malaika arora and nora fatehi chaiya chaiya

बॉलीवुड अदाकारा मलाइका अरोड़ा किसी पहचान की मोहताज नही हैं। वहीं एक्ट्रेस अपनी सेक्सी अदाओं से फैंस के दिलों पर राज करती हैं। इन दिनों मलाइका सोशल मीडिया से लेकर ओटीटी प्लेटफार्म पर धूम मचाई पड़ी हैं। दरअसल, डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर उनका शो ‘मूविंग इन विद मलिका’ में उनकी जिंदगी को लेकर कई खुलासे हो रहे हैं। वहीं अब एक्ट्रेस नोरा फतेही के साथ डांस का मुकाबला करती नजर आ रही हैं।

बता दें कि हाल ही में डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें मलाइका अरोड़ा और नोरा फतेही डांस का मुकाबला करती नजर आ रही हैं। खास बात यह है कि दोनों के बीच डांस का मुकाबला छैया-छैया गाने पर हो रहा है। जिसे फैंस काफी ज्यादा लाइक कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Disney+ Hotstar (@disneyplushotstar)

बता दें कि मलाइका अरोड़ा का शो मूविंग इन विद मलाइका डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहा है। शेयर किया गया वीडियो इस शो का है। जिसे देखकर फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

ALSO READ: तारक मेहता के टप्पू की गर्लफ्रेंड की खूबसूरती के सामने कहीं नहीं टिकती हैं आलिया भट्ट और उर्वशी रौतेला, देखें तस्वीरें

वहीं मलाइका अरोड़ा ने अपने शो के नए एपिसोड में करण जौहर से बातचीत के दौरान अपने एक्स हसबैंड अरबाज खान और उनकी रुमर्ड गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी के ब्रेकअप की अफवाहों पर चर्चा की।

शो के दौरान जब करण जौहर ने मलाइका से पूछा कि क्या उन्हें इस बारे में कोई जानकारी है। तब एक्ट्रेस ने कहा कि वह उस टाइप की इंसान नहीं हैं, जो किसी की भी जिंदगी में दखलअंदाजी करें और न ही अपने बेटे से पिता की पर्सनल लाइफ से
जुड़ी बात पूछेंगी।

ALSO READ: 17 साल से शादीशुदा हैं 56 साल के सलमान खान! दुबई में रह रही है पत्नी नूर और 16 साल की बेटी? अब एक्टर ने खुद खोला राज

Published on December 16, 2022 8:57 pm