RCB

IPL 2022 : इंडियन प्रीमियर लीग IPL की शुरुआत 26 मार्च से होने वाली है। महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपरकिंग्स और श्रेयस अय्यर की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच ये पहला मुकाबला खेला जाएगा। लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर RCB की ओर से अभी तक कप्तान का नाम भी सामने नहीं आया है। जिसके बाद फैंस विराट कोहली को कप्तान बनाया जा सकता है। ऐसे कयास लगा रहे हैं। इसका जवाब आरसीबी के खेमे से आया है। जानिए क्या कहा डेनियल विटोरी ने….

विराट कोहली होंगे कैप्टन? डेनियल विटोरी ने क्या कहा

Vettori 1

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर RCB के पूर्व कप्तान और न्यूजीलैंड के दिग्गज खिलाड़ी डेनियल विटोरी ने विराट कोहली को दोबारा कप्तान के रूप में देखने के लिए नहीं कहा है। उनके मुताबिक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर अन्य विकल्पों की ओर देखेगी। उन्होंने कहा कि,

” नहीं ! मुझे ऐसा नही लगता है कि विराट कोहली एक बार फिर आरसीबी के कप्तान बनेंगे। मेरा मानना है कि ये उतना ही सरल है। आईपीएल फ्रेंचाइजी क्रिकेट हो या फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट जब एक बार कोई कप्तान आगे बढ़ जाता है। तब उसके लिए आगे बढ़ना ही सही होता है”।

बता दें, पिछले साल ही विराट कोहली ने IPL और टी20 फॉर्मेट में कप्तानी ना करने का ऐलान कर दिया था।

मैक्सवेल और फाफ डु प्लेसिस ऑप्शन है सबसे ऊपर

IPL

विराट कोहली के कप्तानी के लिए आगे बढ़ाना ही सही है। ऐसा डेनियल विटोरी का मानना है। साथ ही RCB की कप्तानी के लिए टीम के अनुभवी खिलाड़ियों की ओर देखना चाहिए। ऐसा भी कहा है। उन्होंने कहा कि,

” मुझे ऐसा लगता है कि विराट कोहली अब आगे बढ़ेंगे। वे ग्लेन मैक्सवेल और फाफ डु प्लेसिस को या फिर शायद दिनेश कार्तिक की ओर कप्तानी के लिए देखेंगे। ऐसा लगता है कि फाफ डु प्लेसिस भी गेल मैक्सवेल की ओर देखेंगे। लेकिन अगर वो शुरुआती पहले तीन मैच जीत जाते हैं। तब शायद वो उनका साथ बना रहेंगे। IPL जैसे प्रतियोगिता में तीन साल की अवधि एक लंबी अवधि का समय है। वे ग्लेन मैक्सवेल को तीन साल तक के लिए कप्तानी के लिए देखेंगे और ये उम्मीद भी है कि वह पिछले आईपीएल की तरह खेलना जारी भी रख सकते हैं”।

ALSO READ:IPL 2022: सुरेश रैना होंगे अब विराट कोहली की आरसीबी का हिस्सा, धोनी ने नही खरीदकर कर दी बहुत बड़ी ग़लती

ये तीन ऑप्शन है RCB के पास

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम के पास ग्लेन मैक्सवेल जिन्हें 11 करोड़ के साथ रिटेन किया गया था। फाफ डु प्लेसिस को 7 करोड़ रुपये में दिनेश कार्तिक को 5.50 में ऑक्शन में लिया गया। ग्लेन मैक्सवेल ऑस्ट्रेलिया के नियम के मुताबिक और अपनी शादी के चलते 5 अप्रैल या शुरुआती चरण में टीम का हिस्सा नहीं हो सकेंगे। टीम के पास तीन कप्तानी ऑप्शन है। जिसके बाद आरसीबी फैंस को आने नए कप्तान का इंतजार है।

ALSO READ:IPL 2022: CSK को लगा झटका सुरेश रैना की गैरमौजदुगी में धोनी भी होंगे बाहर? ये खिलाड़ी बनेगा CSK का कप्तान

Published on March 7, 2022 8:18 pm