Placeholder canvas

Priyanka Chopra से संबंध रखना चाहती थी लेस्बियन लड़की, अभिनेत्री ने खुद किया था खुलासा, ऐसे छुड़ाया था पीछा

Priyanka chopra

बाॅलीवुड (Bollywood) में अपनी एक अलग पहचान बनाने के बाद आज प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ग्लोबल आइकन बन चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को लेकर अक्सर कोई ना कोई खबरें सामने आती रहती है। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने एक बार खुद को लेकर एक बड़ा खुलासा किया था, जिसमे उन्होंने बताया था कि एक बार उनको एक लड़की ने प्रपोज कर दिया था।

Priyanka Chopra ने किया था खुलासा

प्रियंका चोपड़ा फिल्म इंडस्ट्री की उन अभिनेत्रियों की लिस्ट में आती हैं जो अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती है। उन्होंने एक बार नहीं कई बार अपनी बेबाक राय रखी है। प्रियंका चोपड़ा ने एक बार खुद को लेकर एक बातचीत के दौरान बताया था कि उनको एक लड़की ने प्रपोज किया था।

प्रियंका चोपड़ा ने अपने उस अनुभव को बताया जब उनको एक लड़की ने प्रपोज किया। एक बातचीत के दौरान उनसे लेस्बियन लड़कियों को लेकर सवाल किया गया तो इसका जवाब उन्होंने अपने अंदाज में दिया।

Priyanka Chopra को लड़की ने किया था प्रपोज

इस सवाल के जवाब में प्रियंका ने बताया कि, उनको एक बार एक लड़की ने इस तरह प्रपोज किया था। उस वक्त प्रियंका चोपड़ा को इस लड़की से बचने के लिए एक कहानी बतानी पड़ी थी। प्रियंका चोपड़ा ने उस लड़की को बताया कि, वो रिलेशनशिप में हैं और उनका एक बाॅयफ्रेंड है।

इस बात का खुलासा उन्होंने करण जौहर के शो पर किया था। उन्होंने बताया था कि, यह घटना एक नाइट क्लब की है। प्रियंका के अनुसार जिस लड़की ने उनके सामने प्रपोजल रखा था उन्हें नहीं पता था कि एक्ट्रेस इस तरह की लड़की नहीं है और उस वक्त प्रियंका को भी समझ नहीं आ रहा था कि उसे मना किस तरह करें।

प्रियंका चोपड़ा ने उस पल को याद करते हुए बताया कि,

“मैंने उसे बताया कि मैं बिल्कुल भी ऐसी नहीं हूं। मेरे पास बॉयफ्रेंड है। हालांकि मेरे पास उस दौरान बॉयफ्रेंड नहीं था, लेकिन मैं लड़कों को ही तरजीह देती हूं।”

खैर आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा का नाम बाॅलीवुड के कई अभिनेताओं के साथ जुड़ चुका है। आज वो अमेरिकी सिंगर निक जोनस के साथ शादीशुदा लाइफ में काफी खुश हैं। उनकी एक बेटी भी है, जिसका नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस है।

ALSO READ: Rekha से लेकर Madhuri Dixit तक, 350 लड़कियों से रह चुका हैं Sanjay Dutt का संबंध, अंबानी परिवार की बहू भी लिस्ट में शामिल

Rekha से लेकर Madhuri Dixit तक, 350 लड़कियों से रह चुका हैं Sanjay Dutt का संबंध, अंबानी परिवार की बहू भी लिस्ट में शामिल

Sanjay Dutt

संजय दत्त (Sanjay Dutt)बाॅलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के उन अभिनेताओं की लिस्ट में आते हैं जो अपनी पर्सनल और प्रोफेश्नल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। संजय दत्त (Sanjay Dutt) का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है। लेकिन संजय दत्त (Sanjay Dutt) उस वक्त तब चर्चा में आए थे, जब उन्होंने खुलासा किया था कि उनका एक दो नहीं बल्कि 350 लड़कियों के साथ संबंध रह चुका है।

Sanjay Dutt की बायोपिक में खुला राज

इस बात का खुलाया संजय दत्त की बायोपिक फिल्म संजू में हुआ था। संजय दत्त की बायोपिक फिल्म संजू में लीड रोल प्ले करने वाले रणबीर कपूर ने खुद इस बात को स्वीकार कर चुके हैं उनके करीब 350 महिलाओं के साथ संबंध रहे हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि संजय दत्त ने जब फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री भी नहीं की थी तो उनकी एक रूबी नाम की गर्लफ्रेंड थी लेकिन बाॅलीवुड में डेब्यू के बाद संजय दत्ता का पहला अफेयर टीना मुनीम से हुआ था।

Sanjay Dutt के अफयेर्स

संजय दत्त का अफेयर बाॅलीवुड की कई टाॅप एक्ट्रेस के साथ रह चुका है। जिसमे माधुरी दीक्षित से लेकर रेखा तक के नाम शामिल है। खबरों के अनुसार ऐसा कहा जाता है कि संजय दत्त झूठ बोलकर लड़कियों को पटाते थे। सिर्फ इतना ही नहीं संजय दत्त की पोल खुद डायरेक्टर राजकुमार हिरानी भी खोल चुके हैं।

राजकुमार हिरानी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि,

“संजय दत्त लड़कियों को पटाने के लिए एक खास तरह की ट्रिक इस्तेमाल करते थे। संजय जिस लड़की को पसंद करते थे उसे अपनी मां की कब्र पर लेकर जाते थे, लेकिन वो कब्र नरगिस दत्त की नहीं होती थी, जिसके बाद लड़कियां इमोशनली उनके साथ अटैच हो जाती थीं, जबकि उसे पता ही नहीं होता था कि संजय ने उससे झूठ बोला है।”

अगर हम बात करें माधुरी दीक्षित और संजय दत्त के अफेयर की तो इन दोनों का अफेयर फिल्म थानेदार की शूटिंग के दौरान शुरू हुआ था। दोनों शादी करने वाले थे कि संजय दत्त का नाम मुंबई बम ब्लाॅस्ट में सामने आया जिसके बाद माधुरी ने उनसे दूरी बना ली थी।

संजय दत्त तीन शादी कर चुके हैं। उनकी पहली पत्नी का नाम ऋचा था। ऋचा के निधन के बाद संजय दत्त ने दूसरी शादी की, लेकिन शादी नहीं चली इसके बाद संजय ने मान्यता के साथ शादी की। आज दोनों के दो बच्चे हैं और अपनी शादीशुदा लाइफ में काफी खुश हैं।

ALSO READ: Urfi Javed ने अब पार की सभी हदें, बिना कपड़ो के निकली बाहर, कैमरा दिखा तो हाथ से ढका प्राइवेट पार्ट

IFS Arushi Mishra: किसी बाॅलीवुड अभिनेत्री से कम नहीं है ये महिला ऑफिसर, दो बार क्रैक कर चुकी है UPSC की परीक्षा

IFS ARUSHI MISHRA

यूपीएससी (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा पास करना हर किसी के बस की बात नहीं है। जो इसे पास कर लेते हैं, उनको आईएएस (IAS), आईपीएस (IPS) और आईएफएस (IFS) जैसे टाॅप क्लास पद हासिल करते हैं। आज हम आपको अपने इस लेख में ऐसी आईएफएस (IFS) ऑफिसर आरुषि मिश्रा (Arushi Mishra) के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनका संघर्ष और जीवन कई लोगों के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं है।

Arushi Mishra की शुरूआती जिंदगी

आरुषि मिश्रा उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की रहने वाली हैं। उनका जन्म 31 जनवरी 1991 को हुआ था। उनके पिता एक वरिष्ठ वकील हैं, जबकि उनकी मां एक टीचर हैं।

आरुषि मिश्रा के छोटे भाई अर्णव मिश्रा उत्तर प्रदेश में डिप्टी कलेक्टर हैं। वहीं आरुषि मिश्रा के पति आईएएस चर्चित गौर आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष हैं। आरुषि मिश्रा डिप्टी डीएफओ के रूप में काम करती हैं।

साल 2018 में Arushi Mishra ने क्लीयर किया यूपीएससी परीक्षा

आरुषि मिश्रा ने यूपी के रायबरेली से अपनी शुरूआती पढ़ाई पूरी करने के बाद आईआईटी रूढ़की से बीटेक करने के बाद यूपीएससी परीक्षा के लिए तैयारी शुरू की। इसके बाद साल 2018 में उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा की भारतीय वन सेवा परीक्षा में आईएफएस में 229वां रैंक हासिल किया।

इसके बाद उन्होंने आईआरएस का पद हासिल किया। इसके बाद उन्होंने यूपीएससी परीक्षा में 16वीं रैंक हासिल की। उन्होंने कई बार इसकी परीक्षा दी इसके बाद उनको सफलता मिल पाई है।

आरूषि मिश्रा का कहना है कि,

“यूपीएससी टॉपर्स द्वारा उपयोग की जाने वाली टैक्नीक का अध्ययन करके अपना स्टडी शेड्यूल बनाएं। वेबसाइट की अध्ययन सामग्री और जानकारीपूर्ण यूट्यूब वीडियो का उपयोग करके नोट्स बनाएं। इसके अलावा एकाग्रता में सुधार के लिए हर दिन 30 मिनट व्यायाम और योग करें और जितना हो सके उतने मॉक टेस्ट प्रदान करें।”

इसके बाद साल 2021 में अरूषि ने आईएएस चर्चित गौर से शादी रचाई। दोनों ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी की थी।

ALSO READ: सिर्फ ब्रालेट पहनकर Janhvi Kapoor ने फ्लॉन्ट किया फिगर, ट्रोलर्स बोलें अगर आज श्रीदेवी जिंदा होती….

Urfi Javed ने अब पार की सभी हदें, बिना कपड़ो के निकली बाहर, कैमरा दिखा तो हाथ से ढका प्राइवेट पार्ट

Urfi javed

उर्फी जावेद (Urfi Javed) टीवी की दुनिया की ऐसी अभिनेत्री हैं जो अपने काम से ज्यादा अपनी बोल्ड और हाॅट तस्वीरों को लेकर चर्चा में रहती है। बता दें कि उर्फी जावेद (Urfi Javed) अजीबों गरीब कपड़ों में अक्सर नजर आती है। कई बार उर्फी जावेद जरूरत से ज्यादा कम कपड़े पहनती हैं, जिसकी वजह से लोग उनको खरी खोटी सुनाने में भी पीछे नहीं हटते हैं।

अब इसी बीच उर्फी जावेद (Urfi Javed) का एक वीडियो सामने आया है, जिसमे वो सिर्फ अपने हाथ से अपने बदन को ढकती नजर आ रही हैं।

Urfi Javed का वायरल वीडियो

उर्फी जावेद ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। उनका ये वीडियो देखने के बाद लोग जमकर खरी खोटी सुना रहे है। सोशल मीडिया पर यूजर्स उर्फी जावेद को काफी भला बुरा बोल रहे है।

अगर हम बात करें उर्फी जावेद के इस वीडियो की तो इसमे आप देख सकते हैं कि, उन्होंने पर्पल कलर की अंडरगार्मेंट्स पहनी हैं, वहीं टाॅप की जगह उन्होंने पर्पल कलर के हेल्पिंग हैंड्स लगा रही हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि वो एक स्टूल पर बैठीं है और अपना फिगर को फ्लॉन्ट कर रही हैं।

Urfi Javed को लोगों ने सुनाई खरी खोटी

वहीं एक वीडियो में वो उन्होंने मरून कलर की लाॅन्ग स्कर्ट पहनी हैं और टाॅप की जगह उन्होंने हाथ लगा रखे हैं। सोशल मीडिया पर उर्फी जावेद का ये वीडियो देखने के बाद कई लोगों ने जमकर खरी खोटी सुना रहे हैं।

इस वीडियो को देखकर कई लोगों का दिमाग खराब हो गया है। एक यूजर ने लिखा कि क्या बकवास है ये। वहीं दूसरे ने लिखा कि, हेल्पिंग हैंड्स की क्या जरूरत है तुझे। एक दिन तो तुझे बिना कपड़ों के आना ही है। इडियट।

ALSO READ: कमरा बंद कर जब इस बॉलीवुड विलेन को किस करती हुई पकड़ी गईं थीं Katrina Kaif, फिर हुआ था कुछ ऐसा….

कमरा बंद कर जब इस बॉलीवुड विलेन को किस करती हुई पकड़ी गईं थीं Katrina Kaif, फिर हुआ था कुछ ऐसा….

KATRINA KAIF jpg

बाॅलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) अक्सर अपने स्टाइल और फैशन के लिए जानी जाती हैं। आपको बता दें कि कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने फिल्म इंडस्ट्री में 19 साल पूरे कर लिए हैं, उन्होंने साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म बूम (Boom) के जरिए अपने करियर की शुरूआत की थी।

कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) के अलावा फिल्म में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और गुलशन ग्रोवर (Gulshan Grover) लीड रोल में नजर आए थे। फिल्म बूम (Boom) से जुड़ा एक किस्सा काफी सुनने में आया था, जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

Katrina Kaif की डेब्यू फिल्म

बात ये है कि कैटरीना कैफ ने अपनी डेब्यू फिल्म बूम में ही कैटरीना कैफ ने गुलशन ग्रोवर को किस कर सुर्खियां बटेारी थी और इस अमिताभ बच्चन ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया था। फिल्म बूम में कैटरीना कैफ और गुलशन ग्रोवर के बीच लिपलाॅक सीन था।

जिसकी प्रैक्टिस दोनों एक बंद कमरे में कर रहे थे, उसी वक्त वहां से अमिताभ बच्चन गुजरे और उन्होंने दोनों को ऐसा करते देख लिया। अमिताभ को देख दोनों सकपका गए थे।

Katrina Kaif ने गुलशन ग्रोवर के साथ दिया था किसिंग सीन

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फिल्म बूम अपने बोल्ड कंटेंट की वजह से खूब सुर्खियों में थी। उन्होंने बाॅलीवुड के विलेन को पहली फिल्म में ही लिपलाॅक सीन दिया था।

सालों बाद गुलशन ग्रोवर ने इंटरव्यू में बताया था कि, वे कैटरीना कैफ के साथ किसिंग सीन को लेकर काफी अनइजी फील कर रहे थे और यहीं वजह थी कि कैटरीना के साथ एक बंद कमरे में स्मूच करने की कई बार प्रैक्टिस की थी।

उन्होंने बताया था कि, जब मैं कैटरीना के साथ स्मूच सीन की प्रैक्टिस कर रहा था तो अचानक बच्चन साहब वहां आ गए थे। उन्हें देखकर हमारी हालत खराब हो गई थी। हालांकि उन्होंने हमें चीयर किया था।

कैटरीना ने अपने करियर के शुरूआत में कई फ्लॉप फिल्में दी लेकिन बाद में उन्हें सलमान खान का साथ मिला और वो बाॅलीवुड की हिट अभिनेत्री बन गई। कैटरीना ने तीनों खान, सलमान खान, आमिर खान और शाहरूख खान के साथ काम किया है।

ALSO READ: Katrina Kaif ने जब अनुष्का-विराट को डिनर के लिए किया इनवाइट तो ANUSHKA ने रख दी ऐसी शर्त कि कैट…..

सिर्फ ब्रालेट पहनकर Janhvi Kapoor ने फ्लॉन्ट किया फिगर, ट्रोलर्स बोलें अगर आज श्रीदेवी जिंदा होती….

janhvi-kapoor nad khushi kapoor

जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) आज बाॅलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों की लिस्ट में आती है। जिन्होंने अपने अब तक के छोटे से करियर के दौरान कई फिल्मों में काम किया है। जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) की ज्यादातर फिल्मों को लोग काफी पसंद भी करते है। जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) अपनी फिल्मों के अलावा अपनी बोल्ड और हाॅट अवतार के लिए जानी जाती हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल Janhvi Kapoor का लुक

जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं वो आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। कई बार जाह्नवी कपूर अपने हाॅट अवतार से चर्चा बटोरी चुकी है। अब इसी बीच एक बार फिर से जाह्नवी कपूर चर्चा में आई है। जाह्नवी कपूर की ताजा तस्वीरें उनके चाहने वालों की धड़कनें बढ़ा रही हैं। जाह्नवी कपूर की ये तस्वीरें हाल ही में साने आई हैं, जिसमे वो बिकिनी अवतार से इंटरनेट पर पारा हाई कर रही हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस वक्त जाह्नवी कपूर मालदीव की वादियों में हैं। यहां से उन्होंने अपनी कई तस्वीरें इंस्टा पर शेयर की है, जिसमे अभिनेत्री गुलाबी कलर की ब्रा के साथ शाॅर्ट और टाइट स्क्रर्ट से अपना फिगर फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं।

इस दौरान उन्होंने अपने लुक को ओपन हेयर के साथ कंप्लीट किया है। इस दौरान की उनकी तस्वीरें सामने आते ही चर्चा में आ गई है। उनके इस लुक को लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे है।

Janhvi Kapoor हुईं ट्रोल

जाह्नवी कपूर की इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि वो अलग अलग अंदाज में किलर पोज दे रही है। हालांकि कुछ ऐसे लोग हैं जिनको अभिनेत्री का ये अंदाज पसंद आ रहा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, कितना अच्छा है न मां का नाम इस्तेमाल करके फेम पा लो या बॉडी दिखा करके फिल्म हासिल कर लो।

एक यूजर ने लिखा कि, कितनी भी कोशिश कर लो काइली जेनर नहीं बन पाएंगी। जबकि अगले ने लिखा कि, अगर आज श्रीदेवी जिंदा होती तो ये देखकर उन्हें कितना दुख होता।

जाह्नवी कपूर की इन तस्वीरों को अब तक ढेर सारे कमेंट और लाइक्स मिल चुके हैं। जिसे देखकर ये कहा जा रहा है कि लोगों को अभिनेत्री का ये अंदाज पसंद आ रहा है।

ALSO READ: पहली पत्नी को छोड़ गर्लफ्रेंड से क्यों दूसरी शादी रचाने जा रहें रैपर Badshah, खुद बताई वजह

Raghav Chadha के साथ शादी की खबरों पर Parineeti Chopra ने तोड़ी चुप्पी, अभिनेत्री ने नेता से शादी पर कही ये बात

Parineeti Chopra and Raghav Chadha

बाॅलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं, जिसमे ये कहा जा रहा है कि परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) जल्द ही आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) के साथ रिलेशनशिप में हैं और जल्द ही उनसे शादी करने वाली हैं। अब इसी बीच अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने अपनी शादी की खबरों पर प्रतिक्रिया दी है।

एक साथ डेट पर नजर आए Parineeti Chopra और Raghav Chadha

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में कई बार परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को एक साथ मुंबई में डिनर डेट पर जाते हुए देखा गया है। दोनों एक साथ रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए देखा गया था जिसके बाद से दोनों की डेटिंग को लेकर अलग-अलग तरह की खबरें सामने आ रही हैं।

इसी बीच अब एक पुराना वीडियो सामने आया है, जिसमे राघव चड्ढा के साथ रिलेशनशिप और शादी के सवालों पर अभिनेत्री ने जवाब दिया है।

Parineeti Chopra का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर परिणीति चोपड़ा का ये वीडियो सामने आया है। बता दें कि, कुछ समय पहले अभिनेत्री को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था। जिसमे वो एक्जिट से लेकर गाड़ी में बैठने तक के समय में मीडिया पर्सन ने कई बार परिणीति चोपड़ा से शादी को लेकर सवाल पूछा। शादी की खबरों पर सवाल किया जिनपर एक्ट्रेस ने रिएक्ट भी किया है।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि पैपराजी के सवालों पर परिणीति चोपड़ा एक बड़ी सी मुस्कुराहट दी और साथ ही बस थैंक यू कहकर गाड़ी में बैठ गईं। जिसके बाद लोग सोशल मीडिया पर लगातार कयास लगा रहे हैं कि दोनों के बीच कुछ तो चल रहा है।

ALSO READ: पहली पत्नी को छोड़ गर्लफ्रेंड से क्यों दूसरी शादी रचाने जा रहें रैपर Badshah, खुद बताई वजह

Sachin Tendulkar का बड़ा ऐलान, क्रिकेटर Shubman Gill से करने जा रहें हैं बेटी Sara Tendulkar की शादी! वायरल हुआ पोस्ट

Shubman Gill

शुभमन गिल (Shubman Gill) भारतीय क्रिकेट टीम के होनहार खिलाड़ी हैं, जो अपनी दमदार बैटिंग के दम पर अपने चाहने वालों के दिलों पर राज करते हैं। लेकिन शुभमन गिल (Shubman Gill) अपनी प्रोफेश्नल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं।

पिछले काफी समय से शुभमन गिल (Shubman Gill) का नाम क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) की बेटी सारा तेंदुलकर (Sara Tendulkar) के साथ जुड़ रहा है।

Shubman Gill और Sara Tendulkar की शादी

सोशल मीडिया से लेकर खबरें तक चारों तरफ शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर के अफेयर और डेटिंग की खबरें आती रहती हैं। कई बार तो ये तक दावा किया गया है कि शुभमन और सारा एक साथ वेकेशन मनाने भी जा चुके हैं।

अब इसी बीच सोशल मीडिया की दुनिया में एक पोस्ट वायरल हो रहा है। जिसमे ये बताया गया है कि सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल जल्द ही एक दूसरे के साथ सगाई करने वाले हैं।

Shubman Gill और Sara Tendulkar अफेयर

सिर्फ इतना ही नहीं वायरल ट्वीट में दावा किया जा रहा है कि, सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल के शादी की घोषणा खुद सारा के पिता सचिन तेंदुलकर ने की है। सोशल मीडिया पर ये पोस्ट वायरल हो रहा है। हालांकि आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वायरल हो रहा ये पोस्ट फर्जी है इसमे कोई सच्चाई है।

सारा और शुभमन की शादी और सगाई को लेकर आ रही खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। आपको बता दें कि शुभमन गिल का नाम सारा अली खान के साथ भी जुड़ चुका है।

ALSO READ: पहली पत्नी को छोड़ गर्लफ्रेंड से क्यों दूसरी शादी रचाने जा रहें रैपर Badshah, खुद बताई वजह

पहली पत्नी को छोड़ गर्लफ्रेंड से क्यों दूसरी शादी रचाने जा रहें रैपर Badshah, खुद बताई वजह

Badshah

फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह (Badshah) पिछले काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। बादशाह (Badshah) की पर्सनल लाईफ को लेकर अब तक कई खबरें सामने आ चुकी है, जिसमे ये कहा जा रहा है कि रैपर बादशाह (Badshah) जल्द ही अपनी गर्लफ्रेंड ईशा रिखी के साथ शादी करने जा रहे हैं।

बादशाह (Badshah) की शादी को लेकर आ रही खबरें सुनने के बाद उनके चाहने वाले हैरान है। अब बादशाह (Badshah) शादी करने जा रहे हैं या नहीं इसके बारे में खुद रैपर ने खुलासा किया है।

Badshah ने बताई सच्चाई

बादशाह ने अपनी शादी की खबरों का खंडन करते हुए सच्चाई से पर्दाफाश किया है। बादशाह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है। जिसमे उन्होंने बताया कि, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही उनकी और रिखी की शादी की खबरें महज अफवाह हैं, वह अभी शादी नहीं कर रहे हैं।

उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया। जिसमे लिखा है कि,

“डियर मीडिया, मैं आपका सम्मान करता हूं लेकिन, ये तो बहुत ही बुरा है। मैं शादी नहीं कर रहा हूं, जो भी आप सब तक ये फालतू बकवास पहुंचा रहा है, उसे थोड़ा और बेहतर मसाला ढूंढने की जरूरत है।”

ईशा को डेट कर रहें Badshah

कई दिनों से बादशाह और ईशा रिखी की शादी को लेकर खबरें सामने आ रही थी, हालांकि अब रैपर की इस प्रतिक्रिया के बाद साफ हो गया है कि, ये खबरें महज अफवाह है। पिछले कई दिनों से बादशाह और ईशा की डेटिंग को लेकर खबरें आ रही हैं लेकिन अब तक दोनों ने इस मामले में कोई पुष्टि नहीं की है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बादशाह ने साल 2012 में जैस्मिन से शादी की थी, दोनों की एक बेटी है। लेकिन बाद में खबर आई कि इन दोनों ने एक दूसरे से अलग होने का फैसल कर लिया है। तलाक की खबरों पर कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।

ALSO READ: Dasara vs Bhola: कमाई के मामले में Ajay Devgn से आगे निकले साउथ स्टार Nani, चौथे दिन Bholaa और Dasara ने कमाए इतने करोड़

Dasara vs Bhola: कमाई के मामले में Ajay Devgn से आगे निकले साउथ स्टार Nani, चौथे दिन Bholaa और Dasara ने कमाए इतने करोड़

Bholaa

इन दिनों बाॅक्स आफिस पर अजय देवगन (Ajay Devgn) और साउथ सुपरस्टार नानी (Nani) के बीच लगातार घमासान जंग जारी है। बता दें कि दोनों अभिनेताओं की फिल्में भोला (Bholaa) और दसरा (Dasara) सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को रिलीज हुए बाॅक्स आफिस पर चार दिन बीत चुके हैं। ऐसे में कौन सी फिल्म को दर्शकों का प्यार सबसे ज्यादा मिल रहा है ये हम आपको बताने जा रहे हैं।

अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म भोला (Bholaa) और नानी (Nani) की फिल्म दसरा (Dasara) की कमाई के ताजा आंकड़े सामने आ चुके हैं, जिसे देखकर ऐसा लग रहा है कि दोनों फिल्में एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रही हैं।

Bholaa का 4 दिनों का कलेक्शन

अगर हम बात करें अजय देवगन की फिल्म भोला की तो ये फिल्म भी अच्छी कमाई कर रही है। पहले दिन फिल्म ने 11.20 करोड़, दूसरे दिन 7.40 करोड़, तीसरे दिन 12.10 करोड़ और चौथे दिन 13.48 करोड़ रूपए का कारोबार किया है।

इस हिसाब से फिल्म ने चार दिनों में यानी पहले वीकेंड में कुल 44.28 करोड़ रूपए का कारोबार किया है। जो ठीकठाक आंकड़ा बताया जा रहा है।

Dasara का पहले 4 दिन का कलेक्शन

वहीं अगर हम बात करें नानी की फिल्म दसरा की तो पहले दिन बाॅक्स आफिस पर 23.2 करोड़, दूसरे दिन 12 करोड़ और तीसरे दिन 13 करोड़ कमाए थे। ऐसे में शुरूआती आंकड़े के अनुसार फिल्म दसरा ने अब तक बाॅक्स आफिस पर कुल 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।

हालांकि अभी तक आधिकारिक आंकड़े सामने नहीं आए है। लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि नानी की फिल्म ने 50 करोड़ रूपए से ज्यादार का कारोबार कर लिया है।

अगर आंकड़ों के हिसाब से देखें तो नानी की फिल्म दसरा, अजय देवगन की भोला से आगे चल रही है। इसी के साथ उम्मीद जताई जा रही है कि, ये फिल्म आने वाले दिनों में और भी अच्छे आंकड़े दर्ज करेगी। क्योंकि हाल ही के दिनों में कोई बड़ी फिल्म सिनेमाघरों में नहीं रिलीज होने जा रही है।

ALSO READ: DC VS GT: कप्तान की इस गलती की वजह से दिल्ली कैपिटल्स को मिला लगातार दूसरा हार, गुजरात ने 6 विकेट लगातार जीता दूसरा मैच