PAK IND 1
भारत का

T20 World Cup 2022 : आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 में सुपर 12 के लिए मैच खेले जा रहे हैं। सुपर 12 के बीच मैच 23 अक्टूबर से शुरू होंगे। जिसका पहला मैच 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेला जाना है। सुपर 12 स्टेज में भारतीय क्रिकेट टीम ( Indian Cricket Team) ग्रुप 2 के बेहद खतरनाक बनने के आसार नजर आ रहे हैं।

ग्रुप 2 जोकि ‘ग्रुप ऑफ डेथ’ बन सकता है। इस ग्रुप में पहले ही भारतीय क्रिकेट टीम के साथ साथ पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश की टीमें मौजूद हैं। तो वहीं सुपर 12 के क्वालिफाइंग राउंड से 2 और घातक टीमें इस ग्रुप का हिस्सा बन सकती हैं।

Group 2 : Group of Death

एशिया कप 2022 में श्रीलंका टीम में दिखाया है कि उसे कमजोर टीम समझना भूल होगी। श्रीलंका और वेस्टइंडीज दोनों ही काफी खतरनाक टीम है तो वहीं सुपर-12 में भारतीय क्रिकेट टीम वाले ग्रुप में ये दोनों टीम एंट्री लेने वाली है। इस ग्रुप में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका के अलावा श्रीलंका और वेस्टइंडीज की टीमें भी नजर आ सकती हैं।

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 के क्वालिफाइंग राउंड में ग्रुप-A की विनर टीम और ग्रुप-B की रनर-अप टीम सुपर-12 में ग्रुप 1 में जा सकती हैं। ग्रुप 1 में पहले ही ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान की टीमें शामिल हैं। तो वहीं टीम इंडिया वाले ग्रुप 2 के क्वालिफाइंग राउंड से ग्रुप-B की विनर टीम और ग्रुप-A की रनर-अप टीम सुपर-12 में ग्रुप 2 में जाएंगी, जो टीम इंडिया का ग्रुप है।

Also Read : IND vs AUS: अभ्यास मैच से ही हुआ साफ कप्तान रोहित शर्मा नहीं देंगे इस खिलाड़ी को टी20 विश्व कप के प्लेइंग इलेवन में मौका

ये है पूरा समीकरण

आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 में ग्रुप-A में पिछले दिनों नामीबिया ने श्रीलंका को हराया था। श्रीलंका का इसमें नीदरलैंड्स और यूएई के खिलाफ मैच बाकी हैं। जिसमें अगर श्रीलंका नीदरलैंड्स और यूएई को हरा देती है। यानी अपने बाकी दोनों मैच जीत लेती है, तब उसे ग्रुप-A में दूसरे नंबर पर रहेगी।

श्रीलंका की टीम सुपर-12 स्टेज में भारत वाले ग्रुप 2 में एंट्री ले लेगी। इसके साथ ही ग्रुप-A में अगर वेस्टइंडीज की टीम टॉप करती है, तब भारत वाले ग्रुप 2 में शामिल हो सकती है। वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम को स्कॉटलैंड से पहले मैच में हार के बावजूद भी आयरलैंड और जिम्बाब्वे को हराकर ग्रुप-A में टॉप पर आ सकती है।

Also Read : IND VS AUS: W W W W मोहम्मद शमी ने अभ्यास मैच में ही रच दिया इतिहास अंतिम 4 गेंदों पर गिरे 4 विकेट, देखें वीडियो

Published on October 18, 2022 11:25 am