SALMAN KHAN RUMOURED WIFE NOOR

बॉलीवुड के दबंग यानी कि सलमान खान को तो हर कोई जानता है। सलमान खान को लोग भाईजान के नाम से भी जानते हैं। सलमान खान ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्‍म ‘बीवी हो तो ऐसी’ से की थी। सलमान खान ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। वहीं अब उनकी अपकमिंग फिल्म टाइगर 3 आने वाली है।

टाइगर 3 में सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ भी नजर आएंगी। वहीं सलमान खान अब 57 साल के हो गए हैं। ऐसे में उनके फैंस हमेशा यह जानना चाहते हैं कि वह शादी कब करेंगे? खबरों की मानें तो सलमान खान का नाम कई मशहूर एक्ट्रेस के साथ सुनने में आया है। लेकिन किसी भी एक्ट्रेस के साथ वह शादी के मंडप तक नही जा पाए।

सलमान खान पर आई ये खबर

वहीं फैंस के सवालों का सही जवाब भाईजान ने आज तक नही दिया। वहीं अब एक फैंस ने चौकाने वाला दावा किया है। जिसे सुनकर उन्हें खुद इस बात का खुलासा करना पड़ा। दरअसल, कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर दावा किया गया था कि सलमान खान शादीशुदा हैं। वहीं वह भारत में कुवारें रहने की एक्टिंग करते हैं।

दावा किया जा रहा था कि सलमान खान की दुबई में एक बीवी है और 17 साल की एक बेटी भी है। वहीं इस खबर को सलमान खान के हेटर्स ने तूल दे दिया, जिसके चलते लोग इस खबर पर सलमान खान से प्रतिक्रिया मांगने लगे। लोग यह जानना चाहते थे कि आखिर इस खबर में कितनी सच्चाई है।

सलमान खान ने पत्नी और बेटी होने की अफवाह पर तोड़ी चुप्पी

बता दें कि अरबाज खान के शो ‘क्विक हील पिंच बाई अरबाज खान’ में एक बार सलमान खान गए थे। इस दौरान अरबाज ने उनकी शादीशुदा वाले सवाल को उनसे जवाब मांग लिया। जिसके बाद सलमान खान ने जवाब देने के लिए तैयार हो गए।

वहीं अरबाज खान ने एक फैंस का कमेंट पढ़ा। जिसमें लिखा था कि

‘कहां छुपा बैठा है डरपोक। सब जानते हैं कि तू दुबई में अपनी बीवी नूर और अपनी 17 साल की बेटी के साथ रहता है। आखिर कब तक भारत के लोगों को मूर्ख बनाएगा?’

वहीं कमेंट सुनने के बाद सलमान खान हैरान हो गए और बोले कि यह किसके लिए है? तब अरबाज ने बताया कि यह फैन ने उनके लिए लिखा है। जिसके बाद सलमान खान ने कहा कि इन लोगों को बहुत पता रहता है। ये सब बकवास हैं। मुझे इस बात की बिल्कुल जानकारी नही है और किसने इस पोस्ट को शेयर किया है।

उन्होंने आगे कहा कि

‘ये जो भी है, जिन्हें लगता है कि मैं उन्हें जवाब देने वाला हूं। भाई मेरी कोई बीवी नहीं है और मैं 9 साल से भारत में मुंबई के गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहता हूं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि मैं इस शख्स को कोई जवाब नहीं दूंगा। सबको पता है कि मैं कहां रहता हूं।’

ALSO READ: IND vs BAN: मोहम्मद सिराज ने किया खुलासा, बताया लिटन दास से उन्होंने ऐसा क्या कहा था जो खड़ा हो गया था विवाद

Published on July 18, 2023 10:54 pm