कभी देखा है MS Dhoni का आलीशान फॉर्महाउस, देखकर आंखे रह जायेंगी खुली की खुली, सुविधाए जान होश उड़ा देंगे
कभी देखा है MS Dhoni का आलीशान फॉर्महाउस, देखकर आंखे रह जायेंगी खुली की खुली, सुविधाए जान होश उड़ा देंगे

भारतीय क्रिकेट टीम के महान खिलाड़ियों में से एक, पूर्व कप्तान (MS Dhoni) की दुनियाभर में लोकप्रियता है। MS Dhoni को कैप्टन कूल और थला के नाम से भी जाना जाता है। धोनी की स्मार्टनेस और विकेटकीपिंग स्किल के अंदाज की दुनिया कायल है। 

उन्होंने 15 अगस्त, 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था लेकिन फिर भी उनके लिए फैंस का प्यार और क्रेज आज तक काम नही हुआ है। वो हर साल आईपीएल में खेलते हुए देखे जाते हैं। लेकिन आज हम आपको उनके क्रिकेट करियर नहीं बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में बताने जा रहे हैं। 

MS Dhoni का आलीशान फॉर्महाउस

2 391

महेंद्र सिंह धोनी भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन वह अब भी दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटरों में शुमार हैं। MS Dhoni के पास एक से बढ़कर एक महंगी गाड़ियां हैं। झारखंड की राजधानी रांची में ही उनका आलीशान फार्महाउस है। माही और उनका परिवार इसी 7 एकड़ के फार्महाउस में रहता है। 

8 41

धोनी का ये फार्महाउस 7 एकड़ में फैला हुआ है, जिसमें जिम, स्विमिंग पूल और पार्क हैं। धोनी के फार्महाउस में पारिवारिक मित्रों और साथी क्रिकेटरों के लिए समर्पित एक हैंगआउट स्पॉट भी है। इस जगह का इस्तेमाल धोनी और उनकी पत्नी साक्षी अक्सर पार्टियों की मेजबानी करने के लिए करते हैं। 

ALSO READ:IND vs ZIM: ज़िम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया का शेड्यूल हुआ जारी, यह खिलाड़ी बनेगा भारतीय टीम का नया कप्तान !

पुराने घर से 20 मिनट की दूरी पर है फॉर्महाउस

7 48

यह फार्म हाउस धोनी के हरमू रोड पर बने पहले घर से केवल 20 मिनट की ड्राइव पर है। इस फॉर्महाउस का नाम है ‘कैलाशपति फार्महाउस’। रांची के रिंग रोड पर ये धोनी का ‘कैलाशपति फार्म हाउस’ बना है। इस आलीशान फार्म हाउस को बनवाने में तीन साल का समय लगा था। 

ALSO READ:विराट कोहली ने मोटा और अनफिट बताकर कर दिया था जिसे टीम से बाहर अब वही बना उनकी जगह भारतीय टीम में खेलने का दावेदार

6 86

MS Dhoni को जानवर पसंद है और अपने इस फार्म हाउस उन्होंने कई पेट्स (डॉग्स) पाले हुए हैं। धोनी इसी फार्म हाउस में अपने इन पेट्स को ट्रेनिंग भी देते हैं। धोनी ने कई बार अपने डॉग्स को ट्रेनिंग देते हुए उनकी वीडियो अपने फैंस से शेयर भी करी है। 

ALSO READ:सुरेश रैना ने लिया बड़ा फैसला, संन्यास के बाद भारतीय टीम में करेंगे वापसी, ट्वीट कर कही ये बात

Published on July 21, 2022 2:08 pm