विराट कोहली

पूर्व भारतीय खिलाड़ी विनोद कांबली ने हाल ही में ‘कू’ एप पर विराट कोहली को लेकर अपने विचार साझा किए। इसमें उन्होंने विराट कोहली की गिरती फॉर्म को लेकर विराट कोहली और पूर्व कोच पर सवाल उठाए है। एप पर उन्होंने अपनी राय सामने रखी जिसमे उन्होंने विराट कोहली की गिरती फॉर्म के लिए इशारों में पूर्व भारतीय कोच के टीम के प्रति कर्तव्य पर सवाल उठाए हैं।

खिलाड़ियों के गिरते फॉर्म पर उन्हे ज्यादा दोष देना सही नही

विनोद कांबली

पूर्व भारतीय खिलाड़ी विनोद कांबली ने ‘कू’ एप पर वर्तमान भारतीय टीम और टेस्ट कप्तान विराट कोहली पर उठ रहे सवालों में कुछ ऐसा कह दिया जो देखते देखते वायरल हो गया। उन्होंने पूर्व भारतीय कोच का जिक्र करते हुए कहा कि वर्तमान में खिलाड़ी जिस फॉर्म से जूझ रहे हैं। उनमें उनका ज्यादा दोष नही हैं। उन्होंने बिना नाम लिए इशारों इशारों में पूर्व भारतीय कोच नाम लिया, जिसके बाद लगभग साफ हो गया कि वो किसकी बार बार रहे है।

विनोद कांबली ने कहा कि, ” जिस तरह से भारतीय टीम के सीनियर खिलाड़ी अपनी खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। उनमें सिर्फ उनकी गलती देना सही नही है। वर्तमान समय में कोच के पास पैसों को लेकर कोई कमी नही रहती है। वो इतना पैसा कमा लेते हैं कि पूछो मत। जिसके बाद वो भूल जाते हैं कि उनका पहला कर्तव्य क्या है? पुराने कोच के साथ जो हुआ वो आप सबने देखा। मैं नाम नही लूंगा लेकिन मैं वन ऑन वन कोचिंग के खिलाफ हूं।”

dolon

ALSO READ: विवादों के बाद भी सुपरहिट रहे विराट, जो काम गांगुली-धोनी ने पूरे करियर में नहीं किया उसे कप्तान कोहली ने कर दिखाया, बनाया ये रिकॉर्ड

नाम नहीं लिया इशारों में किया संकेत

विनोद कांबली

विनोद कांबली में अपने बयान में कहा कि वो नाम नही लेना चाहेंगे, लेकिन जिस तरह से उन्होंने अपनी बात कही उसके बाद साफ है कि उन्होंने पूर्व भारतीय कोच के बारे में बात कर रहें हैं। विराट कोहली ने पिछले दो सालों में कोई भी शतक नही लगाया हैं। जिसको लेकर उनके प्रदर्शन पर भी सवाल उठे है। साथ ही साथ विराट कोहली की वनडे की लेकर कप्तानी के फैसले के बाद बीसीसीआई से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में रेस्ट का आग्रह करना भी उनके और बीसीसीआई के बीच सब कुछ ठीक ना होने का इशारा कर रहा है।

ALSO READ: IND vs SA: विराट कोहली के कप्तानी जाते ही 4 साल बाद इस खिलाड़ी की वनडे में हुई वापसी, अब मचाएगा धमाल