जब से चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग हुई है, तब से लगातार बॉलीवुड सेलिब्रिटी से लेकर तमाम दिग्गज हस्ती इस पर प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं. आपको बता दे कि अब इसके बाद से ही टीम इंडिया का वर्ल्ड कप (World Cup 2023) जितना पूरी तरह से पक्का नजर आ रहा है.
जब से चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग हुई है, उसके बाद आईपीएल की पांच बार चैंपियन रही मुंबई इंडियंस ने एक ऐसी भविष्यवाणी कर दी है कि हर तरफ यह चर्चा का विषय बन चुका है.
टीम इंडिया की जीत है पक्की
रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने चंद्रयान-3 की लैंडिंग के बाद एक बहुत बड़ी भविष्यवाणी की है. दरअसल 2019 में चंद्रयान-2 मिशन सफल नहीं हो पाया था. तब इसरो के चीफ के सिवान को पीएम मोदी ने श्रीहरी कोटा पहुंचकर गले लगाया था. उस समय 2019 का वनडे वर्ल्ड कप खेला गया था और टीम इंडिया ने खिताब जीता था.
अब चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग हुई है जिसके बाद माना जा रहा है कि एक बार फिर से टीम इंडिया वनडे वर्ल्ड कप (WorldCup 2023) का खिताब जीतने में सफल होगी.
भारत ने रचा इतिहास
आपको बता दे कि 23 अगस्त की शाम 6:04 अपने तय समय पर चंद्रयान-3 ने चांद के साउथ पोल पर सॉफ्ट लैंडिंग की है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित करोड़ अरबों भारतीयों द्वारा इसका जश्न मनाया गया.
आयरलैंड दौरे पर पहुंची टीम इंडिया ने लाइव भारत के इस ऐतिहासिक पल का जश्न मनाया. इतना ही नहीं तमाम दिग्गज सेलिब्रिटियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी खुशी जाहिर करते हुए कई पोस्ट भी किए हैं.