MS DHONI IPL 2024
महेंद्र सिंह धोनी, चेन्नई सुपर किंग्स

IPL 2024 का इंतजार खत्म हुआ. कल से क्रिकेट का का महाकुम्भ शुरू हो जायेगा. इसी बीच अब तक स्बबसे बड़ी खबर और फैंस का दिल तोड़ देने वाली जानकारी सामने आई है. जी हाँ, आईपीएल के सबसे सफल कप्तानो में से एक महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ दी है.

बता दें, कल चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजेर्स बंगलुरु (CSK vs RCB) के बीच सीजन का पहला मुकाबला खेला जायेगा. जिसके पहले धोनी ने कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है. आइये जानते है कौन है धोनी का ख़ास जो बना नया कप्तान .

IPL 2024: DHONI ने छोड़ी कप्तानी, यह दिग्गज बना कप्तान

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए MS DHONI ने इससे पहले भी 2022 में कप्तानी छोड़ चुके थे तब रविन्द्र जडेजा को कप्तानी सौपी गयी थी. हालाँकि उन्होंने खराब प्रदर्शन की वजह से दुबारा धोनी को कप्तान बनाया गया. अब IPL 2024 से पहले एक बार फिर धोनी ने कप्तानी को अलविदा कहा दिया.

उनकी जगह अब चेन्नई सुपर किंग्स की ओपनर खिलाड़ी ऋतुराज गायकवाड़ को नया कप्तान बनाया गया है. बता दें, IPL 2023 में धोनी ने अपनी कप्तानी में फाइनल में गुजरात को हराकर पांचवी बार चैंपियन बनाया था.

जडेजा नहीं ऋतुराज गायकवाड़ बने IPL 2024 में नए कप्तान

MS DHONI के बाद ऐसा लग रहा था टीम एक बार फिर जडेजा कोा कप्तान बनाएगी लेकिन ऋतुराज को इस बार नया कप्तान बनाया गया है. कप्तानी में देखे तो गायकवाड़ पिछले साल ही एशियन गेम्स में बातौर भारत का कप्तान बनाया गया. जिसमे टीम भारतीय टीम ने gold मैडल हासिल किया था. वही उन्होंने भारतीय टीम की टी20 टीम के उपकप्तान रह चुके है.

वही DHONI की कप्तानी बात करे तो जीतने में सबसे सफल कप्तान हैं उन्होंने अब तक सबसे ज्यादा मैच जीत हैं. 2010,2011,2018, 2023 में उन्होंने पाने टीम को चैंपियन बनाया. रोहित के साथ ही आईपीएल के सबसे सफल कप्तान है.

ALSO READ:IPL 2024 शुरू होने से पहले SRH को लगा बड़ा झटका, सबसे बड़ा मैच विनर हुआ शुरुआती 3 मैचों से बाहर, जानिए वजह

Published on March 21, 2024 4:51 pm