युवराज सिंह की तरह 6 गेंदों में 6 छक्के लगा सकते हैं ये 5 बल्लेबाज, लिस्ट में 2 भारतीय
युवराज सिंह की तरह 6 गेंदों में 6 छक्के लगा सकते हैं ये 5 बल्लेबाज, लिस्ट में 2 भारतीय

2007 में भारतीय टीम ने आईसीसी टी20 विश्व कप अपने नाम किया था और इतिहास रचा था। उस दिन की यादें और खुशी आज भी लोगो के दिल में जिंदा है। वैसी ही याद और खुशी आज भी बरकरार है, जब इस टूर्नामेंट में युवराज सिंह ने इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड के खिलाफ 6 गेंदों में 6 छक्के लगाए थे। 

आज हम बात करेंगे ऐसे खिलाड़ियों की जो आज के समय में एक बार फिर ऐसा कारनामा फिर से कर सकते हैं। 

संजू सैमसन

भारत के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को भले ही भारतीय टीम में खेलने का ज्यादा मौका न मिलता हो मगर उनकी काबिलियत बताती है वे कितने खतरनाक बल्लेबाज हैं। वे अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए मशहूर हैं।

संजू सैमसन के नाम अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में 27 छक्के हैं। यदि उन्हे भारतीय टीम में लगातार मौके दिए जाएं तो वह 6 गेंद में 6 छक्के लगा सकते हैं।

आंद्रे रसेल

आंद्रे रसेल लिमिटेड ओवर क्रिकेट के एक ताबड़तोड़ बल्लेबाज हैं और जब भी वे क्रीज पर आते हैं, गेंदबाज खौफ में आ जाते हैं। वह कई दफा ऊंचे-ऊंचे छक्के लगा चुके हैं और वह ऐसे बल्लेबाज हैं, जो युवराज सिंह की तरह 6 गेंद में 6 छक्के लगा सकते हैं। आंद्रे रसेल के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 136 छक्के दर्ज हैं।

रोहित शर्मा

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा कई दफा विस्फोटक पारी खेलते नजर आए हैं और जब भी वह ऐसा करते हैं उन्हे रोकना लगभग मुश्किल हो जाता है। वह पहली गेंद से ही लंबे लंबे छक्के लगाने की काबिलियत रखते हैं।

रोहित शर्मा के नाम अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में 492 छक्के हैं। वह दिन दूर नही जब रोहित शर्मा युवराज सिंह की तरह एक ओवर में 6 छक्के लगा दे। 

टिम डेविड

सिंगापुर के बल्लेबाज टिम डेविड अब ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलते है और वे एक मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज और फिनिशर के रूप में उभर के आए हैं। वे एक तूफानी बल्लेबाज हैं और चंद गेंदों में मैच का रुख बदलने की ताकत रखते हैं। टिम डेविड के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 31 छक्के दर्ज हैं। वह युवराज सिंह का कारनामा दोहरा सकते हैं।

ALSO READ: IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे में इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतर सकती है भारतीय टीम, शिखर धवन देंगे इन खिलाड़ियों को मौका

डेविड मिलर

साउथ अफ्रीका के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज और उनकी टीम के अहम खिलाड़ी डेविड मिलर काफी खतरनाक बल्लेबाज हैं। वह अपने बल्ले से क्रीज पर आते ही तूफान मचा सकते हैं और हारा हुआ मैच अपने नाम ले जा सकते हैं।

डेविड मिलर के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक 199 छक्के दर्ज हैं। मिलर, युवराज सिंह की तरह 6 गेंदों में 6 छक्के लगाने का कारनामा दोहरा सकते हैं। 

ALSO READ: IND vs SA, Weather Report: क्या रद्द होगा भारत-अफ्रीका का दूसरा मैच? जानिए मैच के दौरान कैसा रहेगा मौसम

Published on October 8, 2022 11:57 pm