Placeholder canvas

इन 5 क्रिकेटर्स की खूबसूरत पत्नियां कमाती हैं खूब पैसा, पति पर नहीं हैं निर्भर

ज़माना बदलता है और उसके साथ लोग भी। वो दिन चले गए जब क्रिकेटरों की पत्नियां अपने पति के कारण ही एक लक्ज़री लाइफ जी सकती थी। 21वीं सदी की बात करें तो महिलाएं अपना करियर बनाने के लिए काफी आगे हैं। अगर क्रिकेटर्स की बात करें तो इनका प्रदर्शन हमें आए दिन देखने को मिलता है, लेकिन बात इनकी खूबसूरत पत्नियों की करें तो ये सिर्फ बेहद खूबसूरत ही भी बल्कि बेहद लक्ज़री लाइफ भी जीती हैं, वो भी अपने दम पर। आइये हम बताते हैं वो कौन से क्रिकेटर्स हैं, जिनकी पत्नियों का नाम लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। 

युवराज सिंह और हेजल कीच

YUVI30112019 2 647x363 1

हेज़ल कीच एक ब्रिटिश-मॉरीशस मॉडल हैं जिन्होंने कुछ भारतीय फिल्मों और टीवी कार्यक्रमों में अभिनय किया है। वह 2005 से मुंबई में अपने समय से काफी विज्ञापन का हिस्सा रही हैं। उन्होंने 30 नवंबर 2016 को फेमस भारतीय क्रिकेटर और दिग्गज युवराज सिंह से शादी की।

युवराज सिंह की फैशन क्लोदिंग लाइन वाईडब्ल्यूसी को उनकी पत्नी हेजल कीच संभालती हैं। ये क्लोदिंग लाइन डिजाइनर शांतनु, निखिल और अपैरल मेकर सुदिती इंडस्ट्रीज के साथ मिलकर लॉन्च की थी। ये फाउंडेशन कैंसर के मरीजों के लिए काम करती है। 

मिचेल जॉनसन और जेसिका जॉनसन

231255

मिचेल जॉनसन की पत्नी जेसिका जॉनसन, बेट्रिच एक्सेसरी स्टोर की ऑनर हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व, तेज़ तरार फास्ट बॉलर मिचेल जॉनसन की पत्नी जेसिका जॉनसन अपने पति को चीयर करते हुए कई बार स्टेडियम में नजर आईं हैं।

जेसिका एक स्पोर्टपर्सन और कारोबारी भी हैं। जेसिका साल 2006 में कराटे वर्ल्ड चैंपियनशीप में ब्रॉन्ज जीत चुकी हैं और वह ‘जेसिका बेट्रिच’ नाम से एक्सेसरी बिजनेस चला रही हैं। दोनो की एक बेटी भी है जिसका नाम रूबीका है।

शेन वॉटसन और ली फरलॉन्ग वॉटसन

IndiaTv8b0e58 Watson final

ली फर्लांग (अब ली वाटसन) एक ऑस्ट्रेलियाई टेलीविजन पर्सनेलिटी, खेल प्रेजेंटर, मॉडल, एंटरप्रेन्योर और एक लेखक हैं। ली, एस एफ सेलेब्रिटी मैनेजमेंट कंपनी ‘की ऑनर हैं। ली वाटसन दो बच्चों की मां हैं और अब वह ‘एस एफ सेलेब्रिटी मैनेजमेंट कंपनी‘ चला रही हैं। कंपनी के तहत वह ऑस्ट्रेलियन सेलेब्रिटी के करियर और प्रोफाइल को मैनेज भी करती हैं।  

ALSO READ:IND vs SA: “ये Rohit Sharma और Virat Kohli के बीच क्या नाटक चल रहा है…” भड़के भारतीय फैंस ने लगाई दोनों को फटकार

दिनेश कार्तिक और दीपिका पल्लीकल

5jzacegbgeradhmf 1635429449

दीपिका पल्लीकल कार्तिक एक भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी हैं। वह प्रोफेशनल स्क्वैश एसोसिएशन द्वारा टॉप 10 विश्व रैंकिंग में पहली भारतीय खिलाड़ी हैं। दीपिका स्क्वैश को भारतीय जनता के बीच लोकप्रिय बनाने में प्रमुख भूमिका निभाने के लिए जानी जाती हैं। वह 2012 की अर्जुन पुरस्कार विजेता और 2014 में पद्मश्री विजेता हैं। उन्होंने अगस्त 2015 में भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक के साथ शादी करी थी। 

एमएस धोनी और साक्षी धोनी

ms dhoni sakshi image

साक्षी धोनी भारत के पूर्व क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी हैं। वह अक्सर मैचों में अपने पति और टीम के लिए चीयर करती नजर आती हैं। वह देहरादून की रहने वाली हैं और उन्होंने 4 जुलाई 2010 को धोनी से शादी की थी। साक्षी धोनी महाराष्ट्र के औरंगाबाद में होटल मैनेजमेंट की स्टूडेंट थीं। टीम इंडिया के वहां ठहरने के दौरान वह ताज बंगाल, कोलकाता में इंटर्नशिप कर रही थीं। इंटर्नशिप के आखिरी दिन, एमएस धोनी से उनका परिचय उनके मैनेजर ने कराया था। 

ALSO READ: IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए 17 सदस्यीय भारतीय टीम, ये खिलाड़ी होगा कप्तान!