Placeholder canvas

विवादों के बाद भी सुपरहिट रहे विराट, जो काम गांगुली-धोनी ने पूरे करियर में नहीं किया उसे कप्तान कोहली ने कर दिखाया, बनाया ये रिकॉर्ड

भारतीय क्रिकेट टीम तीन मैच की टेस्ट श्रृंखला विराट की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका की जमीन पर खेल रही है। जिसका पहला मैच 113 रन से जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे हो गए हैं। भारत कभी भी दक्षिण अफ्रीका में कोई भी टेस्ट सीरीज नही जीता हैं। इस रिकॉर्ड को ध्वस्त करने के लिए कप्तान विराट कोहली और उनकी सेना ने काम शुरू कर दिया है। सेंचुरियन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में ही कप्तान कोहली में कई रिकॉर्ड कायम और कई ध्वस्त किए हैं। जानिए क्या है ऐसा जो पूर्व भारतीय कप्तान हासिल नहीं कर पाए, लेकिन कप्तान विराट कोहली ने वो उपलब्धि अपने नाम कर ली है।

दो जीत का रिकॉर्ड किया कायम

Virat-Kohli

कप्तान विराट कोहली और उनकी सेना के पहले टेस्ट मैच में जीत के साथ ही विराट कोहली दक्षिण अफ्रीका की जमीन पर उनके खिलाफ दो जीत दर्ज करने वाले पहले कप्तान बन गए हैं। उन्होंने दो टेस्ट जीत कर भारतीय कप्तानों में अपना नाम ऊपर कर किया है। इससे पहले पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और सौरव गांगुली के पास एक एक जीत का रिकॉर्ड है।

ALSO READ: IND vs SA: विराट कोहली के कप्तानी जाते ही 4 साल बाद इस खिलाड़ी की वनडे में हुई वापसी, अब मचाएगा धमाल

एशिया के सबसे सफल कप्तान बने विराट कोहली

विराट

विराट कोहली ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। जिसमें एक और शानदार रिकॉर्ड उनके नाम हो गया है। 2021 के अंत के साथ ही विराट कोहली एशिया के सबसे सफल कप्तान बन गए है। विराट कोहली ने विदेशी जमीन पर भी शानदार प्रदर्शन करके दिखाया है। विराट सेना ने विदेशी जमीन पर जाकर जीत हासिल की हैं। ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड जाकर 7 मैच जीते हैं। जिसके बाद वो एशिया के सबसे सफल कप्तान बन गए है। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम दूसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने 4 जीत दर्ज की है। जावेद मियांदाद भी चार जीत के साथ हैं।

भारतीय गेंदबाजों ने पहली बार फतह किया सेंचुरियन

विराट कोहली

भारत में दक्षिण अफ्रीका को 113 रन ने हराकर 1-0 से अपने नाम कर किया है। लेकिन ये जीत भारतीय गेंदबाजी की भी है। सेंचुरियन के मैदान पर भारत की ये पहली जीत थी। जसप्रीत बुमराह के 3, मोहम्मद शमी के 3, मोहम्मद सिराज के 2 और रविचंद्रन अश्विन के 2 विकेट के साथ ही भारत ने पहला मैच अपने नाम कर लिया।

ALSO READ: साल 2022 में क्रिकेट ही क्रिकेट, बहुत बिजी रहेगा भारत का शेड्यूल, भारत-पाक की टीमें होंगी आमने-सामने, देखें पूरा शेड्यूल