श्रीलंका भारत
श्रीलंका

T20 World Cup 2022 : आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 ( ICC T20 World Cup 2022) का इंतजार खत्म हो चुका हैं। आईसीसी के इस टूर्नामेंट की शुरुआत 16 अक्टूबर से हुई थी, जिसके बाद सुपर 12 के चयन के बाद 23 अक्टूबर से भारत बनाम पाकिस्तान के महामुकाबले के साथ ही मुख्य टूर्नामेंट की शुरुआत होगी।

ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। सुपर 12 के क्वालीफायर राउंड में नामीबिया टीम ने श्रीलंका को हराया है। याद दिला दें, आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 के क्वालीफायर राउंड में चार टीमें सुपर-12 में प्रवेश करेंगी।

चार टीम करेंगी प्रवेश

आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 में 4 स्थानों के लिए वेस्टइंडीज, श्रीलंका, नामीबिया, स्कॉटलैंड, आयरलैंड, नीदरलैंड्स, UAE, और जिम्बाब्वे एक दूसरे खिलाफ मैच खेल रहीं है। जहां पर चार टीम ही सुपर 12 में अपनी जगह बना सकती है।

एक दूसरे को टक्कर देती टीम में क्वालीफायर का पहला मैच श्रीलंका और नामीबिया के बीच हुआ। इस मैच का प्रभाव आगामी मैच के रिजल्ट कर प्रभाव डालेगा।

नामीबिया से श्रीलंका को मिली हार

ICC T20 World Cup 2022 के पहले क्वालीफायर मैच में नामीबिया ने श्रीलंका को 55 रनों से हराया है। इस मैच में श्रीलंकाई टीम को मैच में एकतरफा हार का सामना करना पड़ा है। याद दिला दें, इसी श्रीलंका टीम ने एशिया कप 2022 में लगातार 5 मैच जीतकर एशिया कप 2022 का खिताब अपने नाम किया था। भारतीय क्रिकेट टीम को भी श्रीलंका से मात खानी पड़ी थी।

टीम के साथ ग्रुप में शामिल हो सकती है श्रीलंका

ICC T20 World Cup 2022 टूर्नामेंट में श्रीलंका क्रिकेट टीम क्वालीफायर ग्रुप-A के लिए है। इस ग्रुप में साउथ अफ्रीका, पाकिस्तान और बांग्लादेश टीम हैं। इस ग्रुप में क्वालीफायर से वो टीम पहुंचेगी जो ग्रुप-A में दूसरे नंबर पर रहेगी। नामीबिया टीम से हार के बाद श्रीलंका टीम दूसरे नंबर पर रह सकती है। जिसके बाद श्रीलंकाई टीम ग्रुप में जा सकती है जिसमे वो टीम इंडिया के साथ हो सकती है।

ये टीम इंडिया के लिए कड़ी मशक्कत वाला काम हो सकता है। हाल ही में एशिया कप 2022 में श्रीलंका की टीम ने टीम इंडिया को हराकर टूर्नामेंट से बाहर किया था।

Also Read : IND vs AUS: अभ्यास मैच से ही हुआ साफ कप्तान रोहित शर्मा नहीं देंगे इस खिलाड़ी को टी20 विश्व कप के प्लेइंग इलेवन में मौका

3 बार फाइनल तक पहुंच चुकी है श्रीलंका टीम

ICC T20 World Cup 2022 टूर्नामेंट के क्वालीफायर राउंड के लिए टीम श्रीलंका को अभी और मैच खेलने हैं। टीम 18 अक्टूबर को श्रीलंका UAE और 20 अक्टूबर को नीदरलैंड्स के साथ मैच खेलेगी। श्रीलंका टीम को इन दोनों ही मैच जीत जरूरत है। टीम एक टी20 विश्व कप के इतिहास में टीम ने 3 बार फाइनल खेला है। जिसमें टीम एक बार टी20 विश्व कप चैंपियन बनी है।

2014 में श्रीलंका की टीम ने फाइनल में भारत को हरा कर अपना पहला आईसीसी टी20 विश्व कप खिताब जीता था। 2009 के टी20 विश्व कप के फाइनल में श्रीलंका को पाकिस्तान से हार और 2012 के टी20 विश्व कप के फाइनल में वेस्टइंडीज से हार का समाना करना पड़ा था।

Also Read : IND VS AUS: W W W W मोहम्मद शमी ने अभ्यास मैच में ही रच दिया इतिहास अंतिम 4 गेंदों पर गिरे 4 विकेट, देखें वीडियो