Placeholder canvas

IND vs SA: “ये Rohit Sharma और Virat Kohli के बीच क्या नाटक चल रहा है…” भड़के भारतीय फैंस ने लगाई दोनों को फटकार

Virat Kohli की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम आगामी 16 दिसंबर को दक्षिण अफ्रीका (IND vs SA) के दौरे के लिए रवाना होने वाली है। दोनों टीमों के बीच 26 दिसंबर से टेस्ट सीरीज शुरू हो जाएगी और टेस्ट सीरीज के बाद 19 जनवरी से वनडे सीरीज खेली जाएगी। बीसीसीआई ने पिछले दिनों टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया था। फिलहाल वनडे टीम का ऐलान नहीं हुआ है और जल्द ही बोर्ड इस सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर सकता है। 

इसी के साथ साथ भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वनडे का कप्तान भी बदला है। रोहित शर्मा को अब टी20 के साथ साथ वनडे टीम की कप्तानी सौंपी गई है। टी20 विश्व कप के बाद Virat Kohli ने टी20 फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ दी थी। 

रोहित हुए टेस्ट सीरीज से बाहर

रोहित शर्मा/ Rohit Sharma

सोमवार को खबर सामने आई की रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से टेस्ट सीरीस से बाहर हो गए। वहीं, मंगलवार को Virat Kohli के दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज से हटने की खबर आई है। ऐसा कहा जा रहा है कि Virat Kohli अपनी बेटी वामिका का पहला बर्थडे मनाने के लिए वनडे सीरीज से से अपना नाम वापस ले रहे हैं। 

ALSO  READ:IPL 2022 Mega Auction: 6 6 6… 4 4 4 4 4… की मदद से इस भारतीय खिलाड़ी ने ठोके 106 रन, रिटेन न करके RCB को हो रहा होगा पछतावा

सोशल मीडिया पर क्रिकेट फैंस ने मचाया बवाल

Web capture 14 12 2021 192935 www.timesnowhindi.com

भारत के क्रिकेट फैंस Virat Kohli के वनडे सीरीज में नहीं खेलने की खबर पर भड़के उठे हैं और सोशल मीजिया पर जमकर नाराजगी का इजहार कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 

‘Virat Kohli और रोहित हमारी भारतीय टीम के दो स्तंभ हैं। जो नाटक चल रहा है, उसे देखकर बहुत दुख होता है। उम्मीद करते है कि दोनों एक-दूसरे की कप्तानी में खेलें और देश के लिए सर्वश्रेष्ठ योगदान दें। यह इंतजार जारी है।’ 

दूसरे यूजर ने कमेंट किया, 

‘यह खबर हमें पता है और Virat Kohli क्यों नहीं खेल रहे यह भी पता है।’ 

तीसरे यूजर ने लिख, 

‘अगर रोहित वापस आएं और Virat Kohli वनडे-टी20 स्क्वाड में हों तो हम तभी कंफर्म कर सकते हैं कि ‘हिटमैन’ चोटिल हैं। दोनों बहाने बनकर साथ नहीं आ रहे।’

ALSO  READ: IPL 2022: अगर ये पाकिस्तानी खिलाड़ी IPL खेल रहे होते तो देते भारतीय दिग्गजों को टक्कर, 10 करोड़ से उपर लगती बोली

चौथे फैंस ने कमेंट किया, 

‘लड़ाई है तो ठीक है! ये क्या है कि एक महीने बेटी का जन्मदिन मनाना है। एक अरब से ज्यादा की आबादी में भगवान ने आपको प्रतिभा के साथ मौका दिया है। लेकिन इस बात का क्या तुक है कि मैं अपने बच्चे के जन्मदिन के लिए एक महीने की छुट्टी ले रहा हूं? धोनी को देखें। उन्होंने कभी ऐसा नहीं किया। वह अपनी बेटी के जन्म के समय घर पर भी नहीं थे। यह होता है कमिटमेंट।’ 

एक अन्य फैन ने कहा, 

‘रोहित चोटिल होने की वजह से टेस्ट सीरीज नहीं खेल रहे। विराट बेटी के बर्थडे के चलते वनडे सीरीज नहीं खेलेगे। वाकई प्रॉब्लम है या सिर्फ ईगो का मसला है। अगर ईगो है तो भारतीय क्रिकेट टीम के लिए चिंता की बात है।’