T20 World Cup 2022 में रोहित के सबसे बड़े हथियार होंगे ये 3 खिलाड़ी, 11 खिलाड़ी नही ये 3 खिलाड़ी अकेले पलट देते हैं मैच
T20 World Cup 2022 में रोहित के सबसे बड़े हथियार होंगे ये 3 खिलाड़ी, 11 खिलाड़ी नही ये 3 खिलाड़ी अकेले पलट देते हैं मैच

भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) इस महीने के अंत से साउथ अफ्रीका के साथ सीरीज खेलेगी। तीन टी20 मैच और तीन वन डे मैच की सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका टीम घरेलू सीरीज खेलेगी। भारतीय टीम इस समय बुरे दौर से गुजर रही है, एशिया कप में भारतीय टीम को सुपर 4 से ही बाहर होना पड़ा, ऐसे में टी20 के लिए तो भारतीय टीम घोषित हो चुकी है और लगभग वही टीम है जो एशिया कप खेल रही थी, बस गेंदबाजी में थोड़ा परिवर्तन किया गया है, लेकिन वनडे सीरीज के लिए अभी टीम का ऐलान नहीं किया गया है। इस वन डे सीरीज में एक बार फिर सीनियर खिलाड़ियों को आराम और युवा खिलाड़ियों को मौका मिलेगा।

कप्तान रोहित के साथ इन खिलाड़ियों को आराम

आईसीसी टी20 विश्वकप के मद्देनजर कप्तान रोहित शर्मा और उपकप्तान केएल राहुल को आराम देना लगभग तय माना जा रहा है। साथ ही कई सीनियर खिलाड़ियों को भी आराम मिलेगा, जिसके बाद वनडे टीम की कप्तानी सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को सौपी जा सकती है।

एक मीडिया वेबसाइट के अनुसार भारतीय क्रिकेट टीम के वनडे सीरीज जोकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जाएगी। इस सीरीज के लिए कप्तान शिखर धवन होंगे। यानी कि रोहित शर्मा और उपकप्तान केएल राहुल टीम का हिस्सा नहीं होंगे।

राहुल द्रविड़ को भी आराम

टीम के सीनियर खिलाड़ियों के साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ को भी आराम दिया जा सकता हैं। जिसके बाद राहुल द्रविड़ की गैरमौजूदगी में एनसीए एक मुख्य वीवीएस लक्ष्मण टीम इंडिया की कोचिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे। याद दिला दे,वीवीएस लक्ष्मण इससे पहले आयरलैंड और जिम्बाब्वे दौरे पर भी टीम के हेड कोच रह चुके हैं।

भारत बनाम साउथ अफ्रीका वन सीरीज का आगाज 6 अक्टूबर से होगा। जिसका पहला मैच लखनऊ में खेला जाएगा। दूसरा वनडे 9 अक्टूबर को रांची और आखिरी मुकाबला 11 अक्टूबर को दिल्ली में खेला जाएगा।

साउथ अफ्रीका सीरीज का पूरा शेड्यूल

पहला T20I: 28 सितंबर, तिरुवनंतपुरम

दूसरा T20I: 2 अक्टूबर, गुवाहाटी

तीसरा T20I: 4 अक्टूबर, इंदौर

पहला वनडे: 6 अक्टूबर, लखनऊ

दूसरा वनडे: 9 अक्टूबर, रांची

तीसरा वनडे: 11 अक्टूबर, दिल्ली

Also Read : IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज़ के लिए भारतीय टीम हुई घोषित, टीम इंडिया को मिला नया उप कप्तान, तो लंबे समय बाद इन्हें मिला मौका

साउथ अफ्रीका टी20 टीम:

टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, हेनरिक क्लासेन, रीजा हेंड्रिक्स, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे, वेन पार्नेल, ड्वेन प्रिटोरियस, कगिसो रबाडा, रिले रोसौव, तबरेज़ शम्सी। रिजर्व: ब्योर्न फोर्टुइन, मार्को जेन्सन और एंडिले फेहलुकवेओ।

साउथ अफ्रीका वनडे टीम:

टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, रीज़ा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, जेनमैन मालन, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे, वेन पार्नेल, एंडिले फेहलुकवेओ, ड्वेन प्रिटोरियस, कागिसो रबाडा, तबरेज़।

Also Read : IND VS AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज जीतने के लिए रोहित शर्मा लेंगे ये बड़ा फैसला? इस प्लेयर को करेंगे टीम इंडिया में शामिल!

Published on September 14, 2022 12:52 pm