Placeholder canvas

IPL Mega Auction: पहले दिन नीलामी के बाद जानिए 10 टीमों का हाल, किस टीम में गया कौन सा खिलाड़ी, किसके पास बचा सबसे ज्यादा पैसा

इंडियन प्रीमियर लीग IPL के 15वे संस्करण के लिए मेगा ऑक्शन की तारीख का सबकी बेसब्री से इंतजार था। इस ऑक्शन के पहले दिन IPL की सभी फ्रेंचाइजी ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। ऑक्शन के पहले ही कई फ्रेंचाइजी ने अपनी मेन टीम तैयार कर की। पहले दिन के ऑक्शन में कुल 97 खिलाड़ियों पर बोली लगी, जिसमें 74 खिलाड़ी खरीदे गए कर 23 खिलाड़ी अनसोल्ड हो रह गए। जानिए किस फ्रेंचाइजी ने शामिल किया किस खिलाड़ी है। पहले दिन के बाद IPL की 10 फ्रेंचाइजी की झोली में कुल कौन खिलाड़ी हैं

चेन्नई सुपरकिंग्स CSK

csk 2

10 खिलाड़ियों ऋतुराज गायकवाड़, अंबाती रायडू, मोइन अली, महेंद्र सिंह धोनी, रवींद्र जडेजा, दीपक चाहर, ड्वेन ब्रावो, रॉबिन उथप्पा, केएम आसिफ और तुषार देशपांडे के ऊपर बजट खर्च करने के बाद सीएसके की पर्स में 20.45 करोड़ की राशि बची है।

दिल्ली कैपिटल्स DC

दिल्ली कैपिटल

13 खिलाड़ी जिसमे चार विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं, डेविड वार्नर, पृथ्वी शॉ, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत, सरफराज खान, केएस भरत, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, एनरिक नोर्खिया, कमलेश नागरकोटी, मुस्तफिजुर रहमान और अश्विन हेब्बार को खरीदने के बाद इस फ्रेंचाइजी के पास 16.50 करोड़ बचे हैं।

गुजरात टाइटंस GT

गुजरात टाइटन

10 खिलाड़ियों शुभमन गिल, जेसन रॉय, अभिनव मनोहर, हार्दिक पांड्या, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहम्मद शमी, लॉकी फर्ग्यूसन, आर साई किशोर और नूर अहमद को खरीदने के बाद गुजरात टीम के पास 18.85 करोड़ पर्स में बचे हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स KKR

IPL 2022

9 खिलाड़ियों वेंकटेश अय्यर, नितीश राणा, श्रेयस अय्यर, शेल्डन जैक्सन, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, पैट कमिंस, शिवम मावी और वरुण चक्रवर्ती को खरीदने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के पास 12.65 करोड का बजट बचा है।

लखनऊ सुपर जाएंट्स LSG

गौतम गंभीर

11 खिलाड़ियों केएल राहुल, क्विंटन डी कॉक, मनीष पांडे, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पांड्या, जेसन होल्डर, रवि बिश्नोई, अवेश खान, मार्क वुड और अंकित राजपूत को खरीदने के बाद लखनऊ फ्रेंचाइजी के पास 6.90 करोड़ बचे हैं।

मुंबई इंडियंस MI

IPL

8 खिलाड़ियों रोहित शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, देवाल्ड ब्रेविस, कीरोन पोलार्ड, जसप्रीत बुमराह, रविचंद्रन अश्विन और बासिल थंपी को खरीदने के बाद मुंबई फ्रेंचाइजी के पास 27.85 करोड़ की रकम बाकी है।

किंग्स XI पंजाब

IPL

11 खिलाड़ियों शिखर धवन, मयंक अग्रवाल, जॉनी बेयरस्टो, जितेश शर्मा, प्रभसिमरन सिंह, शाहरुख खान, हरप्रीत बराड़, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह और ईशान पोरेल को खरीदने के बाद टीम के पास 28.65 करोड़ अभी पर्स में बाकी हैं।

राजस्थान रॉयल्स RR

राजस्थान

11 खिलाड़ियों देवदत्त पडिक्कल, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन, जोस बटलर, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, आर अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा और केसी करियप्पा को अपनी टीम में शमिल करने के बाद इस फ्रेंचाइजी के पास 12.15 करोड़ बचे हैं।

ALSO READ:IPL 2022 Mega Auction: सुरेश रैना के अनसोल्ड होते ही ट्रोल हो गए धोनी-उथप्पा और चेन्नई सुपर किंग्स, मीम्स देख नहीं रुकेगी हंसी

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर RCB

RCB IPL 2022

11 खिलाड़ियों फाफ डु प्लेसिस, विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक, शाहबाज अहमद, वनिन्दु हसरंगा, हर्षल पटेल, जोश हेजलवुड, मोहम्मद सिराज और आकाश दीप को खरीदने के बाद टीम के पास 9.25 करोड़ की रकम बाकी है।

सनराइजर्स हैदराबाद Sunriserers Haidrabad

91f6c 16220810050691 800

13 खिलाड़ियों अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, केन विलियमसन, निकोलस पूरन, प्रियम गर्ग, अब्दुल समद, वाशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, जे सुचित, श्रेयस गोपाल, कार्तिक त्यागी, टी नटराजन और उमरान मलिक को खरीदने के बाद टीम के पास 20.15 करोड़ की रकम बाकी है।

ALSO READ:IPL 2022 Mega Auction के सबसे महंगे खिलाड़ी बने ईशान किशन तो आए ऐसे मीम्स जिन्हें देख कर हंसी रोकना मुश्किल