टी20 विश्व का हिस्सा ये 3 भारतीय खिलाड़ी शारीरिक रूप से हैं अनफिट, मोटापे से हैं परेशान निकले हुए हैं पेट, खाने पर नहीं है कंट्रोल
टी20 विश्व का हिस्सा ये 3 भारतीय खिलाड़ी शारीरिक रूप से हैं अनफिट, मोटापे से हैं परेशान निकले हुए हैं पेट, खाने पर नहीं है कंट्रोल

टीम इंडिया (Team India) रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में इसी महीने की 16 तारीख से ऑस्ट्रेलिया की धरती पर शुरू होने जा रहे टी20 विश्व कप 2022 (T20 WORLD CUP) में हिस्सा लेने को तैयार हैं। बीते एशिया कप में मिली करारी हार के बाद रोहित एंड कंपनी टी20 विश्व कप को जीतने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। वहीं क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट के महा कुम्भ शुरू होने से पहले एक के बाद एक टीम इंडिया को झटके लगने शुरू हो गए हैं।

टीम इंडिया के दो सबसे बड़े हथियार जडेजा (Ravinder Jadeja) और बुमराह (Jasprit Bumrah) वर्ल्ड कप शुरू होने पहले ही बाहर हो चुके हैं। ऐसे में पहले से ही कमज़ोर मानी जा रही टीम इंडिया के लिए एक और परेशानी आन पड़ी है। ये परेशानी है टीम के खिलाड़ियों की चर्बी यानी मोटापा। तो आइये जानते हैं वो 3 भारतीय खिलाड़ियों के बारे में जिनके प्रदर्शन के आगे मोटापा पड़ रहा है भारी, लेकिन फिर भी टी20 विश्व कप 2022 (T20 WORLD CUP)में खेलते हुए आएंगे नज़र।

1. ऋषभ पंत

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है टीम इंडिया के उभरते हुए स्टार विकेट कीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत (Rishabh Pant) का। पंत अक्सर अप्पने बढ़ते हुए वजन के चलते फैंस के निशाने पर आ जाते हैं। पंत की फिटनेस पर हमेशा सवालियां-निशान बने रहते हैं।

विकेटकीपिंग के दौरान कई बार देखा गया है कि पंत अपनी खराब फिटनेस के चलते गेंद के पीछे सही ढंग से नहीं दौड़ पाते हैं। यहीं कारण है कि उन्हें बॉल या कैच पकड़ने में बड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ता है। ऐसे में उन्हें विराट कोहली से सलाह लेनी चाहिए कि अपने आप को क्रिकेट की दुनिया में कैसे फिट रखा जा सकता है।

2. रोहित शर्मा

इस लिस्ट में दूसरा नाम आता है भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान और हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का। टीम इंडिया (Team India) के कप्तान रोहित शर्मा भी अनफिट खिलाड़ियों की लिस्ट में हमेशा बने रहते है। पिछले कुछ महीनो से देखा जा रहा है कि रोहित का वजह बढ़ते ही जा रहा है। जिसका बुरा प्रभाव उनकी फिल्डिंग पर साफ़ तौर से झलकता है।

वहीं फिट और स्लिम दिखने के लिए भारत के खिलाड़ियों को काफी मेहनत करनी पड़ती है। इसका उदाहरण टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली है। जो फिट रहने के लिए जिम में घंटों पसीना बहाते है। दरअसल रोहित के फैंस इस बात को लेकर चिंतित हैं कि उनका बढ़ा वजन उनके खेल को प्रभावित कर सकता है।

ALSO READ:कपिलदेव से होती थी इन 5 खिलाड़ियों की तुलना, कुछ ही मैच में टीम इंडिया पर बन गये बोझ और खत्म हो गया करियर

3. रविचंद्रन अश्विन

इस लिस्ट में तीसरा नाम आता है टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) का। आश्विन काफी लंबे समय से टीम इंडिया (Team India) से बाहर चल रहे थे। लेकिन उनके फैंस के लिए राहत की बात यह कि उन्हें ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले टी20 विश्व कप के 15 सदस्यीय दल में चुना गया है।

वहीं अश्विन अपनी फिटनेस को लेकर फैंस के निशाने पर बने रहते हैं। उन्हें मैदान पर मैच के दौरान देखा जाता है कि वो सही ढंग से बॉल के पीछे दौड़ नहीं लगा पाते हैं। या फिर उन्हें फिल्डिंग के दौरान फाइनलैग पर खड़ा कर दिया जाता है। जहां बॉल जाने का चांस ना के बराबर होता है। ऐसे में उन्हें अपनी फिटनेस पर काम करने की जरूरत है। अगर उन्हें टी20 विश्व कप में मौका मिलता है। तो वो इन सभी चुनौतियों पर खरा उतरे।

ALSO READ: टी20 विश्व कप 2022 के बाद ये 3 खिलाड़ी छोड़ सकते हैं अपनी टीम की कप्तानी, खुद का गिरता प्रदर्शन है वजह

Published on October 3, 2022 12:42 pm