DIMPLE KAPADIA

अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया ने अपने अभिनय से लोगों के दिलों पर राज किया है। डिंपल कपाड़िया ‘बॉबी’ फिल्म के बाद रातों-रात स्टार बन गई थीं। इस फिल्म में ऋषि कपूर के साथ उनकी जोड़ी ने आग लगा दी थी। उन्होंने सबको पीछे छोड़ते हुए राजेश खन्ना से शादी की। तब राजेश खन्ना की उम्र 30 साल थी और डिंपल की उम्र महज 15 साल थी। शादी के बाद डिंपल ने अपने अभिनय करियर को छोड़ दिया और दो बेटियों की मां बनीं।

डिंपल और राजेश की हैं दो बेटियां

डिंपल कपाड़िया और राजेश खन्ना की दो बेटियां हैं। जिनका नाम ट्विंकल खन्ना और रिंकी खन्ना है। ट्विंकल और रिंकी खन्ना ने बॉलीवुड में काम किया लेकिन उन्हें बहुत ज्यादा सफलता हासिल नहीं की। लेकिन आज भी लोग उन्हें जानते हैं।

ट्विंकल खन्ना

DIMPLE KAPADIA NATIN

सुपरस्टार अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल ने 1995 में फिल्म बरसात से अपने करियर की शुरुआत की। बता दें कि बॉबी फिल्म से उन्होंने इंडस्ट्री में एंट्री की थी। फिल्म सुपरहिट साबित हुई और उन्हें अपनी पहली फिल्म के बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस पुरस्कार से नवाजा भी गया।

इसके बाद उन्होंने अक्षय कुमार से शादी की। उन्होंने अक्षय कुमार के साथ भी फिल्में की। दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहीं। वहीं शादी के बाद उनके दो बच्चे हुए हैं।

ALSO READ: ऐश्वर्या राय और कैटरीना कैफ से भी सुंदर है सलमान खान की बहन अलवीरा, तस्वीरें देख कोई भी हो जाएगा दीवाना

रिंकी खन्ना

भले ही रिंकी खन्ना सुर्खियों में नहीं है लेकिन लोग उन्हें उनकी फिल्म के लिए याद करते हैं और रिंकी की पहली फिल्म 1999 में प्यार में कभी-कभी रिलीज हुई थी। वह कुछ ही फिल्मों में नजर आईं। फिर साल 2003 में उन्होंने समीर से शादी कर ली और उसके बाद फिल्म इंडस्ट्री को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया और वह लंदन में बस गईं।

उसके बाद उन्होंने बेटी को जन्म दिया। जिसका नाम नाओमीका रखा गया । नाओमीका देखने में बहुत ही खूबसूरत हैं और उनकी आंखें एकदम अपने चचेरे भाई आरव के जैसी हैं।

ALSO READ: अर्जुन रामपाल की बेटी की खूबसूरती के सामने फेल हैं न्यासा देवगन और सुहाना खान, तस्वीरें हुई इंटरनेट पर वायरल

Published on December 5, 2022 7:53 am