Placeholder canvas

IPL 2022: CSK को लगा झटका सुरेश रैना की गैरमौजदुगी में धोनी भी होंगे बाहर? ये खिलाड़ी बनेगा CSK का कप्तान

इंडियन प्रीमियर लीग IPL की शुरुआत 26 मार्च से होनी है। पहला मुकाबला श्रेयस अय्यर की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स KKR और महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स CSK के साथ खेला जाएगा। लेकिन इससे पहले फैंस के लिए एक बुरी खबर आई है। महेंद्र सिंह धोनी ये मुकाबला नहीं खेल सकते है।

फैंस के लिए चेन्नई सुपरकिंग्स टीम में सुरेश रैना के बाद महेंद्र सिंह धोनी की अनुपस्थिति निराशाजनक हो सकती है। टीम ने चिन्ना थाला की विदाई के बाद अब महेंद्र सिंह धोनी MSD IPL के शुरुआती चरण के लिए टीम से बाहर हो सकते हैं। उनके पीछे क्या कारण है आइए जानते हैं….

महेंद्र सिंह धोनी को दी गई आराम की सलाह

धोनी

40 साल के अनुभवी खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी MSD में चेन्नई सुपरकिंग्स CSK के साथ प्रैक्टिस लगभग शुरू कर दी है। लेकिन मैदान पर उनकी कमर में हो रहे दर्द के चलते उनको डॉक्टर्स ने चार से पांच हफ्तों तक आराम की सलाह दी है। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)का पहला मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स टीम को खेलना है। जिसके बाद अगर महेंद्र सिंह धोनी टीम में आराम करेंगे तब कप्तानी कौन करेगा? ते सवाल बना हुआ है।

इस खिलाड़ी को मिल सकती है कप्तानी

धोनी जडेजा

ऑलराउंडर खिलाड़ी रविंद्र जडेजा को चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी दी जा सकती है। रिटेन के मामले में भी महेंद्र सिंह धोनी से पहले और ज्यादा कीमत में 16 करोड़ में अपने साथ बनाए रखा गया था। जबकि महेंद्र सिंह धोनी को 12 करोड़ में आगे के लिए बनाए रखा गया था। इसी के चलते ऐसा माना जा सकता है कि रविंद्र जडेजा को महेंद्र सिंह धोनी की गैरमौजूदगी में कप्तानी दी जा सकती है। सुरेश रैना के होने पर कप्तानी का भार उनके कंधों पर रखा जा सकता था।

बता दें, रविंद्र जडेजा काफी अच्छी फार्म में नाराज आ रहे हैं। इंजरी के कारण उन्हें आराम दिया गया था। लेकिन भारतीय टीम के साथ श्रीलंका सीरीज में काफी अच्छी वापसी की है। पहले टी20 में अपनी फॉर्म का प्रदर्शन किया है। उसके बाद टेस्ट मैच में रिकॉर्ड की झड़ी लगा दी है। बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी में भी कमाल दिखाया है।

ALSO READ:IPL 2022: ऐसे ही महान खिलाड़ी नहीं हैं महेंद्र सिंह धोनी, अब रविन्द्र जडेजा के लिए देंगे सबसे बड़ी कुर्बानी

फैंस कर रहें है माही के जल्दी ठीक होने की दुआ

csk 2

महेंद्र सिंह धोनी की टूर्नामेंट से बाहर होने की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन उनको इस टेस्ट देने की बात के चलते उनके फैंस उनके जल्दी ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी का ये अंतिम टूर्नामेंट भी हो सकता है। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से पहले ही संन्यास ले लिया है। साथ ही रविंद्र जडेजा के फार्म में होने से वो इस बार चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए एक बेहतरीन खिलाड़ी साबित होंगे, जोकि बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों में कमाल का प्रदर्शन कर सकते हैं।

ALSO READ:IPL 2022: सुरेश रैना होंगे अब विराट कोहली की आरसीबी का हिस्सा, धोनी ने नही खरीदकर कर दी बहुत बड़ी ग़लती