MUMBAI INDIANS

IPL 2022 के मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था और लगातार हार के बाद टीम को प्लेऑफ में भी जाने का मौका नहीं मिल पाया था, लेकिन नए सीजन में मुंबई इंडियंस काफी अलग दिखने वाली है। 

IPL 2023 की तैयारी शुरू हो गई है और मुंबई इंडियंस के लिए एक बड़ा खिलाड़ी टीम की नीली जर्सी में नजर आ सकता है, जो पिछली बार नहीं खेल पाया था और टीम का मैच विनर साबित हो सकता है। 

मैदान में जल्द होगी जोफ्रा आर्चर की वापसी

मुंबई इंडियंस ने इंग्लैंड के धाकड़ तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को पिछले साल मेगा ऑक्शन में खरीदा था और मोटी रकम खर्च की थी। उन्हे नए सीजन के लिए मुंबई ने रिटेन किया है। माना जा रहा है मुंबई इंडियंस के लिए जोफ्रा आईपीएल 2023 के लिए तैयार हो जाएंगे।

दिसंबर में तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए पाकिस्तान जाने वाले कुछ टेस्ट क्रिकेटरों के साथ इंग्लैंड लायंस फिलहाल दुबई में तैयारी कर रहे हैं। आर्चर इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन के साथ भी मिलकर काम कर रहे हैं, जो जल्द ही पाकिस्तान के लिए रवाना होंगे।

ALSO READ:भारत-न्यूजीलैंड के बीच मैच रद्द होते ही वेलिंगटन में हुआ बड़ा बवाल, दिग्गज क्रिकेटर ने खोल दी कीवी टीम की पोल

लगातार चोट से जूझ रहे थे आर्चर

जोफ्रा आर्चर ने मार्च 2021 से इंग्लैंड के लिए कोई भी मैच नहीं खेला है और जुलाई 2021 के बाद तो वे किसी भी तरह की क्रिकेट दूर हैं। उन्हें पिछले साल ही कोहनी की समस्या से जूझना पड़ा था, इसके बाद उनकी सर्जरी भी हुई और उसके बाद उनको बैक स्ट्रेस की दिक्कत हो गई।

लेकिन उसके बाद भी मुंबई इंडियंस ने अगले सीजन के लिए उन्हें अपने पाले में कर लिया था क्योंकि वे जानते थे ये खिलाड़ी उनके कितने काम आ सकता है। 

मुंबई इंडियंस में जसप्रीत बुमराह पहले से ही मौजूद हैं। ऐसे में जोफ्रा आर्चर उनके बॉलिंग पार्टनर बन सकते हैं। इन दोनों ही गेंदबाजों की जोड़ी दुनिया की किसी भी बल्लेबाजी आक्रामण पर भारी पड़ सकती है। 

ALSO READ:Rivaba Jadeja: राजनीति में आने के बाद रिवाबा ने बदला स्टाइल, देखिए मिसेज रविंद्र जडेजा का साड़ी कलेक्शन

Published on November 19, 2022 8:22 am