Placeholder canvas

IPL 2022: Lucknow Super Giants ने नीलामी के पहले दिन ही तैयार कर लिया टीम, इन खिलाड़ियों पर पानी की तरह बहाया पैसा

Lucknow Super Giants

इंडियन प्रीमियर लीग IPL के ऑक्शन टेबल पर पहली बार हिस्से रही लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले ही दिन अपने खिलाड़ियों को सटीकता के साथ चुना है। जिसके बाद लखनऊ की टीम सबसे मजबूत टीम बनकर सामने आ रही है। लखनऊ टीम के मेंटर गौतम गंभीर ने जैसा कि कहा था कि जिन खिलाड़ियों को शामिल करना चाहते हैं उनमें से अगर पचास प्रतिशत भी मिल जाए तो भी अच्छी टीम तैयार हो जायेगी।

IPL ऑक्शन में इन खिलाड़ियों कर लगाया दांव

आवेश खान

इंडियन प्रीमियर लीग IPL के पहले दिन के ऑक्शन में लखनऊ फ्रेंचाइजी ने आवेश खान पर काफी बिडिंग की। लखनऊ फ्रेंचाइजी को दक्षिण अफ्रीका का ये विकेट कीपर धाकड़ बल्लेबाज उम्मीद से काफी कम कीमत में मिल गया। लखनऊ ने बिडिंग में क्विंटन डी कॉक को 6.75 करोड़ 10 करोड़ की कीमत के साथ इस तेज गेंदबाज को अपनी ओर जोड़ा।

जेसन होल्डर को बिडिंग 8.75 करोड़, भारतीय ऑल राउंडर खिलाड़ी क्रुणाल पंड्या पर 8.25 करोड़ और इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड 7.50 करोड़ की कीमत के साथ अपनी फ्रेंचाइजी के साथ जोड़ा। इसी के साथ हाल में भारतीय टीम से अच्छा खेलने वाले दीपक हुड्डा 5.75 करोड़ में, मनीष पांडे को 4.60 करोड़ और अंकित राजपूत को 50 लाख में खरीदा था।

पहले तीन सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी चुने

ipl 2022 lucknow franchise 1642501100

लखनऊ फ्रेंचाइजी द्वारा चुनने के तरीको को देखकर उनके मास्टर माइंड के बारे में सोचा जा सकता है। सबसे पहले मिले ऑक्शन में लखनऊ ने कप्तान, सलामी बल्लेबाज और विकेट कीपर युवा अनुभवी खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल कर लिया। इसाथ भविष्य के स्टार खिलाड़ी माने जाने वाले रवि विश्नोई को टीम से जोड़ लिया।

ALSO READ:IPL Mega Auction: पहले दिन नीलामी के बाद जानिए 10 टीमों का हाल, किस टीम में गया कौन सा खिलाड़ी, किसके पास बचा सबसे ज्यादा पैसा

पर्स में बचे हैं मात्र 6.90 करोड

11 खिलाड़ियों को अपनी टीम के लिए खरीदने के बाद संजीव गोयनका की लखनऊ फ्रेंचाइजी के पास 6.90 करोड़ बचे हैं।

पहले दिन ऑक्शन के बाद बन सकती है ये टीम

केएल राहुल( कैप्टन), क्विंटन डिकॉक, मनीष पांडे, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टॉइनिस, क्रुणाल पंड्या, जेसन होल्डर, आवेश खान, मार्क वुड, अंकित राजपूत और रवि बिश्नोई

ALSO READ:IPL: इधर चल रही थी नीलामी, उधर होटल में टीवी पर चिपके थे खिलाड़ी, टेंशन से थी खिलाड़ियों की हालत खराब, देखें तस्वीरें

IPL Mega Auction: पहले दिन नीलामी के बाद जानिए 10 टीमों का हाल, किस टीम में गया कौन सा खिलाड़ी, किसके पास बचा सबसे ज्यादा पैसा

IPL

इंडियन प्रीमियर लीग IPL के 15वे संस्करण के लिए मेगा ऑक्शन की तारीख का सबकी बेसब्री से इंतजार था। इस ऑक्शन के पहले दिन IPL की सभी फ्रेंचाइजी ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। ऑक्शन के पहले ही कई फ्रेंचाइजी ने अपनी मेन टीम तैयार कर की। पहले दिन के ऑक्शन में कुल 97 खिलाड़ियों पर बोली लगी, जिसमें 74 खिलाड़ी खरीदे गए कर 23 खिलाड़ी अनसोल्ड हो रह गए। जानिए किस फ्रेंचाइजी ने शामिल किया किस खिलाड़ी है। पहले दिन के बाद IPL की 10 फ्रेंचाइजी की झोली में कुल कौन खिलाड़ी हैं

चेन्नई सुपरकिंग्स CSK

csk 2

10 खिलाड़ियों ऋतुराज गायकवाड़, अंबाती रायडू, मोइन अली, महेंद्र सिंह धोनी, रवींद्र जडेजा, दीपक चाहर, ड्वेन ब्रावो, रॉबिन उथप्पा, केएम आसिफ और तुषार देशपांडे के ऊपर बजट खर्च करने के बाद सीएसके की पर्स में 20.45 करोड़ की राशि बची है।

दिल्ली कैपिटल्स DC

दिल्ली कैपिटल

13 खिलाड़ी जिसमे चार विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं, डेविड वार्नर, पृथ्वी शॉ, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत, सरफराज खान, केएस भरत, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, एनरिक नोर्खिया, कमलेश नागरकोटी, मुस्तफिजुर रहमान और अश्विन हेब्बार को खरीदने के बाद इस फ्रेंचाइजी के पास 16.50 करोड़ बचे हैं।

गुजरात टाइटंस GT

गुजरात टाइटन

10 खिलाड़ियों शुभमन गिल, जेसन रॉय, अभिनव मनोहर, हार्दिक पांड्या, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहम्मद शमी, लॉकी फर्ग्यूसन, आर साई किशोर और नूर अहमद को खरीदने के बाद गुजरात टीम के पास 18.85 करोड़ पर्स में बचे हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स KKR

IPL 2022

9 खिलाड़ियों वेंकटेश अय्यर, नितीश राणा, श्रेयस अय्यर, शेल्डन जैक्सन, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, पैट कमिंस, शिवम मावी और वरुण चक्रवर्ती को खरीदने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के पास 12.65 करोड का बजट बचा है।

लखनऊ सुपर जाएंट्स LSG

गौतम गंभीर

11 खिलाड़ियों केएल राहुल, क्विंटन डी कॉक, मनीष पांडे, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पांड्या, जेसन होल्डर, रवि बिश्नोई, अवेश खान, मार्क वुड और अंकित राजपूत को खरीदने के बाद लखनऊ फ्रेंचाइजी के पास 6.90 करोड़ बचे हैं।

मुंबई इंडियंस MI

IPL

8 खिलाड़ियों रोहित शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, देवाल्ड ब्रेविस, कीरोन पोलार्ड, जसप्रीत बुमराह, रविचंद्रन अश्विन और बासिल थंपी को खरीदने के बाद मुंबई फ्रेंचाइजी के पास 27.85 करोड़ की रकम बाकी है।

किंग्स XI पंजाब

IPL

11 खिलाड़ियों शिखर धवन, मयंक अग्रवाल, जॉनी बेयरस्टो, जितेश शर्मा, प्रभसिमरन सिंह, शाहरुख खान, हरप्रीत बराड़, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह और ईशान पोरेल को खरीदने के बाद टीम के पास 28.65 करोड़ अभी पर्स में बाकी हैं।

राजस्थान रॉयल्स RR

राजस्थान

11 खिलाड़ियों देवदत्त पडिक्कल, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन, जोस बटलर, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, आर अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा और केसी करियप्पा को अपनी टीम में शमिल करने के बाद इस फ्रेंचाइजी के पास 12.15 करोड़ बचे हैं।

ALSO READ:IPL 2022 Mega Auction: सुरेश रैना के अनसोल्ड होते ही ट्रोल हो गए धोनी-उथप्पा और चेन्नई सुपर किंग्स, मीम्स देख नहीं रुकेगी हंसी

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर RCB

RCB IPL 2022

11 खिलाड़ियों फाफ डु प्लेसिस, विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक, शाहबाज अहमद, वनिन्दु हसरंगा, हर्षल पटेल, जोश हेजलवुड, मोहम्मद सिराज और आकाश दीप को खरीदने के बाद टीम के पास 9.25 करोड़ की रकम बाकी है।

सनराइजर्स हैदराबाद Sunriserers Haidrabad

91f6c 16220810050691 800

13 खिलाड़ियों अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, केन विलियमसन, निकोलस पूरन, प्रियम गर्ग, अब्दुल समद, वाशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, जे सुचित, श्रेयस गोपाल, कार्तिक त्यागी, टी नटराजन और उमरान मलिक को खरीदने के बाद टीम के पास 20.15 करोड़ की रकम बाकी है।

ALSO READ:IPL 2022 Mega Auction के सबसे महंगे खिलाड़ी बने ईशान किशन तो आए ऐसे मीम्स जिन्हें देख कर हंसी रोकना मुश्किल

IPL 2022: KL RAHUL के साथ ये खिलाड़ी करेगा लखनऊ टीम की ओपनिंग, ऐसी होगी Lucknow Super Giants टीम

KL-Rahul

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में आईपीएल के इस सीजन में आई दो नई टीम में लखनऊ की टीम ने केएल राहुल को अपनी टीम में बतौर कप्तान चुना है। इस टीम के लिए केएल राहुल कप्तानी के साथ साथ ओपनिंग स्पॉट को भी संभालने के लिए उपलब्ध होंगे। लेकिन लखनऊ फ्रेंचाइजी किस खिलाड़ी पर आईपीएल में अपनी टीम की ओपनिंग का भर सौपना चाहेगी? लखनऊ टीम ने केएल राहुल के साथ साथ मार्कस स्टायनिश और रवि बिश्नोई को भी आईपीएल में खरीदा है।

इन खिलाड़ियों को सलामी बल्लेबाजी के लिए खरीदेगी लखनऊ टीम

शिखर धवन

IPL 2022 के ऑक्शन में कई सलामी नामचीन बल्लेबाज मौजूद हैं। जिसमे भारतीय टीम के गब्बर और धाकड़ बल्लेबाज डेविड वार्नर और युवा देवदत्त पद्दिकल भी मौजूद है। लखनऊ टीम अनुभव के आधार पर डेविड वार्नर और शिखर धवन या क्वॉटन डी कॉक का रुख कर सकती है। इसी के साथ केएल राहुल के साथ अगर बाए और दाएं के बारे में सोचती है तब भी डेविड वार्नर और शिखर धवन के साथ जोड़ी अच्छी रहेगी। इसी के साथ केएल राहुल का आरसीबी कनेक्शन देवदत्त पद्दिकल को भी ऑक्शन में पिक कर सकता है।

मध्यम क्रम बेहतरीन करने के लिए इन खिलाड़ियों पर रखेगी नजर

सूर्य कुमार यादव

माध्यम क्रम को मजबूत करने के लिए लखनऊ की टीम कई बल्लेबाज को टारगेट करेगी। जिसमे ईशान किशन, मिचल स्टार्क, श्री कर भरत और सुरेश रैना मुख्य रूप से चुने जा सकते हैं। साथ ही फ्रेंचाइजी ऑल राउंडर पर भी ध्यान क्रेंद्रित करना चाहेगी। टी20 जैसे छोटे फॉर्मेट में माध्यम क्रम में ऑल राउंडर काफी अच्छी भूमिका अदा कर सकते हैं।

ALSO READ:IPL 2022: चेन्नई को खिताब दिलाने वाला ये खिलाड़ी नीलामी में सब पर पड़ेगा भारी, पानी की तरह बहाना पड़ेगा पैसा

लखनऊ फ्रेंचाइजी के नए सफर पर रहेगी सबकी नजर

गौतम गंभीर

उत्तर प्रदेश की ओर से पहली बार कोई फ्रेंचाइजी आईपीएल में भाग लेने जा रही है। फ्रेंचाइजी के मलिक से जब उनके इसके पीछे के कारण को पूछा गया तब उन्होंने अपने लखनऊ कनेक्शन के साथ साथ, युवा खिलाड़ियों के विषय में भी बात की थी। इस साल आईपीएल की इन दो फ्रेंचाइजी के प्रदर्शन पर सबकी नजर रहेगी। राजस्थान और पंजाब टीम के गिरते प्रदर्शन के बाद वो टीम अगले सीजन से बाहर हो सकती हैं ऐसा भी कहा जा रहा है।

ALSO READ:“कैसे हो सकती है PSL की IPL से तुलना” आईपीएल नीलामी में हिस्सा लेने के लिए इस दिग्गज ने बीच में छोड़ा PSL

“कैसे हो सकती है PSL की IPL से तुलना” आईपीएल नीलामी में हिस्सा लेने के लिए इस दिग्गज ने बीच में छोड़ा PSL

IPL

IPL 2022 के लिए जिस तरह से फैंस बसब्री से इंतजार करते हैं वैसे ही वैसे ही सभी क्रिकेटर्स भी इस लीग का इंतजार कर रहे हैं। इस बार IPL 2022 मेगा ऑक्शन होने वाला जो कि अबतक का सबसे बड़ा ऑक्शन होगा। इस वजह से सबकी बेसब्री और भी ज्यादा बढ़ गयी है। एक खिलाड़ी तो इतना ज्यादा उत्तेजित है इस लीग को लेकर कि उन्होनें पाकिस्तान सुपर लीग तक को बीच में छोड़ने का निर्णय कर लिया।

पाकिस्तान सुपर लीग को बीच में छोड़ा

PSL

नये साल की शुरूआत के साथ ही लोगो में IPL के लिए भी जोश दोगुना हो जाता है। IPL 2022 की बात करें तो इस साल का ये सीजन तो खास होने ही वाला है। मेगा ऑक्शन में इस बार खिलाड़ियों पर पैसो की भरपूर बारिश होगी। ऐसे में कोई भी खिलाड़ी इस लीग में शामिल होने के लिए उत्तेजित होगा ही।

जी हां, दरअसल एक खिलाड़ी ऐसा है,जो IPL 2022 के लिए पाकिस्तान सुपर लीग को बीच में ही छोड़ कर भारत चला आया है। ये खिलाड़ी इंग्लैंड के एंडी फ्लावर(Andy Flower) हैं। जिसे IPL 2022 में डेब्यू करने जा रही लखनऊ की टीम का कोच बनाया गया है।

लखनऊ सुपरजायंट्स के कोच हैं एंडी फ्लावर

lucknow

IPL 2022 में डेब्यू करने जा रही लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) की टीम ने जहां कप्तान के के एल राहुल को चुना है, तो वहीं कोच के तौर पर एंडी फ्लावर को नियुक्त किया है। मेगा ऑक्शन 12 और 13 फरवरी को बैंगलोर में होने वाला है, जिसके लिए कोच एंडी फ्लावर किसी भी तरह की कोई चूक नहीं करना चाहते हैं, क्योंकि लखनऊ की टीम का ये पहला IPL होने वाला है, जिसके लिए एंडी फ्लावर पाकिस्तान सुपर लीग को बीच में ही छोड़ कर भारत आ गये हैं।

ALSO READ:WI vs IND: वेस्टइंडीज के खिलाफ इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतरेगी भारतीय टीम, इस खिलाड़ी का होगा डेब्यू

एंडी फ्लावर दरअसल पाकिस्तान सुपर लीग के मुल्तान सुल्तांस (Multan Sultans) टीम के कोच हैं, लेकिन अब लीग को बीच में छोड़ने के बाद उनके बदले टीम को पूर्व क्रिकेटर मुश्ताक अहमद (Mushtaq Ahmad) और टीम सपोर्ट स्टाफ संभालेंगे। ऐसा पहली बार देखा गया है कि कोई कोच अपनी टीम को बीच में ही छोड़कर किसी दूसरी टीम या लीग की प्लानिंग में चले गये हों।

मेगा ऑक्शन होगा दिलचस्प

IPL

IPL 2022 का मेगा ऑक्शन इस बार दिलचस्प होने वाला है क्योंकि इस बार का ऑक्शन सबसे बड़ा ऑक्शन होने वाला है जिसमें 8 के बदले 10 टीमें शामिल होने वाली है। कुल 1214 खिलाड़ियों में 590 खिलाड़ियो के ही नाम शॉटलिस्ट हुए हैं और इनमें 48 खिलाड़ी ऐसे हैं, जिनका बेस प्राइस 2 करोड़ है।

ALSO READ: रोहित शर्मा की कप्तानी में इस नई भूमिका में खेलते नजर आयेंगे वेंकटेश अय्यर, खत्म होगी टीम इंडिया की सबसे बड़ी समस्या

मेगा ऑक्शन के बाद ही यह पता चल जायेगा कि कौन खिलाड़ी किस फ्रेंचाइजी के टीम में खेलने वाला है। ऐसा लग रहा है कि मेगा ऑक्शन के बाद ही IPL 2022 मार्च में शुरू हो सकता है।

IPL 2022: अहमदाबाद टीम का नाम आया सामने, क्या इस नाम से आईपीएल खेलेगी फ्रेंचाइजी?

cvc-capital-ipl 2022

इंडियन प्रीमियर लीग IPL में इस सीजन दो नई टीम शामिल हो रहीं हैं। जिसमें लखनऊ ( Lucknow Team IPL) टीम ने अपनी फ्रेंचाइजी का नाम सामने रख दिया है। जिसके बाद अहमदाबाद फ्रेंचाइजी के अहमदाबाद लायंस (  Ahmadabad Lions) नाम होने की बात कही जा रही है। ट्वीटर पर इन दोनों टीम के नाम को लेकर लगातार चर्चा हो रही है। लखनऊ टीम के लखनऊ सुपर जायंटस नाम के बाद अहमदाबाद फ्रेंचाइजी के नाम पर बहस शुरु हो गई है। जानिए क्या होगा इस फ्रेंचाइजी का नाम….

अहमदाबाद फ्रेंचाइजी के नाम को लेकर जोरो पर है चर्चा

AHEMDABAD IPL TEAM

इंडियन प्रीमियर लीग IPL के लिए इस साल जुड़ी दोनों टीम सुर्खियों में हैं। अहमदाबाद फ्रेंचाइजी शुरुआत से ही अपने कारणों को लेकर लगातार चर्चा में है। आईपीएल में पहले टीम के रजिस्ट्रेशन को लेकर काफी विवाद सामने आया था। सीवीसी के मसले को लेकर अहमदाबाद फ्रेंचाइजी का आईपीएल में अप्रूवल पर अटका हुआ था। जिसमें ये बात सामने आ रही थी अहमदाबाद फ्रेंचाइजी के विदेशों में सट्टेबाजों  के साथ लिंक्स हैं। इस विवाद के बाद किसको कप्तान बनाया जाएगा। ये बात काफी सुर्खियों में रही थी।

लखनऊ ( Lucknow Super Giants) के नाम के बाद ये हो सकता है नाम

lucknow

2016 में आईपीएल में दो नई टीम शामिल हुई थीं। जिसमें एक टीम का नाम पुणे सुपर जायंटस था और दुसरी टीम का नाम गुजरात लायंस था। लखनऊ टीम को आरएसपीएल के ग्रुप ने ही खरीदा है। जोकि राइजिंग पुणे सुपर जायंटस टीम के ओनर भी थे। इसलिए उन्होंने अपनी टीम का नाम लखनऊ सुपर जायंटस रखा है। इसके बाद अहमदाबाद फ्रेंचाइजी का नाम अहमदाबाद लायंस रखा जा सकता है। हालांकि अहमदाबाद फ्रेंचाइजी के ओनर और गुजरात लायंस ( Gujrat Lions) के ओनर अलग-अलग हैं।

ALSO READ: विराट कोहली के कोच ने माना रोहित शर्मा जैसा कोई नहीं, बताया कौन हो सकता है टेस्ट टीम का कप्तान

अहमदाबाद फ्रेंचाइजी के लिए कप्तानी करेंगे हार्दिक पंडया ( Hardik Pandaya)

Hardik-Pandya-Captain-AhmedabaD

अहमदाबाद फ्रेंचाइजी के लिए कई नाम कप्तानी के लिए आने के बाद हार्दिक पंड्या के नाम पर मोहर लग चुकी है। अहमदाबाद फ्रेंचाइजी ने हार्दिक पंड्या के साथ ही राशिद खान और शुभमन गिल को टीम में शामिल किया है।

ALSO READ: शुभमन गिल को छोड़ इस बॉलीवुड एक्टर को डेट कर रही हैं सारा तेंदुलकर? अभिनेता ने सामने आकर कबुली ये बात