Placeholder canvas

WTC points Table: भारत की जबरदस्त जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया को हुआ फायदा, अब भारत पहुंचा इस स्थान पर

ICC WTC 2021-23 Point Table ( Update) : बीते दिन भारतीय टीम में रोहित शर्मा की अगुवाई में श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैच की टेस्ट सीरीज का पहला मैच काफी बड़े अंतर से जीत लिया। जिसके बड़ा प्वाइंट टेबल में बदलाव देखने को मिला। भारतीय टीम के पायदान में कोई बदलाव नहीं हुआ है। लेकिन श्रीलंका टीम फिसलकर नीचे पहुंच गई है। जानिए क्या है अपडेट वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की….

WTC में श्रीलंका पहुंची तीसरे स्थान पर

श्रीलंका

भारतीय टीम से एक इनिंग और 222 रन के बड़े अंतर से हारने के बाद श्रीलंका टीम नीचे खिसक गई है। वो अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप WTC के तीसरे पायदान पर है। 24 पॉइंट्स और 66.66 परसेंटेज के बाद टीम मैच में दो जीत और एक हार के बाद तीसरे स्थान पर है।

बता दें, श्रीलंका ने 4 मार्च को भारतीय टीम के खिलाफ मोहाली में पहला टेस्ट मैच खेलना शुरू किया था। जिसमें अच्छी बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम में 574 रन का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया है। जिसके बाद श्रीलंका टीम अपनी दोनों पारी में भी इस स्कोर को भारतीय गेंदबाजों के प्रहार के चलते नहीं बना सकी। इस मैच को एक पारी और 222 रन के बड़े अंतर से गंवा दिया। जिसके बाद अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप WTC में तीसरे स्थान पर आ गई है।

भारतीय पोजिशन में कोई बदलाव नहीं

IND vs SL

भारतीय टीम आईसीसी के नियम के अनुसार श्रीलंका के खिलाफ दो मैच खेल रही है। जिसमें श्रीलंका को पहले मैच में बड़े अंतर से हारने के बाद भी भारतीय टीम की पोजिशन में कोई खास बदलाव नहीं आया है। हालांकि टीम का विन परसेंटेज काफी बढ़ गया है। 65 अंक और 54.16 परसेंटेज के साथ भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप WTC के पांचवें पायदान पर है।

ALSO READ:ICC TEST RANKING: रैंकिंग में रविचंद्रन अश्विन का कमाल गेंदबाजी के साथ दुनिया के दूसरे नंबर का ऑलराउंडर बने, देखिये पूरी रैंकिंग

भारतीय टीम के जीतने से ऑस्ट्रेलिया को फायदा

australia celebration

श्रीलंका की भारतीय टीम से पहले मैच की हार के बाद भारतीय टीम के पायदान में कोई बदलाव नहीं हुआ है। लेकिन ऑस्ट्रेलिया टीम को काफी फायदा हुआ है। भारतीय टीम से हार के बाद श्रीलंका टीम काफी नुकसान में पहुंची है। वो फिसलकर पहले पायदान से तीसरे पर जा पहुंची है। जिसमें न ऑस्ट्रेलिया टीम को फायदा हुआ है। 4 जीत के 52 अंक और 86.66 विन परसेंटेज के साथ अब ऑस्ट्रेलिया टीम पहले स्थान पर है।

वहीं 3 जीत 36 अंक और 75 विन परसेंटेज के साथ पाकिस्तान दूसरे स्थान पर है। 66.66 विन परसेंटेज के साथ श्रीलंका तीसरे और 60 प्रतिशत जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका चौथे स्थान है। भारतीय टीम से ये चारों टीम आगे है। भारतीय टीम 54.16 जीत के साथ पांचवे स्थान पर है।

ALSO READ:ICC World Cup W: वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को हराने के बाद जाने पॉइंट टेबल में किस स्थान पर पहुंचा भारत, इस देश खेलेगा भारत अपना अगला मुकाबला