T20 World Cup के लिए श्रीलंका ने चुनी एशिया कप से भी खतरनाक टीम, इन खिलाड़ियों की वापसी से विश्व कप जीतने की दावेदार बनी टीम
T20 World Cup के लिए श्रीलंका ने चुनी एशिया कप से भी खतरनाक टीम, इन खिलाड़ियों की वापसी से विश्व कप जीतने की दावेदार बनी टीम

T20 World Cup : हाल ही में सभी को चौंकाकर एशिया कप ( Asia Cup 2022) में जीत हासिल करने वाली श्रीलंका क्रिकेट टीम ने आईसीसी टी20 विश्वकप ( ICC T20 World Cup 2022) की भी प्रबल दावेदार है। श्रीलंका ने छठी बार एशिया कप जीता है, जिसके साथ ही अब भारत के बाद सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बन गई है।

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने दासुन शनाका (Dasun Shanaka) की कप्तानी में 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है। इस टीम में दुष्मंथा चमीरा और लाहिरू कुमारा शामिल है।

ICC T20 World Cup के लिए चुनी गई मजबूत टीम

ऑस्ट्रेलिया में आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 के लिए श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने एक मजबूत टीम चुनी है। स्क्वाड के अलावा अशेन बंडारा, प्रवीण जयविक्रमा, दिनेश चांडीमल, बिनुरा फर्नांडो और नुवानिडु फर्नांडो को रिजर्व खिलाड़ियों में रखा गया है। जबकि बंडारा और जयविक्रमा ही टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया जाएंगे। श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड ने कहा है कि

“आशेन बंडारा और प्रवीण जयविक्रमा टीम के साथ यात्रा करेंगे”

Also Read : IND vs PAK: पाकिस्तान से आया भारत को चेतावनी, उन दोनों को जगह दो नहीं तो विश्व कप में भी वही हाल होगा जो एशिया कप में हुआ

कुछ दिग्गज खिलाड़ियों की कराई वापसी

एशिया कप 2022 में श्रीलंका क्रिकेट टीम के ज्यादातर खिलाड़ी विश्व कप स्क्वाड ने शामिल हैं। श्रीलंका क्रिकेट टीम में और रिजर्व खिलाड़ियों दोनों में ही मथीशा पथिराना अपनी जगह बनाने में चुके हैं। मथीशा पथिराना ने हाल ही में एशिया कप 2022 में डेब्यू किया था। इस लिस्ट में नुवान तुषारा और असिथा फर्नांडो भी हैं।

दिनेश चांडीमल को मिली स्टैंडबाई में जगह

एशिया कप 2022 में श्रीलंका क्रिकेट टीम में वापसी करने वाले मिडिल ऑर्डर अनुभवी बल्लेबाज दिनेश चांडीमल स्टैंडबाय में शामिल हैं। साथ ही बाएं हाथ के तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका संयुक्त अरब अमीरात में शानदार प्रदर्शन के चलते टीम में जगह बनाने में कामयाब रहें हैं। वहीं धनंजया डी सिल्वा और जेफरी वांडरसे ने एशिया कप के बाद अपनी जगह बचाए रखी है।

चमीरा की चोट पर बना हुआ है संशय

श्रीलंका क्रिकेट टीम के 30 वर्षीय चमीरा की चोट अभी ठीक नहीं हुई है। खिलाड़ी फिटनेस के साथ एक महीने में हार हालत में वापसी करने के प्रयास में है। हालांकि श्रीलंका क्रिकेट टीम के पास मदुशंका, प्रमोद मदुशन और चमिका करुणारत्ने में कई तेज गेंदबाजों के विकल्प मौजूद हैं।

श्रीलंका की टी20 वर्ल्ड कप टीम

दासुन शनाका (कप्तान), दानुष्का गुणाथिलका, पथुम निस्सांका, कुसल मेंडिस, चरित असलंका, भानुका राजपक्षे, धनंजया डी सिल्वा, वानिन्दु हसरंगा, महेश थीक्षाना, जेफरी वेंडरसे, चमिका करुणारत्ने, दुष्मंथा चमीरा (फिटनेस पर निर्भर), लाहिरू कुमारा (फिटनेस पर निर्भर), दिलशान मदुशंका और प्रमोद मदुशन।

स्टैंडबाई खिलाड़ी :

अशेन बंडारा, प्रवीण जयविक्रमा, दिनेश चांडीमल, बिनुरा फर्नांडो और नुवानीडु फर्नांडो

Also Read : IND vs SA : कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ का कटा टीम इंडिया से पत्ता, साउथ अफ्रीका के खिलाफ ये खिलाड़ी होगा भारत का नया कप्तान और कोच

Published on September 16, 2022 10:33 pm