Ollie Pope England team india
ओली पोप

भारत (Team India) के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन इंग्लैंड (England Cricket Team) के मध्यक्रम बल्लेबाज ओली पोप (Ollie Pope) ने दमदार शतक जड़ दिया। ओली पोप ने 154 में अपना शतक पूरा किया। टेस्ट क्रिकेट में यह उनका पांचवा शतक है। वहीं इंग्लैंड (IND vs ENG) के खेलते हुए दूसरी पारी में उन्होंने पहली बार शतक लगाने का कारनामा किया है। इसके साथ ही ओली पोप ने भारत के खिलाफ टेस्ट मैचों में एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।

ओली पोप ने बढ़ाई Team India की चिंता

इंग्लैंड के लगातार गिरते हुए विकेट के बीच ओली पोप ने अकेले भारत (Team India) के खिलाफ मोर्चा संभालने का काम किया। बेन स्टोक्स (Ben Stokes) के आउट होने के बाद पोप ने बेन फोक्स (Ben Foakes) के साथ सधी हुई बल्लेबाजी करते हुए 100 रनों से अधिक की पार्टनरशिप कर डाली। ओली पोप की दमदार बैटिंग से ही इंग्लैंड की टीम ने भारत (Team India) पर 50 रन से अधिक की बढ़त भी बना ली।

दूसरी पारी में भी इंग्लैंड के ओपनर बल्लेबाज जैक क्राउले (Zak Crawley) और बेन डकेट (Ben Duckett) ने टीम को सधी हुई शुरुआत दिलाई थी। इन दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 45 रनों की साझेदारी हुई थी। बेन डकेट ने 45 रन बना आउट हो गए जबकि जैक क्राउले ने 31 रनों का योगदान किया।

तीसरे दिन बने 8 ऐतिहासिक रिकॉर्ड

भारत  (Team India) और इंग्लैंड के बीच हैदराबाद में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन कई रिकॉर्ड बने तो कई रिकॉर्ड टूटे भी, आइए नजर डालते हैं आज के मैच में बने कुछ ऐतिहासिक रिकॉर्ड पर:

1.ओली पोप साल 2018 के बाद से सिर्फ दूसरे ऐसे बल्लेबाज बने हैं, जिन्होंने भारत (Team India) के खिलाफ उसके घर में टेस्ट मैच खेलते हुए दूसरी पारी में शतक लगाया है। ओली पोप से पहले यह ऐसा श्रीलंकाई बल्लेबाज दिमुथ करुणारत्ने ने किया था। करुणारत्ने ने साल 2022 में बेंगलुरु टेस्ट में दूसरी पारी में शतक जमाया था।

2.जो रूट ने आज सिर्फ 2 रनों की पारी खेली, लेकिन इन 2 रनों की बदौलत ही उन्होंने अपने नाम एक विश्व रिकॉर्ड दर्ज करा लिया है। जो रूट अब एकलौते ऐसे विदेशी खिलाड़ी हैं, जिसने भारत के खिलाफ सबसे अधिक 2557 रन बना लिए हैं, इससे पहले ये रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग के नाम दर्ज था। रिकी पोंटिंग ने कुल 2555 रन भारत के खिलाफ बनाए हैं।

3.रविचंद्रन अश्विन ने आज फिर बेन स्टोक्स का विकेट चटकाया, ये 12वां मौका था, जब उन्होंने किसी एक बल्लेबाज को सबसे अधिक बार आउट किया है। दूसरे नंबर पर डेविड वार्नर को वो 11 बार आउट कर चुके हैं।

4. पिछले 21 टेस्ट मैचों में ये पहली बार है जब किसी विदेशी टीम ने दोनों टेस्ट पारियों में 200 से अधिक रन बनाए हैं, इससे पहले 2017 में श्रीलंका की टीम ने दिल्ली में भारत के खिलाफ पहली पारी में 373 और 295/5 रन बनाए थे।

5. अश्विन ने आज बेन स्टोक्स को 12वीं बार आउट करके विश्व रिकॉर्ड बना दिया है। इससे पहले भारत (Team India) के विश्व विजेता कप्तान कपिलदेव ने किसी बल्लेबाज को 12 बार आउट किया था। अब रविचंद्रन अश्विन इस लिस्ट में कपिलदेव के साथ पहले स्थान पर मौजूद हैं।

6.ओली पोप ने अभी तक 148 रन बना लिए हैं। टेस्ट क्रिकेट में ये पोप का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है, इससे पहले 2023 में आयरलैंड के खिलाफ उन्होंने 205 रनों की पारी खेली थी।

7. ओली पोप ने आज भारत (Team India) के खिलाफ 10वीं पारी में जाकर अर्द्धशतकीय पारी खेली है, इससे पहले 9 पारियों में वो 50 रनों के आंकड़े को नहीं छु सके थे।

8. जो रूट ने भारत के खिलाफ पहली पारी में 79 रन देकर 4 विकेट झटके हैं, ये जो रूट का भारत के खिलाफ दूसरा सबसे बेस्ट बोलिंग फीगर है, इससे पहले वो भारत के खिलाफ अहमदाबाद में 2021 में 8 रन देकर 5 विकेट झटक चुके हैं।

ALSO READ: IND vs ENG, DAY-3: तीसरे दिन इंग्लैंड ने भारत पर बनाया दबदबा, रोहित शर्मा की इस गलती की वजह से हार के नजदीक पहुंचा भारत

Published on January 27, 2024 9:02 pm