virat kohli aakash chopra ipl auction

IPL auction 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 ( IPL 2024) में सभी फ्रैंचाइजी की टीम फाइनल हो चुकी हैं। 19 दिसंबर को दुबई में हुए ऑक्शन ( IPL 2024 Auction) में फ्रैंचाइजी ने बढ़-चढ़कर बोलियां लगाईं। कई बिडिंग तो उम्मीद से कहीं बड़ी लगी, जिसपर कई दिग्गजों ने हैरानी जताई। इसमें आकाश चोपड़ा ( Aakash Chopra )का नाम शामिल है।

उन्होंने तो ये तक कहा कि अगर इतनी बड़ी बोलियां लग सकती हैं, तो विराट कोहली (Virat Kohli) को 41 और जसप्रीत बुमराह ( Jaspreet Bumrah) को 42 करोड़ मिलते।

धोनी, विराट, रोहित और बुमराह भी ऑक्शन में हो: आकाश चोपड़ा

आईपीएल ऑक्शन 2024 के बाद आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर इसको लेकर वीडियो बनाया। इसमें उन्होंने कहा-

‘इस समय टी20 का नंबर-1 बॉलर कौन है? इस समय IPL का नंबर-1 बॉलर कौन है? उसका नाम है जसप्रीत बुमराह। बुमराह को मिलते हैं 12 करोड़ और मिचेल स्टार्क को मिलते हैं 25 करोड़। ये बहुत गलत है यार, मैं चाहता हूं कि सबको ज्यादा से ज्यादा पैसे मिलें, लेकिन ये बात भी तो सही नहीं है ना, क्योंकि यह इंडियन प्रीमियर लीग है। अब सप्लाई डिमांड की कहानी हुई तो एक को इतने पैसे और दूसरे को इतने कम।’

Also Read: IND vs SA: कप्तान केएल राहुल ने साउथ अफ्रीका में रचा इतिहास, भारत ने तीसरे वनडे में 78 रनों से अफ्रीका को हराकर 2-1 से जीता सीरीज

आगे उन्होंने आगे ‘लॉयल्टी इज रॉयल्टी कोड अपनी बातचीत में जोड़ते हुए कहा कि

‘अगर बुमराह मुंबई इंडियंस को कहे कि मुझे छोड़ दीजिए और मैं जाता हूं ऑक्शन में, या फिर यही बात कोहली कह दें RCB को। फिर इनके प्राइस तो क्या 35 करोड़ में खरीदोगे ना, ऐसा ही होना चाहिए। अगर ये ऑक्शन में मार्केट तय करती है कि मिचेल स्टार्क की कीमत 25 करोड़ हो सकती है, तो यही मार्केट ये भी तय करेगी कि विराट कोहली तो 42 करोड़ के होने चाहिए और बुमराह तो 41 करोड़ के होने चाहिए और रोहित शर्मा, महेंद्र सिंह धोनी भी होने चाहिए।’

पर्स के 125-150 करोड़ भारतीय खिलाड़ियों के लिए हो: आकाश चोपड़ा

आईपीएल ऑक्शन पर ही बात करते हुए आकाश चोपड़ा ने इंडियन प्रीमियर लीग में पर्स में मौजूद पैसों में ज्यादा खर्च इंडियन प्लेयर्स पर होने की बात की। उन्होंने कहा-

‘अगर वो नहीं हो रहा है, तो कहीं तो गलती है। अब उसको कैसे सुलझाएं तो उसका तरीका ये है कि ओवरसीज पर्स बना दें। मान लीजिए 200 करोड़ का पर्स है, तो इसमें से 125 या 150 करोड़ रुपये भारतीय खिलाड़ियों के लिए रखें। बाकी 8 विदेशी खिलाड़ी खरीदने हैं उसे आपको 70 करोड़ में खरीदने हैं।’

Also Read: IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के बीच आई बुरी खबर, चोटिल होकर टीम से बाहर हुआ भारतीय टीम का सबसे बड़ा मैच विनर खिलाड़ी

Published on December 24, 2023 6:53 pm