IPL

IPL 2022 के लिए जिस तरह से फैंस बसब्री से इंतजार करते हैं वैसे ही वैसे ही सभी क्रिकेटर्स भी इस लीग का इंतजार कर रहे हैं। इस बार IPL 2022 मेगा ऑक्शन होने वाला जो कि अबतक का सबसे बड़ा ऑक्शन होगा। इस वजह से सबकी बेसब्री और भी ज्यादा बढ़ गयी है। एक खिलाड़ी तो इतना ज्यादा उत्तेजित है इस लीग को लेकर कि उन्होनें पाकिस्तान सुपर लीग तक को बीच में छोड़ने का निर्णय कर लिया।

पाकिस्तान सुपर लीग को बीच में छोड़ा

PSL

नये साल की शुरूआत के साथ ही लोगो में IPL के लिए भी जोश दोगुना हो जाता है। IPL 2022 की बात करें तो इस साल का ये सीजन तो खास होने ही वाला है। मेगा ऑक्शन में इस बार खिलाड़ियों पर पैसो की भरपूर बारिश होगी। ऐसे में कोई भी खिलाड़ी इस लीग में शामिल होने के लिए उत्तेजित होगा ही।

जी हां, दरअसल एक खिलाड़ी ऐसा है,जो IPL 2022 के लिए पाकिस्तान सुपर लीग को बीच में ही छोड़ कर भारत चला आया है। ये खिलाड़ी इंग्लैंड के एंडी फ्लावर(Andy Flower) हैं। जिसे IPL 2022 में डेब्यू करने जा रही लखनऊ की टीम का कोच बनाया गया है।

लखनऊ सुपरजायंट्स के कोच हैं एंडी फ्लावर

lucknow

IPL 2022 में डेब्यू करने जा रही लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) की टीम ने जहां कप्तान के के एल राहुल को चुना है, तो वहीं कोच के तौर पर एंडी फ्लावर को नियुक्त किया है। मेगा ऑक्शन 12 और 13 फरवरी को बैंगलोर में होने वाला है, जिसके लिए कोच एंडी फ्लावर किसी भी तरह की कोई चूक नहीं करना चाहते हैं, क्योंकि लखनऊ की टीम का ये पहला IPL होने वाला है, जिसके लिए एंडी फ्लावर पाकिस्तान सुपर लीग को बीच में ही छोड़ कर भारत आ गये हैं।

ALSO READ:WI vs IND: वेस्टइंडीज के खिलाफ इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतरेगी भारतीय टीम, इस खिलाड़ी का होगा डेब्यू

एंडी फ्लावर दरअसल पाकिस्तान सुपर लीग के मुल्तान सुल्तांस (Multan Sultans) टीम के कोच हैं, लेकिन अब लीग को बीच में छोड़ने के बाद उनके बदले टीम को पूर्व क्रिकेटर मुश्ताक अहमद (Mushtaq Ahmad) और टीम सपोर्ट स्टाफ संभालेंगे। ऐसा पहली बार देखा गया है कि कोई कोच अपनी टीम को बीच में ही छोड़कर किसी दूसरी टीम या लीग की प्लानिंग में चले गये हों।

मेगा ऑक्शन होगा दिलचस्प

IPL

IPL 2022 का मेगा ऑक्शन इस बार दिलचस्प होने वाला है क्योंकि इस बार का ऑक्शन सबसे बड़ा ऑक्शन होने वाला है जिसमें 8 के बदले 10 टीमें शामिल होने वाली है। कुल 1214 खिलाड़ियों में 590 खिलाड़ियो के ही नाम शॉटलिस्ट हुए हैं और इनमें 48 खिलाड़ी ऐसे हैं, जिनका बेस प्राइस 2 करोड़ है।

ALSO READ: रोहित शर्मा की कप्तानी में इस नई भूमिका में खेलते नजर आयेंगे वेंकटेश अय्यर, खत्म होगी टीम इंडिया की सबसे बड़ी समस्या

मेगा ऑक्शन के बाद ही यह पता चल जायेगा कि कौन खिलाड़ी किस फ्रेंचाइजी के टीम में खेलने वाला है। ऐसा लग रहा है कि मेगा ऑक्शन के बाद ही IPL 2022 मार्च में शुरू हो सकता है।