Priyanka chopra
Priyanka chopra

बाॅलीवुड (Bollywood) में अपनी एक अलग पहचान बनाने के बाद आज प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ग्लोबल आइकन बन चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को लेकर अक्सर कोई ना कोई खबरें सामने आती रहती है। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने एक बार खुद को लेकर एक बड़ा खुलासा किया था, जिसमे उन्होंने बताया था कि एक बार उनको एक लड़की ने प्रपोज कर दिया था।

Priyanka Chopra ने किया था खुलासा

प्रियंका चोपड़ा फिल्म इंडस्ट्री की उन अभिनेत्रियों की लिस्ट में आती हैं जो अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती है। उन्होंने एक बार नहीं कई बार अपनी बेबाक राय रखी है। प्रियंका चोपड़ा ने एक बार खुद को लेकर एक बातचीत के दौरान बताया था कि उनको एक लड़की ने प्रपोज किया था।

प्रियंका चोपड़ा ने अपने उस अनुभव को बताया जब उनको एक लड़की ने प्रपोज किया। एक बातचीत के दौरान उनसे लेस्बियन लड़कियों को लेकर सवाल किया गया तो इसका जवाब उन्होंने अपने अंदाज में दिया।

Priyanka Chopra को लड़की ने किया था प्रपोज

इस सवाल के जवाब में प्रियंका ने बताया कि, उनको एक बार एक लड़की ने इस तरह प्रपोज किया था। उस वक्त प्रियंका चोपड़ा को इस लड़की से बचने के लिए एक कहानी बतानी पड़ी थी। प्रियंका चोपड़ा ने उस लड़की को बताया कि, वो रिलेशनशिप में हैं और उनका एक बाॅयफ्रेंड है।

इस बात का खुलासा उन्होंने करण जौहर के शो पर किया था। उन्होंने बताया था कि, यह घटना एक नाइट क्लब की है। प्रियंका के अनुसार जिस लड़की ने उनके सामने प्रपोजल रखा था उन्हें नहीं पता था कि एक्ट्रेस इस तरह की लड़की नहीं है और उस वक्त प्रियंका को भी समझ नहीं आ रहा था कि उसे मना किस तरह करें।

प्रियंका चोपड़ा ने उस पल को याद करते हुए बताया कि,

“मैंने उसे बताया कि मैं बिल्कुल भी ऐसी नहीं हूं। मेरे पास बॉयफ्रेंड है। हालांकि मेरे पास उस दौरान बॉयफ्रेंड नहीं था, लेकिन मैं लड़कों को ही तरजीह देती हूं।”

खैर आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा का नाम बाॅलीवुड के कई अभिनेताओं के साथ जुड़ चुका है। आज वो अमेरिकी सिंगर निक जोनस के साथ शादीशुदा लाइफ में काफी खुश हैं। उनकी एक बेटी भी है, जिसका नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस है।

ALSO READ: Rekha से लेकर Madhuri Dixit तक, 350 लड़कियों से रह चुका हैं Sanjay Dutt का संबंध, अंबानी परिवार की बहू भी लिस्ट में शामिल

Published on April 6, 2023 11:25 am