टी20 विश्व कप 2022 के बाद ये 3 खिलाड़ी छोड़ सकते हैं अपनी टीम की कप्तानी, खुद का गिरता प्रदर्शन है वजह
टी20 विश्व कप 2022 के बाद ये 3 खिलाड़ी छोड़ सकते हैं अपनी टीम की कप्तानी, खुद का गिरता प्रदर्शन है वजह

टी20 विश्व कप 2022 (T20 World Cup 2022) का आयोजन इसी महीने की 16 तारीख को ऑस्ट्रेलिया की धरती पर शुरु होने वाला है। क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में किसी भी टीम के लिए उसका कप्तान सबसे ज़रूरी खिलाड़ी होता है। कप्तान ही टीम को हर उतार चढ़ाव पर टीम को एक साथ लेकर चलता है। ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि कप्तान टीम की सबसे बड़ी ताकत होता है।

वहीं इस टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) में 16 टीमें भाग लेंगी और सभी ट्राफी पर कब्ज़ा ज़माने उतरेंगी। किसी भी खेल के वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में कप्तान की जिम्मेदारी और जीत का दबाव काफी बढ़ जाता है। ऐसे में आज हम इस लेख में जानेंगे उन तीन मौजूदा समय के कप्तानों के बारे में जो इस टी20 वर्ल्ड कप के बाद अपनी टीम की कप्तानी को छोड़ने का ऐलान कर सकते हैं।

1. आरोन फिंच

इस लिस्ट में सबसे पहले नाम है ऑस्ट्रेलिया के मौजूदा टी20 कप्तान और ताबड़तोड़ बबलेबाज़ आरोन फिंच (Aaron Finch) का। फिंच की गिनती ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल कप्तानों में से होती है। बीते महीने ही फिंच ने इस टी20 वर्ल्ड कप 2022 पर अपना फोकस केन्द्रित करने के लिए उन्होंने वनडे फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी।

बता दें कि फिंच साल 2014 के बाद से ही ऑस्ट्रेलिया के टी20 कप्तान हैं, जिसके बाद से फिंच ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाले कप्तान बन गए हैं।

फिंच बतौर कप्तान जब खेलते हैं, तो उनका कप्तानी वाला दबाव बढ़ जाता है, इसका परिणाम उनके बल्लेबाज़ी में देखा जा सकता है। जबसे फिंच ने कप्तानी संभाली है उनका करियर औसत कम हुआ है और स्ट्राइक रेट भी गिरता चला जा रहा है। फिंच के टी20 करियर की बात करें वो उन्होंने अभी तक 95 मैच खेले है जिसमें उन्होंने 34.70 की औसत से 2915 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और 12 अर्द्धशतक शामिल हैं।

ऐसे में अपने करियर को थोड़ा और लम्बा करने के लिए उम्मीद है कि वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) के बाद फिंच ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी छोड़ सकते हैं।

2. केन विलियम्सन

इस लिस्ट में दूसरा नाम है न्यूज़ीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन का। केन फिंच से भी पहले से यानी साल 2012 से ही न्यूज़ीलैंड के नियमित कप्तान है। लम्बे समय से कप्तानी कर रहे केन विलियम्सन की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। 59 टी20 मैचों में से 30 में जीत के साथ वो सबसे सफल कप्तानों में से एक है। लेकिन पिछले कुछ महीने देखे तो उनका प्रदर्शन और टीम का प्रदर्शन दोनों ही गिरता चला जा रहा है।

साल 2022 में उन्होंने अभी तक 9 मैच खेले है जिसमें उनके बल्ले से 294 रन निकले है। विलियम्सन के पुराने रिकॉर्ड पर नजर डाले तो साल 2021 में उन्होंने 693 रन, साल 2020 में 757 रन और 2019 में 1543 रन बनाए थे। गिरते प्रदर्शन से साफ़ हो जाता है की उनपर कप्तानी का कितना दवाब है। इसी के साथ हाल ही में टीम के भी जीत के प्रतिशत में गिरावट आई है तो ऐसे में उम्मीद की जा सकती है टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) के बाद न्यूजीलैंड की टीम को एक नया कप्तान देखने को मिल सकता है।

ALSO READ: सिर्फ कप्तान होने की वजह से खेल रहे हैं ये 3 खिलाड़ी, नहीं तो कब का कर दिए गये होते बाहर

3. रोहित शर्मा

इस लिस्ट में तीसरा और सबसे चौकाने वाला नाम है भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा का। टी20 वर्ल्ड कप 2021 के बाद विराट कोहली ने कप्तानी छोड़ी तो बोर्ड ने रोहित को टीम का नया नियमित कप्तान बनाया। उनके कप्तान बनने के बाद से ही टीम का प्रदर्शन और बेहतर दिखा है, लेकिन उनका निजी प्रदर्शन काफी खराब हुआ है। साल 2022 में रोहित ने कुल 26 मैच खेले है जिसमें उनके बल्ले से सिर्फ 695 रन निकले है।

इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 116 का रहा है और वो सिर्फ 4 अर्ध शतक लगाने में भी कामयाब हुए हैं। कप्तानी के बाद भले ही वो भारतीय टीम को मैच जीतवा रहे हैं, लेकिन उनका खुद का प्रदर्शन यह साफ़ जाहिर करता है कि वो कप्तानी के बोझ तले दब रहे हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022T20 World Cup 2022) के बाद रोहित शर्मा कप्तानी से इस्तीफा दे सकते हैं।

ALSO READ: कपिलदेव से होती थी इन 5 खिलाड़ियों की तुलना, कुछ ही मैच में टीम इंडिया पर बन गये बोझ और खत्म हो गया करियर

Published on October 3, 2022 12:08 pm