करोड़ रुपए यानी 10 लाख रुपए महीना सैलरी देती हैं। बता दें कि सोनू कई सालों से अनुष्‍का शर्मा के साथ है। 2017 में Anushka Sharma और Virat Kohli की शादी हुई जिसके बाद सोनू फिर Virat Kohli को भी सुरक्षा देने लगे जबकि भारतीय टेस्‍ट कप्‍तान की अपनी सुरक्षा के लिए अलग लोग हैं।

ALSO READ:इन 5 क्रिकेटर्स की खूबसूरत पत्नियां कमाती हैं खूब पैसा, पति पर नहीं हैं निर्भर

सोनू, अनुष्का और विराट के लिए एक बॉडीगार्ड से ज्यादा कुछ हैं, क्योंकि स्टार जोड़ी उन्हें परिवार का सदस्य मानती है। अनुष्का हर साल सोनू का जन्मदिन मनाती हैं। यह बात साफ है कि सोनू विराट और अनुष्‍का के लिए घर के एक सदस्‍य की तरह हैं। जब Anushka Sharma गर्भवती थीं तब भी देखने को मिला था कि सोनू ने पीपीई किट पहनकर हर दम उनका साथ दिया।

Virat Kohli कर रहे दक्षिण अफ्रीका दौरे की तैयारी

VIRAT KOHLI/ विराट कोहली

साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय क्रिकेट टीम दौरे पे जाने वाली है, जिसकी तैयारी में आजकल Virat Kohli लगे हैं। टीम इंडिया साउथ अफ्रीका दौरे पर 26 दिसंबर से 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज करेगी, जो 15 जनवरी को खत्म होगी। इसके बाद 19 जनवरी से तीन वनडे मैचों की सीरीज का आगाज होगा। 

ALSO READ:विराट कोहली को फिर रोहित शर्मा से खानी पड़ी मात रैंकिंग में विराट से हुए आगे, ICC ने जारी किया रैंकिंग, देखें पूरा लिस्ट

REPORTS: इस जानलेवा बिमारी से जूझ रही हैं अनुष्का, इसी वजह से विराट कोहली ने छोड़ी कप्तानी और लिया है ब्रेक!

शादी से पहले इन मर्दों के साथ थे अनुष्का शर्मा के संबंध, एक तो विराट कोहली का है खास दोस्त

प्लेयर्स अपडेट : भारत के टी20 फॉर्मेट की हाल में छोड़ी विराट कोहली की कप्तानी के बड़ा अब सभी फॉर्मेट से कप्तानी छोड़ने की संभावना की बात की वायरल हो रही है। लेकिन इसके पीछे क्रिकेट से जुड़ी कोई बात नही है। बल्कि विराट अपनी निजी जिंदगी के चलते ये फैसला ले रहे हैं। ये बात कही जा रही है। बता दे, अनुष्का शर्मा जोकि एक नामचीन अभिनेत्री होने के साथ विराट की पत्नी है। उनके बीमार होने की खराब बहुत तेजी से वायरल हो रही है। क्या है पूरा मामला आइए जानते हैं…

क्या अनुष्का है बीमार और विराट इस कारण छोड़ेंगे कप्तानी

अनुष्का शर्मा की बीमारी की खबर उनके एक अस्पताल के बाहर की एक तस्वीर के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। जिससे ये कहा जा रहा है कि विराट कोहली अनुष्का शर्मा की बीमारी के चलते क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से कप्तानी छोड़ सकते है। हालांकि इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है।

anushka sharma 1529153196

दरअसल, अनुष्का शर्मा को बैल्जिंग डिस्क नामक बीमारी से ग्रस्त बताया जा रहा है। इस बीमारी में काफी दर्द से होकर गुजरना पड़ता है। इसमें कोई पीड़ित लंबे समय तक एक स्थान बैठ नही सकता है क्योंकि कमर में बहुत दर्द होता हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि विराट अनुष्का शर्मा जोकि इस गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं,उनका साथ देने के लिए वो भारतीय टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी किसी और खिलाड़ी को दे सकते हैं।

ALSO READ: कोच राहुल द्रविड़ ने बताया रोहित और विराट में कौन होना चाहिए टीम इंडिया का कप्तान

विराट टी20 में पहले ही छोड़ चुके हैं कप्तानी

विराट कोहली

विराट कोहली अपनी आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तानी सीजन से पहले ही छोड़ चुके हैं। उसके बाद टी20 विश्वकप से पहले ही उन्होंने टूर्नामेंट के बाद कप्तानी छोड़ने के फैसला बता दिया था। अब रोहित शर्मा टी20 के कप्तान है। न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने टेस्ट मैच की कप्तानी भी टेस्ट टीम के उप कप्तान आजिंक्य रहाणे को दी गई है। जिसके बाद ये कयास तेज हो गए है कि विराट सभी फॉर्मेट से कप्तानी छोड़ सकते है। हालांकि दूसरे टेस्ट के लिए स्क्वाड में विराट को कप्तान के रूप में रखा गया है।

इससे पहले अनुष्का को क्रिकेट से जोड़ने पर विराट दे चुके हैं जवाब

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी बॉलीवुड और क्रिकेट के स्टार्स के बीच सबसे हॉट जोड़ी कही जाती है। लेकिन दोनो की शादी से पहले जब विराट के मैच में अनुष्का की मौजूदगी के बाद विराट के खराब प्रदर्शन का जिम्मेदार अनुष्का को बताकर, सोशल मीडिया पर ट्रॉल किया गया था। जिसके बाद विराट ने अपने एक पोस्ट के जरिए आलोचकों को आड़े हाथ लिया था।

ALSO READ: REPORTS: टी20 के बाद विराट कोहली छोड़ेंगे वनडे की कप्तानी, इस खिलाड़ी को बनाया जायेगा टीम इंडिया का नया कप्तान